
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के छीकड़ाडाड़ में एक गर्भवती महिला ने घर के बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता पत्नी रमेश उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी बढ़ोली राबर्ट्सगंज जो होली के एक दिन पहले अपने मायके आई थी जो शनिवार को लगभग ढाई बजे घर के बड़ेर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के पिता रामप्रीत ने बताया कि सुबह सब कुछ ठीक था और हमलोग खेत पर कम कर रहे थे कि हमारी छोटी लड़की ने आवाज दी और बताई और यह सुनकर हक्का बक्का रह गए और भागते हुए आए तो तबतक मौत हो चुकी थी और बताया कि अभी पिछले साल ही शादी किए थे और गर्भवती भी थी न जाने ऐसा क्यों कर ली वही इस घटना की सूचना चोपन थाना को दे दी गई हैं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नं0 अग्रीम कार्यवाही में जुटी रही।

