• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, July 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बॉक्सिंग के पंच से दुनिया को दिखाया दम, किसान की बेटी ने ग्रीस में लहराया परचम!

admin by admin
March 11, 2025
in खेल
0 0
0
बॉक्सिंग के पंच से दुनिया को दिखाया दम, किसान की बेटी ने ग्रीस में लहराया परचम!


Last Updated:March 11, 2025, 19:06 IST

बागपत की प्रीति नैन ने ग्रीस में वूशु चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रीति यूपी पुलिस में हैं और कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची हैं.

बॉक्सिंग के पंच से दुनिया को दिखाया दम, किसान की बेटी ने ग्रीस में लहराया परचम

गोल्ड मेडल के साथ प्रीति नैन

हाइलाइट्स

  • प्रीति नैन ने ग्रीस में वूशु चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता.
  • प्रीति यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और नोएडा में पोस्टेड हैं.
  • प्रीति की सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

बागपत: मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है, इस बात को बागपत की प्रीति नैन ने सच कर दिखाया. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रीति ने ग्रीस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. प्रीति पिछले 12 वर्षों से इस खेल में सक्रिय हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यूपी पुलिस में भर्ती हुईं. वर्तमान में उनकी पोस्टिंग नोएडा में है, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. प्रीति ने बताया कि जब वह 12 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं. तभी एक नेशनल कोच लड़कियों को खेलों के प्रति जागरूक करने आए थे. उसी समय उन्होंने ठान लिया था कि वह भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेंगी. हालांकि, समाज की रूढ़ियों और लोगों की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उनके पिता सत्येंद्र सिंह ने हमेशा उनका समर्थन किया और गांव की गलियों में उनके साथ दौड़ लगाकर उनकी ट्रेनिंग में मदद की.

ग्रीस में दिखाया दमखम, ऐसे जीता गोल्ड
ग्रीस के एथेंस में आयोजित इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप में प्रीति ने शानदार प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में उन्होंने इटली की खिलाड़ी को हराया और फिर फाइनल में ग्रीस की खिलाड़ी को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी इस जीत ने देशभर के खिलाड़ियों और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का काम किया है.

यूपी पुलिस में चयन से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर
प्रीति नैन पिछले डेढ़ वर्षों से यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और फिलहाल नोएडा में अपनी ड्यूटी कर रही हैं. खेल के प्रति उनके जुनून ने न सिर्फ उन्हें पुलिस सेवा में जगह दिलाई, बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना दी. वह वर्तमान में नरेला में बॉक्सिंग की कोचिंग ले रही हैं और भविष्य में अन्य बेटियों को आगे बढ़ाने का सपना देख रही हैं. प्रीति चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ी को वो सब संघर्ष न करने पड़ें, जो उन्होंने किए. इसलिए वह एक खेल मैदान बनाने का सपना देख रही हैं, जहां लड़कियां आसानी से ट्रेनिंग ले सकें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

पिता ने जताई खुशी
प्रीति के पिता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब बेटी सफलता हासिल कर लेती है, तो माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है. उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि वह भविष्य में भी अपनी बेटी का पूरा समर्थन करेंगे.
प्रीति नैन की यह उपलब्धि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है और साबित करती है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

Location :

Baghpat,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2025, 19:06 IST

homesports

बॉक्सिंग के पंच से दुनिया को दिखाया दम, किसान की बेटी ने ग्रीस में लहराया परचम



Source link

Previous Post

लेफ्टिनेंट बना मथुरा का लाल, लोगों ने किया सलाम, मां की आंखों से छलके आंसू

Next Post

बाल बसंतोत्सव न केवल ज्ञान बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है. – डॉ बृजेश महादेव।

admin

admin

Next Post

बाल बसंतोत्सव न केवल ज्ञान बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है. - डॉ बृजेश महादेव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आपस में शादी करने वाले युवकों में शराब को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर ली दोस्त की जान, Uttar-pradesh Hindi News
  • Saudi-US Forces Target Iraq : ईरान समर्थक PMF पर सऊदी हमलावर,फैल रही जंग | Iran | Trump | Hezbollah, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, सचिन, जादुमणि, साक्षी, अरुंधति और प्रिया ने पदक पक्के किए, Sports Hindi News
  • जोश में होश खो बैठे कॉकरोच! जंतर-मंतर से उठ जाने पर CJP को किस एक बात का पछतावा?, National Hindi News
  • आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी, कैसे बुलाए जाते कस्टमर, सेट होता था रेट?, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    आपस में शादी करने वाले युवकों में शराब को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर ली दोस्त की जान, Uttar-pradesh Hindi News

    आपस में शादी करने वाले युवकों में शराब को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर ली दोस्त की जान, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 30, 2026
    0

    यूपी के वाराणसी में शराब के लिए समलिंगी ने साथी ने ही अपने दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी...

    Recent News

    आपस में शादी करने वाले युवकों में शराब को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर ली दोस्त की जान, Uttar-pradesh Hindi News

    आपस में शादी करने वाले युवकों में शराब को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर ली दोस्त की जान, Uttar-pradesh Hindi News

    July 30, 2026
    Saudi-US Forces Target Iraq : ईरान समर्थक PMF पर सऊदी हमलावर,फैल रही जंग | Iran | Trump | Hezbollah, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    Saudi-US Forces Target Iraq : ईरान समर्थक PMF पर सऊदी हमलावर,फैल रही जंग | Iran | Trump | Hezbollah, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News