• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कान कटा था और पैर बंधे थे, 100 रुपया चुराने पर डांट पड़ने के बाद निशा की मिली लाश; सौतेली मां हिरासत में, Bihar Hindi News

admin by admin
September 7, 2026
in बिहार
0 0
0
कान कटा था और पैर बंधे थे, 100 रुपया चुराने पर डांट पड़ने के बाद निशा की मिली लाश; सौतेली मां हिरासत में, Bihar Hindi News


निशा का बायां कान कटा हुआ था और उसका दोनों पैर भी बांधा हुआ था और बाएं पैर के नीचे चोट के निशान थे। वहीं उसके गले में फंदा का दाग भी मौजूद था। निशा को परिजनों ने 100 रुपया चुराने पर डांट भी लगाई थी। 

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के मोहनपुर वार्ड 12 में एक घर के पीछे से किशोरी का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान मोहनपुर गांव के गुंजा पासवान की पुत्री निशा कुमारी (13) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, एसआई ममता कुमारी, मनजीत सिंह एवं नंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम पड़ोस के ही एक व्यक्ति के द्वारा निशा कुमारी पर एक सौ रुपये की चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके परिजन को शिकायत की थी। इस पर नाराज होकर परिजन के द्वारा निशा की पिटाई भी की गयी थी।

हालांकि परिजन निशा के रात भर घर से गायब रहने की बात भी कह रहे थे। लेकिन रविवार की सुबह परिजन अपने घर के पीछे जाकर चिल्लाया की अमरूद के पेड़ में फंदा लगाने से निशा की मौत हो गई है। उसने बताया कि निशा का शव घर के पीछे अमरूद के पेड़ के डाल में कपड़ा के फंदे से लटका हुआ था। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने फंदा को खोलकर उसके शव को जमीन पर रख दिया। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

निशा का बायां कान कटा हुआ था और उसका दोनों पैर भी बांधा हुआ था और बाएं पैर के नीचे चोट के निशान थे। वहीं उसके गले में फंदा का दाग भी मौजूद था। लोगों का बताना है कि अनिल पासवान एवं गुंजा पासवान दोनों सगे भाई थे। अनिल पासवान की करीब 10 वर्ष पहले मौत होने पर उसका भाई गुंजा पासवान ने उसकी पत्नी से विवाह कर लिया। दोनों से एक पुत्र एवं एक पुत्री ने भी जन्म लिया। उधर, गुंजा पासवान की पत्नी का निधन भी पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गया। उसके बाद गुंजा पासवान ने वारिसनगर के गोही गांव की मनचुन देवी से विवाह कर लिया।

लोगों के मुताबिक कुछ दिनों तक सौतेले पुत्र एवं पुत्री के साथ उसका व्यवहार ठीक रहा उसके बाद दोनों को प्रताड़ित करने का आरोप लोगों ने लगाया। हालांकि पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। लोगों के मुताबिक गुंजा पासवान रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु गया हुआ है। घटना की जानकारी उसे दे दी गई है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक किशोरी की सौतेली मां को हिरासत में ले लिया है। वैसे घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। थानाध्यक्ष रणबीर कुमार राउत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Views: 1
Previous Post

50 दिन बाद ही ट्रांसफर, साल में चौथी बार; IAS नेहा मारव्या ने लिखा अपना दर्द, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

JEE Advanced 2026 : धनबाद के तन्मय तनय ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर; कितनी आई रैंक, Career Hindi News

admin

admin

Next Post
JEE Advanced 2026 : धनबाद के तन्मय तनय ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर; कितनी आई रैंक, Career Hindi News

JEE Advanced 2026 : धनबाद के तन्मय तनय ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर; कितनी आई रैंक, Career Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा
  • अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’
  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?
  • 2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    by admin
    October 23, 2026
    0

    UP MLC Election Voting Live Updates : UP में 11 सीटों पर शिक्षक MLC चुनाव के लिए सुबह 8 बजे...

    Recent News

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    यूपी एमएलसी चुनाव में 2 बजे 40% पड़े, आयोग ने शेयर किया डेटा

    October 23, 2026
    अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’

    अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह पर पत्नी ज्योति का तंज- ‘ऐसा पति नहीं चाहिए जो थूककर चाटे’

    October 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News