• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भाजपा काशी क्षेत्र की टीम का ऐलान, अशोक चौरसिया ने दस को उपाध्यक्ष, 4 को बनाया महामंत्री, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 10, 2026
in वाराणसी
0 0
0
भाजपा काशी क्षेत्र की टीम का ऐलान, अशोक चौरसिया ने दस को उपाध्यक्ष, 4 को बनाया महामंत्री, Uttar-pradesh Hindi News


विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भाजपा ने गुरुवार को काशी क्षेत्र की टीम का भी ऐलान कर दिया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने 10 नेताओं को उपाध्यक्ष और 4 को महामंत्री बनाया है।

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी टीमों के गठन में लगी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सभी छह क्षेत्रीय समेत काशी क्षेत्र की टीम का भी ऐलान कर दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की स्वीकृति के बाद काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में 36 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति बनाई गई है। इस नई कार्यसमिति में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलित समावेश दिखाई देता है। 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और 4 को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। 10 को क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्यों को स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने से काशी पर पूरे देश की निगाह रहती है। ऐसे में काशी क्षेत्र में भाजपा के आधार को और अधिक मजबूत करने में अब नई टीम जुटेगी।

चार क्षेत्रीय महामंत्रियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

काशी क्षेत्र के संगठनात्मक कामकाज को गति देने और आगामी रणनीतियों को धरातल पर उतारने के लिए चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। यह महामंत्री काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां संभालेंगे। कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल और अजीत रावत को महामंत्री बनाया गया है। चारों महामंत्री काशी क्षेत्र में आने वाले जिलों में सांगठनिक समन्वय और अभियानों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दस क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की तैनाती

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 10 प्रमुख नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष बनने वाले नेताओं में विपीन सिंह, अवधेश गुप्ता, श्रीमती अनीता त्रिपाठी, सर्वेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, सुनील पटेल, अमित राय, भानू प्रताप सिंह, राकेश शर्मा और नवरतन राठी का नाम शामिल है।

10 क्षेत्रीय मंत्री और 12 सदस्य

पार्टी की दैनिक सांगठनिक गतिविधियों के संचालन के लिए 10 क्षेत्रीय मंत्रियों की नियुक्ति हुई है। इसमें सतीश पाण्डेय, प्रदीन सिंह गौतम, देवेंद्र मौर्य, रामसुंदर निषाद, राजेश राजभर, विजय यादव, डॉ. अभिषेक रावत, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी और अजीत सिंह के नाम शामिल हैं। कार्यसमिति के सदस्यों के रूप में 12 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इनमें डॉ. उत्तम ओझा, अशोक मिश्रा, शशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह (सीए), विक्रम सिंह (बंटी), अखण्ड सिंह, सोनू पंडित, संजय सिंह त्रिलोक चंदी, रमेश पाण्डेय, सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता और अजय उपाध्याय शामिल हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र में 12 जिले

भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम 12 जिलों में संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। इन जिलों में काशी यानी वाराणसी के अलावा प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी और कौशांबी जिले शामिल हैं।



Source link

Previous Post

New World Map में United Nations ने भारत के साथ किया धोखा! Arunachal, Aksai Chin को कहां दिखाया?, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

अब हाईकोर्ट के लपेटे में IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, अवमानना केस शुरू, जज को फोन करके फंसी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
अब हाईकोर्ट के लपेटे में IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, अवमानना केस शुरू, जज को फोन करके फंसी, Uttar-pradesh Hindi News

अब हाईकोर्ट के लपेटे में IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, अवमानना केस शुरू, जज को फोन करके फंसी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News
  • बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News
  • धनबाद में कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूलेगा निगम, विभाग ने लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News
  • बिना NOC नहीं चलेंगी मीट-मछली की दुकानें, धनबाद नगर निगम से लेनी होगी इजाजत, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 10, 2026
    0

    10 सितंबर, गुरुवार: बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी का मामला, पुलिस ने 5 गायों से भरी कार पकड़ी, राष्ट्रीय...

    Recent News

    MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    MP:बैतूल के घोड़ाडोंगरी में गोवंश तस्करी, 5 गायों से भरी कार पकड़ी, 30 KM पीछा कर रेलवे गेट पर पकड़ा, 2 फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 10, 2026
    बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News

    बालाघाट में 30 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट का नोटिस, मोहन सरकार और कलेक्टर से मांगा जवाब, Madhya-pradesh Hindi News

    September 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News