• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

केजरीवाल को फिर AAP की कमान; चौथी बार राष्ट्रीय संयोजक, किसे क्या जिम्मेदारी?, Ncr Hindi News

admin by admin
September 10, 2026
in राष्ट्रीय
0 0
0
केजरीवाल को फिर AAP की कमान; चौथी बार राष्ट्रीय संयोजक, किसे क्या जिम्मेदारी?, Ncr Hindi News


आम आदमी पार्टी की नई गठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक की बुधवार को हुई। इसमें अरविंद केजरीवाल को फिर से AAP की कमान सौंपी गई। उनको चौथी बार पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। 

राजीव शर्मा, नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की नई बनी नेशनल काउंसिल की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में 330 सदस्यों ने लिया हिस्सा लिया। इसमें अरविंद केजरीवाल के हाथों में फिर से आम आदमी पार्टी की कमान सौंपी गई। अरविंद केजरीवाल को चौथी बार आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। बैठक में पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया जबकि एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। बैठक में 23 सदस्यों की नई नेशनल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

अरविंद केजरीवाल को फिर सौंपी गई कमान

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। जिसने अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुना। बैठक में 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने अरविंद केजरीवाल को फिर से पार्टी का नेशनल कन्वीनर यानी राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बधाई दी।

एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

अनुराग ढांडा ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि AAP की नई बनी नेशनल काउंसिल ने सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया है। अरविंद केजरीवाल जी को बहुत-बहुत बधाई। आपके मार्गदर्शन में हम हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि पंकज गुप्ता भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन नेताओं को जगह

बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भविष्य की रणनीति पर सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। पार्टी की तरफ से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में अरविंद केजरीवाल, आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, भगवंत मान, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मनीष सिसोदिया, मोहम्मद इरशाद, एनडी गुप्ता, पंकज गुप्ता शामिल हैं।

इन्हें भी कार्यकारिणी में मिली जगह

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिड़ला, विभव, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय, राजबीर को भी जगह दी गई है। इसमें 5 विशेष आमंत्रित सदस्य भी चुने गए हैं। इन सदस्यों में अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक और वेंजी वीगास शामिल हैं।

2012 में शुरू, 2013 में जीता पहला चुनाव

उल्लेखनीय है कि AAP को 26 नवंबर 2012 को अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने शुरू किया था। ये कार्यकर्ता एक मजबूत लोकपाल कानून की मांग करने वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने 2013 में आम आदमी पार्टी को एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी। AAP ने 2013 में ही दिल्ली विधानसभा का अपना पहला चुनाव लड़ा। इसमें अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को हरा दिया था।



Source link

Previous Post

माता-पिता की भावनाओं का सम्मान लेकिन…, 20 साल की लड़की की जैन दीक्षा लेने के फैसले पर क्या बोला हाई कोर्ट, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

एशियाई खेलों में बदल गई भारतीय टीम की जर्सी, भगवा छोड़ नीले रंग में वापसी, Sports Hindi News

admin

admin

Next Post
एशियाई खेलों में बदल गई भारतीय टीम की जर्सी, भगवा छोड़ नीले रंग में वापसी, Sports Hindi News

एशियाई खेलों में बदल गई भारतीय टीम की जर्सी, भगवा छोड़ नीले रंग में वापसी, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News
  • धनबाद में कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूलेगा निगम, विभाग ने लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News
  • बिना NOC नहीं चलेंगी मीट-मछली की दुकानें, धनबाद नगर निगम से लेनी होगी इजाजत, Jharkhand Hindi News
  • बेगूसराय के बखरी में राशन कार्ड पर सख्ती, 6 माह राशन नहीं लेने पर कार्ड होगा निष्क्रिय, बिहार वीडियो न्यूज
  • कॉरिडोर के नाम पर वृंदावन का विनाश करेगी यूपी सरकार, मथुरा में सीएम योगी पर अजय राय ने साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News

    बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    September 10, 2026
    0

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ी बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। IMD ने राज्य में मौसम...

    Recent News

    बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News

    बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, Chhattisgarh Hindi News

    September 10, 2026
    धनबाद में कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूलेगा निगम, विभाग ने लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News

    धनबाद में कॉमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूलेगा निगम, विभाग ने लिखा पत्र, Jharkhand Hindi News

    September 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News