• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 10, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News


उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी को लेकर प्रशासन ने 100 साल पुरानी मस्जिद को हटाने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। कंठाल से बड़े गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रही करीब 100 साल पुरानी शाही मस्जिद को हटाने के खिलाफ दायर दोनों याचिकाओं को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने बुधवार को खारिज कर दिया। जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिकाएं निरस्त कर दीं।

प्रशासन ने क्या बताई थी वजह

प्रशासन के अनुसार, सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गोपाल मंदिर मार्ग शहर के व्यस्त और संकरे रास्तों में शामिल है। याचिकाकर्ताओं की ओर से मस्जिद को 100 वर्ष से अधिक पुराना और ऐतिहासिक बताया गया। पंचायत ने पुराने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि 17 मार्च 1925 को सिंधिया राजघराने के चेयरमैन, टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और ग्वालियर सरकार लश्कर की ओर से शहर काजी को पत्र जारी किया गया था। इसमें कुछ भूमि के अधिग्रहण के बाद मस्जिद के शेष हिस्से को यथावत रखने का उल्लेख होने का दावा किया गया है।

पहली याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान के प्रतिनिधि अशफाक अहमद और शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी वक्फ पंच मोचियान के प्रतिनिधि और वाइस चेयरमैन अशफाक अहमद की ओर से दायर की गई थी। इसमें मप्र शासन, ज्वाइंट डायरेक्टर टीएंडसीपी, उज्जैन नगर निगम, बिल्डिंग ऑफिसर और कलेक्टर उज्जैन को पक्षकार बनाया गया था।

दूसरी याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंच मोचियान के प्रेसीडेंट अशान हुसैन की अपर से लगाई गई थी। इसमें मप्र दूसरी याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंच मोचियान के प्रेसीडेंट अरशान हुसैन की ओर से लगाई गई थी। इसमें मप्र शासन, उज्जैन नगर निगम और मप्र वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाया गया था।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता सैय्यद अशहर अली वारसी ने कहा कि अभी विस्तृत लिखित आदेश आना बाकी है। याचिकाएं खारिज की गई हैं, लेकिन आदेश का अध्ययन करने के बाद फैसले के खिलाफ डबल बेंच या सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मस्जिद ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की है, इसलिए इसे हटाया नहीं जाना चाहिए।मस्जिद प्रबंधन ने पुराने दस्तावेजों का हवाला दिया था।

प्रशासन के अनुसार, सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गोपाल मंदिर मार्ग शहर के व्यस्त और संकरे रास्तों में शामिल है। सिंहस्थ के दौरान यातायात को सुचारू रखने और भीड़ का दबाव कम करने के लिए इस मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी माना जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई मास्टर प्लान और निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव



Source link

Previous Post

सनातन के लिए यात्रा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन से अयोध्या तक जाएंगे; कहा- मैं राम मंदिर आंदोलन में…, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News
  • सनातन के लिए यात्रा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन से अयोध्या तक जाएंगे; कहा- मैं राम मंदिर आंदोलन में…, Madhya-pradesh Hindi News
  • इंदौर में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, कब्जामुक्त करवाई गई 100 करोड़ की जमीन; क्या थी वजह, Madhya-pradesh Hindi News
  • ‘खड़े हनुमान हिले नहीं’ के दावों के बीच SDM ने कहा- हमने कोशिश ही नहीं की, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News

    नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 10, 2026
    0

    उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी को लेकर प्रशासन ने 100 साल पुरानी मस्जिद को हटाने के लिए कोर्ट में याचिका...

    Recent News

    नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News

    नहीं हटाई जाएगी उज्जैन की 100 साल पुरानी मस्जिद, हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, Madhya-pradesh Hindi News

    September 10, 2026
    सनातन के लिए यात्रा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन से अयोध्या तक जाएंगे; कहा- मैं राम मंदिर आंदोलन में…, Madhya-pradesh Hindi News

    सनातन के लिए यात्रा पर दिग्विजय सिंह, उज्जैन से अयोध्या तक जाएंगे; कहा- मैं राम मंदिर आंदोलन में…, Madhya-pradesh Hindi News

    September 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News