• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल के जनपद सोनभद्र में आगमन पर पुलिस लाइन सोनभद्र में गार्द द्वारा सलामी दी गयी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 4, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास।

आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस है तैयार।

दंगा नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी गई जानकारी।

बलवाइयों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का अलग-अलग टीमें बनाकर किया गया पूर्वाभ्यास।

आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश।

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ आगामी त्यौहारों व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गयी अपराध समीक्षा बैठक।

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर पी सिंह द्वारा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/टीयर गैस गन/ हैंड ग्रेनेड/मिर्ची बम व फायर बिग्रेड आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान जनपद के समस्थ उच्चाधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर* द्वारा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारों रमजान, होली व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपराध समीक्षा बैठक की गई। महोदय द्वारा जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न करायें जाने हेतु सभी अधिकारीगणों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, संवेदनशील गांवों में अलग से पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर तथा धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु अपराध समीक्षा बैठक भी की गयी। महोदय द्वारा सभी थानों के प्रभारी के साथ सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना। बैठक के दौरान जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Previous Post

बाराबंकी के अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस ले सरकार–राकेश शरण मिश्र ।

Next Post

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 172 ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरी) को किया गया साईकिल का वितरण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 172 ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरी) को किया गया साईकिल का वितरण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला
  • Dharmendra-Hema Malini: जिस गाने को आनंद बख्शी ने मान लिया था अनलकी, उसी ने बनाई धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, अमर हुआ लता मंगेशकर का गाना
  • डिंडौरी के मेहदवानी में कौमी एकता की मिसाल, दरगाह पर चादर और गणेश उत्सव में मुस्लिमों की भागीदारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राजगढ़ के सुठालिया में किसानों का धरना, सिंचाई परियोजना प्रभावितों ने मांगा चार गुना मुआवजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    by admin
    September 16, 2026
    0

    Last Updated:September 16, 2026, 12:33 ISTPara Shooting worlds: दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2026 WSPS विश्व चैंपियनशिप में पैरा निशानेबाजों...

    Recent News

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    September 16, 2026
    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    September 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News