• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Shraddha Dubey Luxurious Life | जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड, श्रद्धा दुबे को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है या कुछ और है कहानी?

admin by admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Shraddha Dubey Luxurious Life | जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड, श्रद्धा दुबे को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है या कुछ और है कहानी?


लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया गया है. तीनों को नागपुर से लखनऊ लाने के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस अब उनकी फरारी, कथित मददगारों, पैसों के स्रोत और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. श्रद्धा दुबे की कथित लग्जरी लाइफस्टाइल और जेल की सामान्य दिनचर्या के बीच का अंतर अब चर्चा में है. चर्चा है कि श्रद्धा दुबे सफर और थकान का हवाला देते हुए चाय के बजाय शुगर फ्री ब्लैक कॉफी मांगी. हालांकि, जेल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सुविधाएं जेल मैनुअल के अनुसार ही दी जाएंगी.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जेल में शुरुआती दिन के दौरान श्रद्धा को अन्य बंदियों की तरह चाय, दलिया और सामान्य भोजन दिया गया. जेल प्रशासन ने भी कहा कि उसे निर्धारित नियमों के मुताबिक ही सुविधाएं मिल रही हैं. जेल में शुरुआती समय श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि के लिए आसान नहीं बताया जा रहा है. दोनों बहनें बेचैन नजर आईं और काफी देर तक आपस में बातचीत करती रहीं. उन्होंने दूसरी महिला बंदियों से बातचीत नहीं की.

जेल में बंद होने के बाद भी Instagram एक्टिव?

हालांकि, जेल में शुरुआती तनाव, अपरिचित माहौल और परिवार के सदस्य के साथ रहने की कोशिश को अपने आप में किसी खास साजिश या विशेष व्यवहार का संकेत नहीं माना जा सकता. जेल प्रशासन की ओर से दोनों की निगरानी की जा रही है. क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें सामान्य महिला बैरक में स्थानांतरित किए जाने की खबर भी सामने आई है.

कौन चला रहा है श्रद्धा का अकाउंट?

9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी. परिवार ने हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. इस मामले का सबसे दिलचस्प डिजिटल पहलू श्रद्धा दुबे का सोशल मीडिया अकाउंट है. उसकी मॉडलिंग और लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरों व वीडियो के कारण पहले ही बड़ी संख्या में लोग उसे फॉलो करते रहे हैं. यूपी एसटीएफ, लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस की मदद से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया. तीनों शिवा शर्मा की मौत के बाद से फरार थे.

श्रद्धा दुबे लग्जरी लाइफ जीती थी.

क्या श्रद्धा दुबे को मिल रहा है VIP ट्रीटमेंट?

नागपुर से लखनऊ लाए जाते समय उसे कॉफी और पनीर टिक्का दिए जाने की बात एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कही गई है. नागपुर में श्रद्धा की गिरफ्तारी के दौरान यूपी पुलिस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसकी वजह से जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट की बात सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं. हालाकि जेल प्रशासन के बयान के मुताबिक, श्रद्धा और उसकी बहन को सामान्य बंदियों की तरह भोजन और निर्धारित सुविधाएं दी जा रही हैं. दोनों को सामान्य महिला बैरक में स्थानांतरित किए जाने की खबर भी है. हालांकि, कथित प्रभावशाली संपर्कों, फरारी के दौरान मिली मदद और सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं.

कुलिमलिकर यूपी पुलिस के सामने सबसे बड़े सवाल है शिवा शर्मा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के समय फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था? फरारी के दौरान श्रद्धा, रश्मि और दानिश को किसने आर्थिक या दूसरी तरह की मदद दी? श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट पर जेल के दौरान हो रहे बदलावों के पीछे कौन है? क्या कथित सर की पहचान और श्रद्धा के संपर्कों की जांच में कोई ठोस साक्ष्य सामने आता है? क्या मोबाइल फोन, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड से फरारी की पूरी योजना का पता चल पाएगा? इन सवालों के जवाब जांच की दिशा तय कर सकते हैं.



Source link

Views: 1
Previous Post

ख‍िताब से कदम दूर पीवी स‍िंधू, इस साल दूसरी बार सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं

Next Post

Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना

admin

admin

Next Post
Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना

Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी
  • Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना
  • Shraddha Dubey Luxurious Life | जेल में शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड, श्रद्धा दुबे को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है या कुछ और है कहानी?
  • ख‍िताब से कदम दूर पीवी स‍िंधू, इस साल दूसरी बार सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं
  • दीपावली से पहले चीनी 70 पार, बिगड़ा किचन का बजट, मेरठ की महिलाओं ने कहा- त्योहारों पर फीकी होगी मिठास, सरकार उठाए ठोस कदम

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी

    न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी

    by admin
    October 25, 2026
    0

    होमताजा खबरकृषि8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के किसान त्रिलोकीLast Updated:October 25, 2026, 15:18...

    Recent News

    न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी

    न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी

    October 25, 2026
    Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना

    Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना

    October 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News