• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लखनऊ में अपना प्लॉट लेने का मौका, सीएम योगी अगले हफ्ते करेंगे दो योजनाओं का शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 8, 2026
in लखनऊ
0 0
0
लखनऊ में अपना प्लॉट लेने का मौका, सीएम योगी अगले हफ्ते करेंगे दो योजनाओं का शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना प्लॉट  लेने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले हफ्ते 6000 प्लॉट की बुकिंग शुरू होगी। सीएम योगी गणेश चतुर्थी के मौके पर दो आवासीय योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

राजधानी लखनऊ में अपना प्लॉट लेने का एक बार फिर मौका आ गया है। अगले हफ्ते गणेश चतुर्थी के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो नई नैमिष नगर और वरुण बिहार आवासीय योजनाओं का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन योजनाओं में प्लॉटों की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। एलडीए ने मुख्यमंत्री से योजनाओं के शुभारंभ के लिए समय मांगा था। जिस पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति मिली है। संभावना है कि 13 या 14 सितंबर को मुख्यमंत्री दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। दोनों योजनाओं में 72 से लेकर 450 वर्गमीटर के प्लाट होंगे।

एक साथ छह हजार भूखंडों के लिए शुरू होगा पंजीकरण

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं में एक साथ करीब छह हजार भूखंडों की बुकिंग खोली जाएगी। गणेश चतुर्थी के दिन से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

शहर के विस्तार को नई दिशा देंगी दोनों योजनाएं

वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के निकट लगभग 6,580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। वहीं नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड पर करीब 3,600 एकड़ क्षेत्र में आकार ले रही है। दोनों परियोजनाएं शहरी विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

72 से 450 वर्ग मीटर तक के प्लॉट

दोनों योजनाओं में विभिन्न आय वर्गों के लिए 72 वर्ग मीटर से लेकर 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। ये भूखंड 18 मीटर से लेकर 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे। इससे आवासीय सुविधाओं के साथ बेहतर यातायात और सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

21 से 22 लाख शुरुआती कीमत

एलडीए ने दोनों योजनाओं के लिए भूखंडों की दरें भी तय कर दी हैं। वरुण विहार योजना में भूखंड लगभग 2,800 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से उपलब्ध होंगे। नैमिष नगर योजना में दर लगभग 3,200 रुपये प्रति वर्ग फुट रहेगी। बेहतर लोकेशन और विकसित आधारभूत सुविधाओं को देखते हुए इन दरों को प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है। यानी सबसे छोटे प्लॉट की कीमत करीब 21 से 22 लाख के बीच होगी।

सई नदी पर बनेगा दो लेन का पुल

वहीं, राजधानी में जाम की समस्या को दूर करने और ट्रैफिक की रफ्तार को बढ़ाने के लिए हरौनी और भटगवां पाण्डेय के बीच हुलासखेड़ा के सामने सई नदी पर दो लेन पुल के निर्माण के लिए शासन स्तर पर सहमति मिली है। करीब 19.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की कुल लंबाई 1571.23 मीटर प्रस्तावित है, जिसमें सई नदी के ऊपर पुल का मुख्य हिस्सा 90 मीटर लंबा होगा।

क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह ने पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने निर्माण का खाका तैयार कर अनुमोदन के लिए शासन को भेजा था। 26 अगस्त को शासन ने इस पर सहमति जता दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक-दो महीने में वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।



Source link

Views: 1
Previous Post

पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा; अयोध्या महंत नृत्यगोपाल का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा; अयोध्या महंत नृत्यगोपाल का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का निर्णय हुआ तो मैं भी शामिल रहूंगा; अयोध्या महंत नृत्यगोपाल का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?
  • 2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना
  • नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।
  • वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    by admin
    October 22, 2026
    0

    Asian Para Games Live Update Day-4: एशियन पैरा गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन के खेल में...

    Recent News

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    October 22, 2026
    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    October 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News