• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

admin by admin
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया है. इस भर्ती के तहत सिविल पुलिस, पीएसी, आर्म्ड पुलिस, यूपीएसएसएफ, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है.इस भर्ती के लिए करीब 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में आयोजित की गई थी. अब भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती?

यूपी पुलिस की इस भर्ती में अलग-अलग इकाइयों के लिए पद निर्धारित किए गए थे. इनमें सिविल पुलिस में 10,469 पद, पीएसी और आर्म्ड पुलिस में 15,131 पद और उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) में 1,341 पद शामिल हैं. इसके अलावा महिला बटालियन में कांस्टेबल के 2,282 पदों, घुड़सवार पुलिस में सिपाही के 71 पदों, पुरुष जेल वार्डर के 3,279 पदों और महिला जेल वार्डर के 106 पदों के लिए भी फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

कितने अभ्यर्थी सफल हुए?

फाइनल रिजल्ट में अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों के पदों और सफल अभ्यर्थियों का विवरण भी दिया गया है. सामान्य वर्ग के 6,685 पदों के सापेक्ष 4,628 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों सहित कुल 8,818 अभ्यर्थियों के चयन का विवरण दिया गया है. अनुसूचित जाति (SC) के 6,857 पदों के सापेक्ष 7,136 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) के 647 पदों के सापेक्ष 648 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है.

4,481 महिला अभ्यर्थियों का चयन

यूपी पुलिस की इस भर्ती में कुल 4,481 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. महिला बटालियन में कांस्टेबल के 2,282 पदों के अलावा अन्य संबंधित पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन किया गया है.

28.86 लाख ने किया था आवेदन

इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा रही. उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 28.86 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में आयोजित की गई थी. अब पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

कहां देखें यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट?

अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर भर्ती के फाइनल रिजल्ट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर संबंधित भर्ती के परिणाम से जुड़े लिंक को तलाशें और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करें.

Source link

Previous Post

माधुरी दीक्षित की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में मां बन सिल्वर स्क्रीन पर किया कमबैक, FLOP होकर भी गानों ने बचाई लाज

Next Post

कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान
  • UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
  • माधुरी दीक्षित की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में मां बन सिल्वर स्क्रीन पर किया कमबैक, FLOP होकर भी गानों ने बचाई लाज
  • बीजपुर के दुर्गा पूजा में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर।
  • ‘खेलो खरगोन’ में युवा दिखाएंगे दमखम! विजेताओं को मिलेंगे 2 लाख के नकद इनाम

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    by admin
    October 14, 2026
    0

    Last Updated:October 12, 2026, 16:01 ISTGymnastics Classes Ambala : खेलों में करियर के लिए जिम्नास्टिक एक अच्छा विकल्प है. हरियाणा...

    Recent News

    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    October 14, 2026
    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    October 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News