• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, October 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

साइबर अपराधियों के खातों में 2.40 करोड़ रुपए फ्रीज, पीड़ितों को वापस कराए 41 लाख, ताबड़तोड़ ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 27, 2026
in लखनऊ
0 0
0
साइबर अपराधियों के खातों में 2.40 करोड़ रुपए फ्रीज, पीड़ितों को वापस कराए 41 लाख, ताबड़तोड़ ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर अपराधियों पर तबाड़तोड़ ऐक्शन हुए हैं। 20 दिन में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खातों को फ्रीज कर 2.40 करोड़ रुपये फ्रीज कराए और करीब 41 लाख पीड़ितों को वापस भी करा दिए।

यूपी में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाने और क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने डिजिटल अरेस्ट गिरोह के खिलाफ ऑपरेशन डिजिटल कवच का अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 20 दिन में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खातों को फ्रीज कर 2.40 करोड़ रुपये फ्रीज कराए और करीब 41 लाख पीड़ितों को वापस भी करा दिए।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक लगातार बढ़ते साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर ऑपरेशन डिजिटल कवच का अभियान चलाया गया। एक अगस्त से 20 अगस्त तक साइबर थाने और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अभियान में डिजिटल अरेस्ट गिरोह से जुड़े साइबर अपराधियों के 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कराकर 2.40 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए। इसके साथ ही साइबर क्राइम सेल की ओर से करीब 17 लाख रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए गए। वहीं, साइबर थाने ने 24 लाख रुपये वापस कराए। अभियान मुख्य रूप से डिजिटल अरेस्ट गिरोह के खिलाफ चलाया गया। इसके अलावा अन्य साइबर फ्राड पर भी काम किया जा रहा है।

दरअसल जालसाज लगातार खुद को पुलिस, सीबीआइ, ईडी, एनआईए, एटीएस, ट्राई का बताकर लोगों को वीडियो काल कर रहे हैं। उन्हें टेरर फंडिंग, मनी लांड्रिंग और गिरफ्तारी का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाते हैं। इसके बाद खाते में रकम ट्रांसफर करा ली जाती है। एडीसीपी के मुताबिक क्राइम ब्रांच तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जरूरत पड़ने पर अंतरराज्यीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है। साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

साइबर क्राइम

कोई भी सुरक्षा एजेंसी डिजीटल अरेस्ट नहीं कर सकती

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक कोई भी एजेंसी अथवा पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है न कर सकती है। ऐसे मामलों में सजगता ही बचाव है। इस लिए हम अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हैं। अगर आप जागरुक हैं तो कोई भी साइबर अपराधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। डिजिटल अरेस्ट का कहीं कोई प्रावधान ही नहीं है। बैंक खाते से जुड़ा कोई भी ओटीपी और एटीएम से जुड़ी जानकारी किसी अजनबी से साझा न करे। यह भी हमेशा ध्यान रहे कि बैंक मैनेजर भी आपसे पिन नम्बर नहीं पूछ सकता है।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करें :

साइबर मामलों की विशेषज्ञ अनुषांगी खेमका मुताबिक साइबर ठगी का शिकार हो जाने पर तुरन्त हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर फोन करना चाहिये। साथ ही हेल्पलाइन से जो भी सवाल पूछे जाए, उन्हें सही-सही बताना चाहिये। इस नम्बर के अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

– ऐसी काल आती है तो घबराये नही सीबीआई, ईडी, कस्टम या पुलिस आपको वीडियो काल पर गिरफ्तार नहीं करते हैं।

– घबराएं नहीं स्थिति का आकलन करने के लिए कुछ समय लें और अपने परिजनों से जानकारी जरूर साझा करें।

– व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें जैसे पता, सामाजिक सुरक्षा संख्या, या वित्तीय विवरण न दें।

– पहचान मांगें कॉल करने वाले का नाम, बैज नंबर, और जिस थाने से वे हैं, वह पूछें। असली पुलिस अधिकारी यह जानकारी देंगे।

– कॉल की पुष्टि करें, फोन काटकर अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर सीधे कॉल करें (कॉलर द्वारा दिए गए नंबर का उपयोग न करें) ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि उन्होंने आपको कॉल किया था।

– नंबर ब्लॉक करें, अगर संभव हो, तो नंबर को ब्लॉक करें ताकि भविष्य में और कॉल न आ सकें।



Source link

Previous Post

BHU अस्पताल परिसर में जलभराव का वीडियो वायरल, नगर निगम और जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

40 साल से ऊपर वाले चीनी न खाएं, BJP के मंत्री ने नुकसान गिनाकर दी ये सलाह, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
40 साल से ऊपर वाले चीनी न खाएं, BJP के मंत्री ने नुकसान गिनाकर दी ये सलाह, Madhya-pradesh Hindi News

40 साल से ऊपर वाले चीनी न खाएं, BJP के मंत्री ने नुकसान गिनाकर दी ये सलाह, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आस्था की नई अलख, सनातन से जुड़ता युवा भारत – शान्तनु शुक्ल।
  • 6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम
  • नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल
  • मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।
  • ‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    आस्था की नई अलख, सनातन से जुड़ता युवा भारत – शान्तनु शुक्ल।

    by Shantosh Mishra
    October 13, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट। नवरात्रि का संदेश: संस्कार, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण में युवा शक्ति की निर्णायक। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गीरी जी...

    Recent News

    आस्था की नई अलख, सनातन से जुड़ता युवा भारत – शान्तनु शुक्ल।

    October 13, 2026
    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News