• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 8, 2026
in वाराणसी
0 0
0
पीएम मोदी ने जानी बनारस में बाढ़ की स्थिति, बलिया में सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर गंगा, Uttar-pradesh Hindi News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में बाढ़ की स्थिति पर यहां के मेयर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी से बातचीत की है। फोन पर राहत शिविरों और अन्य व्यस्थाओं के बारे में जानकारी ली और कई निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति जानी। उन्होंने गुरुवार को महापौर अशोक तिवारी और डीएम सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नदी के जलस्तर पर नजर रखते हुए राहत शिविर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बलिया में गंगा अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए हाई फ्लड की ओर बढ़ रही हैं। इससे कई इलाकों में खलबली मची हुई है।

वाराणसी के महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर नगर में बाढ़ की स्थिति, बारिश से जलभराव और राहत कार्यों के बारे में पूछा। शिविरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाओं और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राहत शिविरों में शरण लिए लोगों को कोई असुविधा न हो। सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि ​आपदा की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधि और पार्षद समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करें। जनप्रतिनिधि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बाढ़ राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं

प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता में नदी के जलस्तर के साथ राहत कैम्पों में दी जा रही व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बाढ़ से लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि जहां भी राहत सामग्री की अतिरिक्त जरूरत हो, तत्काल व्यवस्था की जाए। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने एवं प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। खासकर, शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

16 मोहल्ले और 16 गांव बाढ़ के चपेट में

बनारस में गंगा का जलस्तर 48 घंटे पहले ही चेतावनी बिंदु पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग के गुरुवार शाम 4 बजे के आंकड़े के अनुसार खतरा के निशान से लगभग आधा मीटर नीचे पानी बह रहा है। जबकि एक सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ाव जारी है। इससे गंगा के साथ वरुणा, असि, गोमती, नाद नदियों के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले तीन हजार से अधिक लोगों ने राहत शिविरों समेत अन्य स्थानों पर आसरा लिया है। बाढ़ से नगर के 16 मोहल्ले एवं 16 गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचा है। इससे यहां के बशिंदों के दैनिक जीवन के साथ खेती-किसानी, व्यापार और कारोबार भी प्रभावित हैं।

बलिया के बैरिया संसार टोला बंधा में रिसाव से हड़कंप

वाराणसी समेत पूर्वांचल के छह जिलों में गंगा में बढ़ाव जारी है। मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में आधा से एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ावा दर्ज किया गया। बलिया में गुरुवार शाम को गंगा खतरा बिंदु और मीडियम फ्लड को पार कर हाई फ्लड की ओर बढ़ रही थी। बलिया में बैरिया संसार टोला बंधा में रिसाव से हड़कंप मच गया। वहीं दसों जिलों में गुरुवार को कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई।

भदोही में दो सेमी, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और चंदौली में एक सेमी और मिर्जापुर में आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रही है। बनारस में चेतावनी बिंदु पार करने के बाद गुरुवार शाम चार बजे गंगा खतरे के निशान से करीब आधा मीटर नीचे पहुंच गई थी। बाढ़ का पानी 16 मोहल्लों और 16 गांवों तक पहुंच चुका है। तीन हजार से अधिक लोगों ने राहत शिविरों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। चंदौली में गंगा 70.62 मीटर पर पहुंच गई है, जो चेतावनी बिंदु से 36 सेंटीमीटर ऊपर है।

गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान से 46 सेमी ऊपर

गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बलिया में गंगा की बाढ़ से दर्जनों गांव घिर चुके हैं। एक दर्जन से अधिक स्कूलों और पीएचसी नौरंगा व उदयीछपरा में पानी पहुंच गया है। रात में बैरिया क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश और बाढ़ के के चलते सेमरिया गांव के पास बैरिया संसार टोला बंधा में रिसाव होने लगे। ग्रामीणों ने ईंट और मिट्टी भरी बोरियों से रिसाव को बंद कर दिया है। बाढ़ से कई गांवों के लोगों ने एनएच-31 और बंधों पर शरण ली है।

मिर्जापुर में गुरुवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 76.050 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से मात्र 67 सेमी नीचे है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से कोन, सीखड़,मझवां और छानबे ब्लाक के कई गांवों की फसल बाढ़ के पानी से डूब गयी। इससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है। भदोही में गंगा चेतावनी बिन्दु की ओर तेजी से बढ़ रही है।

अन्य नदियों में भी उफान

पूर्वांचल में बेलन, बकहर, सरयू, घाघरा, कर्मनाशा, गोमती और चंद्रप्रभा भी उफान पर है। सोनभद्र में बेलन और बकहर नदी में उफान से धान की फसल डूब गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। आजमगढ़ में घाघरा के बढ़ाव से दर्जनभर से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग डूब गए हैं। डिघिया गेज पर नदी खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर है। मऊ में सरयू दूसरी बार खतरा बिंदु पार कर 69.95 मीटर पर पहुंच गई है। चंदौली में कर्मनाशा और चंद्रप्रभा भी उफान पर हैं। वहीं जौनपुर में चेतावनी बिंदु पार कर गोमती स्थिर हो गई है।



Source link

Previous Post

Saudi Arabia Yemen War: Houthis ने स्कूल पर हमले का ARAMCO Refinery से लिया बदला | Iran, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

लखनऊ में अपना प्लॉट लेने का मौका, सीएम योगी अगले हफ्ते करेंगे दो योजनाओं का शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
लखनऊ में अपना प्लॉट लेने का मौका, सीएम योगी अगले हफ्ते करेंगे दो योजनाओं का शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News

लखनऊ में अपना प्लॉट लेने का मौका, सीएम योगी अगले हफ्ते करेंगे दो योजनाओं का शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ठिकाने लगाने ही वाला था लाश, गश्त कर रही पुलिस ने बिगाड़ा दामाद का ‘परफेक्ट मर्डर’ प्लान, Raipur Hindi News
  • बेटी शादीशुदा है तो क्या हुआ, हक नहीं छीन सकते; 13 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News
  • बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, घर से निकलते समय हुआ हादसा, बिहार वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 8, 2026
    0

    1 सितंबर, मंगलवार: सिंगरौली के चितरंगी में भारी बारिश और बाणसागर के 7 गेट खुलने से सोन-गोपद नदियों का जलस्तर...

    Recent News

    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 8, 2026
    ठिकाने लगाने ही वाला था लाश, गश्त कर रही पुलिस ने बिगाड़ा दामाद का ‘परफेक्ट मर्डर’ प्लान, Raipur Hindi News

    ठिकाने लगाने ही वाला था लाश, गश्त कर रही पुलिस ने बिगाड़ा दामाद का ‘परफेक्ट मर्डर’ प्लान, Raipur Hindi News

    September 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News