एक साल में 4 बार ट्रांसफर झेलने वाली मध्य प्रदेश एक महिला IAS अफसर नेहा मारव्या सिंह ने एमपी आईएएस एसोसिएशन से इसकी शिकायत कर नाराजगी जताई है। नेहा 2011 बैच की सीनियर आईएएस अफसर हैं।
मध्य प्रदेश में 2011 बैच की सीनियर IAS अफसर नेहा मारव्या सिंह ने एक साल में अपने 4 बार ट्रांसफर होने से काफी आहत हैं। नेहा सिंह ने MP IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन को भेजे एक मैसेज में अपनी नाराजगी जाहिर की। 40 वर्षीय सिंह नेहा ने बताया कि यह हालिया ट्रांसफर उनकी पोस्टिंग के महज 50 दिन बाद ही हुआ है। उन्होंने कहा कि मातहत कर्मचारियों उनके खिलाफ ‘बगावत’ किए जाने से वह अपमानित महसूस कर रही हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसारा, उन्होंने कहा कि 5 सितंबर की ट्रांसफर लिस्ट में अपना नाम दोबारा देखकर वह बहुत परेशान और निराश महसूस कर रही हैं।
उन्होंने लिखा, “मेरा ट्रांसफर इसलिए किया गया है क्योंकि जिन कर्मचारियों का कामकाज सीधे मेरे अधीन नहीं, बल्कि विभाग के अधीन है, उन्होंने मेरे खिलाफ बगावत कर दी है; वे मेरी मेज पर हाथ पटककर मेरा ट्रांसफर करवाने की धमकी दे रहे हैं।”
आईएएस नेहा ने कहा उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों की अनुशासनहीनता, बदतमीजी और फाइलें दबाकर रखने की शिकायत सही चैनल के जरिए की थी। उन्हें उम्मीद थी कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, “इसके बजाय, मेरा ही ट्रांसफर किया जा रहा है?”
उन्होंने लिखा, “मुझे यह बात अच्छी तरह से पता है कि एक IAS अफसर होने के चलते राज्य सरकार जहां चाहे वहां मेरी ड्यूटी लगा सकती है और मैंने हमेशा सम्मानपूर्वक आदेशों को माना है, लेकिन इस बार मैं बहुत निराश महसूस कर रही हूं।”
नेहा सिंह की ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब हाल ही में कई सरकारी अधिकारियों ने सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। 2013 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में 13 साल की सेवा के बाद अपनी मर्जी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। एक और पूर्व IAS अधिकारी रोमन सैनी ने भी कुछ समय तक ब्यूरोक्रेसी में काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया।



