• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मंत्री जी ने सांसद निधि के अन्तर्गत 5 करोड़ की लागत की 135 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर किये शिलान्यास।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 22, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र को एयर कनेक्टीविटी, रेल कनेक्टीविटी और पर्यटन दृष्टि से किया जायेगा विकसित – केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी जी का जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मुख्यमंत्री जी के सूचना सलाहकार अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण की गहनता पूर्वक समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त किये। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि जनपद सोनभद्र मे कैबिनेट मंत्री के रूप में नहीं आता, इस जनपद से मेरा एक अलग ही लगाव है, जनपद सोनभद्र देश के अति पिछड़े 112 जनपदों में आज विकास के मामले में तीसरे स्थान पर है, जनपद सोनभद्र में जनकल्याणकारी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जनपद में कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अस्पताल में आवश्यक मूलभूत सुविधा, एम्बुलेंस सुविधा, आक्सीजन प्लांट आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने का काय किया गया है, सोनभद्र को रेलवे कनेक्टीविटी और एयर कनेक्टीविटी से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा, रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जनपद में प्रारंभ हो गया है, इसी प्रकार से जनपद में अन्य ट्रेनों के ठहराव का कार्य किया जायेगा, आज जनपद के अति पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं को सोलर कूकर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है, जनपद में ईलाज की सुविधा बेहतर उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल कालेज की भी स्थापना हुईं है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली तब उसके पूर्व 17 हजार प्रधानमंत्री आवास की मांग केन्द्र सरकार को मिलती थी, उसके बाद मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के गरीब पात्रों के लिए लाखों की संख्या में आवास की मांग की जा रही है और प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है, सोनभद्र जनपद को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है और यहां पर्यटन की असीम संभवनाओं को देखते हुए मीनी स्वीटजरलैण्ड के रूप में यह जनपद विख्यात है। इस दौरान राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि जनजाति बाहुल्य जनपद को गोद लेने का कार्य मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है और जनजाति क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मंत्री जी के कुशल निर्देशन में हो रहा है और जनपद का विकास निरन्तर हो रहा है। मुख्यमंत्री जी के सलाहकार अवनीश अवस्थी जी ने कहा कि देश के पेट्रोलियम मंत्री जी द्वारा जनपद सोनभद्र जैसे विकास में पिछड़े जनपद को गोद लेकर विकास की रफ्तार को बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया है, मंत्री जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी सी0एस0आर0 मद से धनराशि देने का कार्य किया गया है, जिससे कि प्रदेश के कई जनपदों में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं, इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि हम लोगों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अपने व्यस्ततम समय मे से भविष्य में भी मंत्री जी जनपद के जनपद के विकास के लिए आपका महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन एवं योगदान प्राप्त होता रहेगा, जनपद में विकासपरक संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस दौरान सोलर चूल्हा के प्रयोग से सम्बन्धित डाकूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, मंत्री जी ने कोरोना काल में असहाय 10 बच्चों मिलें, मंत्री जी ने सांसद निधि के अन्तर्गत आज 135 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किये और विकास खण्ड चोपन के ग्राम जुगैल के 300 ग्रामीणों को फ्री सौर उर्जा चूल्हा, मेडिकल कालेज को अत्याधुनिक मेडिकल वैन को दियें, जो यहां के विकास के लिए एक और बड़ा योगदान होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी,अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें। इसी कम में आज मंत्री जी ने सांसद निधि योजना से वित्तीय वर्ष-2024-25 में स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं को वित्त पोषित किया गया। इस मौके पर

  1. रूं 151.23 लाख की लागत से 30 विद्युत हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन कार्य,
  2. रू0- 83.88 लाख की लागत से 17 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयत्र का अधिष्ठापन का कार्य
  3. रू0- 16.03 लाख की लागत से 08 विद्युतीकरण का कार्य
  4. रू0- 80.72 लाख की लागत से 66 सोलर हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन कार्य
  5. रू0- 51.84 लाख की लागत से 06 पुलिया का निर्माण कार्य
  6. रू0- 10.00 लाख की लागत से 01 सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण
  7. रू0- 6.70 लाख की लागत से 01 सोलर पावर प्लान्ट का अधिष्ठापन कार्य
  8. रू0- 50.00 लाख की लागत से 03 विद्यालयों में भवन निर्माण
  9. रू0- 18.54 लाख की लागत से 03 सार्वजनिक जीम का निर्माण कार्य
Previous Post

गर्भवती महिला ने लगाई फांसी,घर में मचा हड़कंप।

Next Post

तीसरी पेट्रोलियम स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड द्वारा आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री जी ने दीप प्रज्जवलन कर किये गये शुभारंभ।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

तीसरी पेट्रोलियम स्पोर्ट प्रमोशन बोर्ड द्वारा आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री जी ने दीप प्रज्जवलन कर किये गये शुभारंभ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News
  • खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा
  • नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंदसौर के द्विमुखी चिंताहरण गणपति मंदिर में गणेश जी के दो स्वरूप, 7 फीट ऊंची अनूठी प्रतिमा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बंटवारे की पंचायत में ‘जल्लाद’ बन गए ससुराल वाले, गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा, पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News

    मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 14, 2026
    0

    कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

    Recent News

    मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News

    मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News

    September 14, 2026
    खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

    खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

    September 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News