• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रिलीज होते ही छाया ‘केसरी वीर’ का नया गाना, ‘केसरी बंधन’ में सूरज-आकांक्षा की जमी जोड़ी

admin by admin
May 19, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
रिलीज होते ही छाया ‘केसरी वीर’ का नया गाना, ‘केसरी बंधन’ में सूरज-आकांक्षा की जमी जोड़ी


Last Updated:May 19, 2025, 00:10 IST

फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने को सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा पर फिल्माया गया है. इसमें सुनील शेट्टी की भी झलक मि…और पढ़ें

रिलीज होते ही छाया 'केसरी वीर' का नया गाना, सूरज-आकांक्षा की जमी जोड़ी

फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई को रिलीज होगी. (फोटो साभार: YouTube@Videograb)

हाइलाइट्स

  • ‘केसरी वीर’ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज हुआ.
  • गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा की जोड़ी है.
  • फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: एक्टर सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा स्टारर अपकमिंग पीरियड ड्रामा ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ के मेकर्स ने नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज कर दिया है, जिसमें शादी के पवित्र बंधन की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म के लेटेस्ट गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के किरदार हमीरजी गोहिल और राजल, शादी के बंधन में बंधते और जीवन भर साथ रहने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों के अलावा, इस गाने में वेगड़ा जी के रूप में सुनील शेट्टी की मौजूदगी की भी झलक मिलती है.

‘केसरी बंधन’ गाने को गायक सोनू निगम ने गाया है, जबकि संगीत, बोल और प्रोडक्शन मोंटी शर्मा ने खूबसूरती से तैयार किया है. यह गाना पैनोरमा म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है. फिल्म का एक और गाना ‘ढोलीदा ढोल नगाड़ा’ है, जिसके लिए एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा ने गरबा किया है. हालांकि, एक्ट्रेस और डांस यूनिट के लिए यह आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूटिंग की. गाने के निर्माण के पीछे तैयारी के बारे में आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ 45 डिग्री के तापमान में शूट किया और वहां एसी भी नहीं थी. उन्होंने जिस हॉल में शूट किया, उसमें लगभग 300 लोग थे.

‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में आकांक्षा शर्मा योद्धा राजल की भूमिका में हैं. वहीं, सुनील शेट्टी योद्धा वेगड़ा जी का किरदार निभाते दिखाई देंगे. फिल्म में सूरज पंचोली भी दमदार किरदार में हैं. वह एक गुमनाम योद्धा वीर हमीरजी गोहिल की भूमिका में दिखेंगे. वहीं, विवेक ओबेरॉय विलेन की भूमिका में हैं. ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. यह उन गुमनाम योद्धाओं की कहानी दर्शकों के सामने लाएगी, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को घुसपैठियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया. ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का निर्देशन प्रिंस धीमान और निर्माण चौहान स्टूडियो के तहत कनु चौहान ने किया है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

रिलीज होते ही छाया ‘केसरी वीर’ का नया गाना, सूरज-आकांक्षा की जमी जोड़ी



Source link

Previous Post

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर आयोजित की गयी विदाई समारोह।

Next Post

अब मिर्जापुर से 20 मिनट पहले पहुंच जाएंगे काशी, 1.5 करोड़ से बनाई जाएगी ऐसी चीज

admin

admin

Next Post
अब मिर्जापुर से 20 मिनट पहले पहुंच जाएंगे काशी, 1.5 करोड़ से बनाई जाएगी ऐसी चीज

अब मिर्जापुर से 20 मिनट पहले पहुंच जाएंगे काशी, 1.5 करोड़ से बनाई जाएगी ऐसी चीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला
  • Dharmendra-Hema Malini: जिस गाने को आनंद बख्शी ने मान लिया था अनलकी, उसी ने बनाई धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, अमर हुआ लता मंगेशकर का गाना
  • डिंडौरी के मेहदवानी में कौमी एकता की मिसाल, दरगाह पर चादर और गणेश उत्सव में मुस्लिमों की भागीदारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राजगढ़ के सुठालिया में किसानों का धरना, सिंचाई परियोजना प्रभावितों ने मांगा चार गुना मुआवजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    by admin
    September 16, 2026
    0

    Last Updated:September 16, 2026, 12:33 ISTPara Shooting worlds: दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2026 WSPS विश्व चैंपियनशिप में पैरा निशानेबाजों...

    Recent News

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    September 16, 2026
    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    September 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News