• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यहां से शुरू हुई बिरयानी की सल्तनत, चेन्नई-मद्रास समेत पूरे देश में मशहूर, एक-दो रुपए में भी मिलती है बिरयानी

admin by admin
June 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
यहां से शुरू हुई बिरयानी की सल्तनत, चेन्नई-मद्रास समेत पूरे देश में मशहूर, एक-दो रुपए में भी मिलती है बिरयानी


Last Updated:June 09, 2025, 15:46 IST

Famous Biryani: मुरादाबाद की खलीफा बिरयानी, सय्यद रिफाकत अली की ओर से शुरू की गई, अपनी खास पहचान रखती है. उनके बेटे शानू और परवेज इस विरासत को संभाल रहे हैं. बिरयानी 280 रुपए किलो बिकती है. जानिए क्या खास है इस…और पढ़ें

X

इस

इस बिरयानी की दूर-दूर से आती है डिमांड।

हाइलाइट्स

  • मुरादाबाद की खलीफा बिरयानी मशहूर है.
  • बिरयानी 280 रुपए किलो बिकती है.
  • बच्चों को एक-दो रुपए में भी बिरयानी मिलती है.

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद की अपनी एक खास पहचान है. अगर बात की जाए खाने की, तो यहां की बिरयानी लोगों के लिए सबसे ऊपर है. खड़े साबुत मसालों से बनी हुई बिरयानी लोगों को खूब पसंद आती है. मुरादाबाद में बनने वाली मुगलई बिरयानी के जानकार बताते हैं कि मुगलई बिरयानी की सबसे पुरानी दुकान थाना गलशहीद से 100 मीटर आगे काला प्याजा मोहल्ले की संकरी गली में खलीफा बिरयानी वालों की है. दरअसल, अपने कार्य में माहिर किसी भी व्यक्ति को खलीफा कहते हैं. इसी तरह मुगलई बिरयानी बनाने के माहिर सय्यद रिफाकत अली को आज लोग खलीफा बिरयानी वाले के नाम से जानते हैं. खलीफा बिरयानी वाले सय्यद रिफाकत अली के निधन के बाद अब उनके बेटे शानू और परवेज पीतल का दूसरा कारोबार चलाने के साथ ही अपने पिता की विरासत को जिंदा रखे हुए हैं.

खुली कई दुकानें
हालांकि खलीफा बिरयानी के साथ ही अब मुरादाबाद में आलम बिरयानी, राशिद बिरयानी और अहमदाबाद बिरयानी सेंटर की भी कई ब्रांच शहर के अलग-अलग इलाकों में खुल गई हैं. सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक बिरयानी के शौकीन हर घंटे तांबे के बड़े बर्तन में बनने वाली ताजी मुगलई बिरयानी का लुत्फ उठाते नजर आते हैं. जबकि खलीफा बिरयानी का स्वाद 1971 से आज तक बरकरार है.

बिरयानी के किंग द पिता
दुकान स्वामी परवेज अली ने बताया कि उनके स्वर्गवासी पिता सैयद रिफाकत अली को मुरादाबाद में बिरयानी का किंग कहा जाता था. फिर लोग उन्हें बिरयानी का एक्सपर्ट मानते हुए ‘खलीफा’ कहने लगे थे. बस तब से ही दुकान का नाम खलीफा बिरयानी पड़ गया था.

जानें खलीफा बिरयानी की रेसिपी
परवेज अली ने बताया कि बिरयानी बनाने में अच्छी क्वालिटी के बासमती चावल, मटन/चिकन और खड़े साबुत गरम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. बिरयानी बनाने से पहले चावलों को काफी देर तक पानी में धोकर भिगोया जाता है. उसके बाद मटन या चिकन को प्याज के साथ तांबे के बड़े बर्तन में उबाला जाता है. मटन/चिकन को उबालने के बाद उसे साफ करके एक बड़े तांबे के बर्तन में खड़े साबुत मसालों के साथ यकनी बनाई जाती है. यकनी बनने के बाद उसमें पहले से भिगोए हुए चावल और मटन या चिकन डालकर उसे धीमी आंच पर 20 से 30 मिनट तक दम पर पकाया जाता है. इसके बाद मुगलई बिरयानी पर भंगार और केसर का तड़का लगाया जाता है. केसर के रंग से रंगीन होने के बाद बिरयानी बिकने के लिए तैयार हो जाती है.

जानें खलीफा बिरयानी का रेट
मुरादाबाद में मुगलई बिरयानी प्लेट के हिसाब से नहीं, बल्कि 280 रुपए किलो तोल के हिसाब से बिकती है. किलो के हिसाब से एक व्यक्ति के लिए खाना काफी हो जाता है. इसके अलावा, दुकान के मालिक ने अपने वालिद की सल्तनत को भी जीवित रखा है. वे बच्चों को एक-दो रुपए की बिरयानी भी देते हैं, ताकि बड़े होकर वे याद रखें कि इस दुकान पर उन्हें बचपन में भी सस्ती बिरयानी मिलती थी. खलीफा बिरयानी का स्वाद चखने के लिए आप दुकान पर जा सकते हैं, साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर भी मंगवा सकते हैं.

Location :

Moradabad,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

यहां से बिरयानी की हुई थी शुरुआत, चेन्नई मद्रास सहित पूरे देश मे मशहूर, जानें



Source link

Previous Post

जॉली एलएलबी 3: अरशद वारसी-अक्षय कुमार को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत

Next Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं।

admin

admin

Next Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल
  • Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च
  • 5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी
  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    by admin
    March 16, 2026
    0

    Last Updated:March 15, 2026, 13:37 ISTBahrain and Saudi Arabian Grands Prix cancelled: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल...

    Recent News

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    March 16, 2026
    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    March 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News