• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चांदनी हत्याकांड: दोषी पति को उम्रकैद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 3, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-21  हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

-चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा।

-ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने का मामला।

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका की मां जैबुन्निशा पत्नी मोहम्मद काशिम निवासी बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र  ने पन्नूगंज थाने में 8 जून 2022 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम की शादी  करीब 12 वर्ष पूर्व हसनैन पुत्र बलमू उर्फ अजीमुल्लाह निवासी ग्राम बनौरा , थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से किया था। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज में एक लाख रुपये की मांग  को लेकर पति हसनैन,  ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान, सास  नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। तथा जलाकर मारने की धमकी दिया जाने लगा। 6 जून 2022 को  12 बजे रात में उनकी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम फोन कर घटना की जानकारी दी। जब बेटी के ससुराल गए तो वह जली हुई हाल में पड़ी थी। दहेज में एक लाख  की मांग पूरी नहीं हुई तो पति, ससुर, सास , देवर  व ननद ने बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम को जला दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बेटी ने घटना की सारी जानकारी दी। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।  रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,  गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दोषी ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान , सास नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना को दोषसिद्ध पाकर 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Previous Post

मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज का सोनभद्र में होगा आगमन।

Next Post

चौकी रेनुकूट पुलिस ने भटकी हुई 02 नाबालिग बच्चियों को उनके परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चौकी रेनुकूट पुलिस ने भटकी हुई 02 नाबालिग बच्चियों को उनके परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News
  • अवैध कोयला कारोबार मामले में झारखंड में 30 से ज्यादा जगह पर ED की छापेमारी, 600 करोड़ की संपत्ति का पता चला, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड के इन माफिया पर कसेगा शिकंजा; अमित शाह ने किसे चेताया? CISF को आदेश, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 1, 2026
    0

    देवरिया में भोर में पुलिस ने दो लुटेरे गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ खुखुन्दू थाना क्षेत्र...

    Recent News

    देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

    August 1, 2026
    सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News