• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बाल बसंतोत्सव न केवल ज्ञान बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है. – डॉ बृजेश महादेव।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 12, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

बाल बसंतोत्सव पर पीएम श्री पल्हारी में कक्षा आठ की विदाई के साथ बच्चों ने खेली होली।

सोनभद्र। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में बाल बसंतोत्सव के साथ धूमधाम से होली मिलन एवं विदाई समारोह मनाया गया। डॉ बी के सिंह महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां ने बताया कि बाल बसंतोत्सव बच्चों के लिए ज्ञान, विद्या और रचनात्मकता का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो उन्हें शिक्षा के महत्व और नई शुरुआत के लिए प्रेरित करता है। यह त्योहार बच्चों के लिए खुशी, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कक्षा 8 के बच्चों की विदाई और होली की छुट्टी के पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह कार्यक्रम मैं जन सहयोग से करता आ रहा हूं सर्वप्रथम सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ ही कक्षा 8 के भैया बहनों द्वारा रोचक और मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देखकर दर्शकों ने खूब ठहाका लगाया। डॉक्टर बृजेश महादेव ने कहा कि इस विद्यालय में 8 साल से पढ़ रहे कक्षा 8 के बच्चों का यह अंतिम वर्ष है अब उनकी यादें यहां संयोजित रहेगी उन्हीं यादों को यादगार बनाने के लिए इस भव्य समारोह का आयोजन करता आ रहा हूं। द्वितीय सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे भाग लेकर मित्रों को अबीर गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाएं। डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि हर वर्ष विद्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी बच्चे समारोह का आनंद लेते हैं और होली गीत पर झूमते हुए एक दूसरे को अभी और गुलाल लगाते हैं। इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद गोंड, राज बहादुर सिंह ,जय प्रसाद चौरसिया, रमेश कुमार, शिव शंकर, मसराम, राम बहाल, शंभू प्रसाद ,उर्मिला देवी ने बच्चों को आशीर्वचन दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 8 के सभी बच्चों को आरडी सिंह के सौजन्य से विदाई स्वरूप स्टेशनरी का सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उन सभी छात्रों को जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया राजबहादुर सिंह द्वारा नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। अंत में डॉ बृजेश महादेव ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राएं अभिभावक बंधु और उपस्थित सभी सम्मानित स्वजन बंधु का हार्दिक आभार प्रकट किया। डॉ महादेव ने कहा कि आप सबके  सहयोग के परिणाम स्वरुप ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके लिए मैं विशेष रुप से पल्हारी के लाल आरडी सिंह एवं राज बहादुर सिंह का विशेष आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने तन मन धन से सहयोग करके इस कार्यक्रम को आधार दिया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शिव शंकर मसराम और उर्मिला देवी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी पी चौरसिया एवं रमेश कुमार जी को भी धन्यवाद जिन्होंने पूर्ण सहयोग किया। डॉ महादेव ने बताया कि बसंतोत्सव न केवल ज्ञान बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है।

Previous Post

बॉक्सिंग के पंच से दुनिया को दिखाया दम, किसान की बेटी ने ग्रीस में लहराया परचम!

Next Post

मनरेगा मजदूरी बकाया रखना बंधुआ प्रथा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मनरेगा मजदूरी बकाया रखना बंधुआ प्रथा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News
  • ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने पर भड़के युवक; ड्राइवर घायल, Gwalior Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 12, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News