• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में विधायक ने दमकल वाहन से धुलवाई गाड़ी, विवाद हुआ तो बोले- जिनकी हैसियत नहीं…, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 26, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में विधायक ने दमकल वाहन से धुलवाई गाड़ी, विवाद हुआ तो बोले- जिनकी हैसियत नहीं…, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जरूरत पड़ने पर आम जनता के घरों की आग बुझाने नहीं पहुंच पाती फायर ब्रिगेड और यहां सिंगरौली में भाजपा विधायक ने फायर ब्रिगेड को अपना निजी वाशिंग सेंटर बना रखा है।’

मध्य प्रदेश में फायर ब्रिगेड के वाहनों को एक नया काम मिल गया है। दरअसल कहीं आग लगने पर दमकल के ये वाहन भले ही सही समय पर पहुंचे या नहीं, लेकिन नेताओं ने अब उन्हें इस्तेमाल करने का एक नया तरीका निकाल लिया है। आग बुझाने के काम में आने वाली इन गाड़ियों को अब नेताओं की निजी गाड़ियां धोने के काम में भी लिया जा रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में सिंगरौली शहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फायर ब्रिगेड का एक वाहन स्थानीय विधायक राम निवास शाह की गाड़ी को धोते हुए दिख रहा है। दमकल कर्मचारी बड़ी शिद्दत से विधायक के वाहन को धो रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही बवाल मच गया है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गई है। उधर इस बारे में विधायक की सफाई भी सामने आई है और उनका कहना है कि लोगों को ये समझना होगा कि गाड़ी कोई विधायक जी नहीं धोते हैं और जिन नेताओं की कोई हैसियत नहीं है वो इस पर सवाल उठा रहे हैं।

दरअसल इस घटना का 23 सेकेंड का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें विधायक के सफेद रंग के इनोवा वाहन के आगे फायर ब्रिगेड का वाहन खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही विधायक व दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड के प्रेशर पाइप की मदद से वाहन पर पानी डालते हुए उसे धोते नजर आ रहे हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जरूरत पड़ने पर आम जनता के घरों की आग बुझाने नहीं पहुंच पाती फायर ब्रिगेड और यहां सिंगरौली में भाजपा विधायक ने फायर ब्रिगेड को अपना निजी वाशिंग सेंटर बना रखा है।’

उधर इस बारे में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक चैनल से बात करने के दौरान जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका ठीकरा अपने कर्मचारियों पर फोड़ दिया और कहा कि इस बारे में वो सवाल उठा रहे हैं, जिनकी कोई हैसियत नहीं है। सफाई देते हुए MLA ने कहा, ‘लोगों को ये समझना चाहिए, गाड़ी कोई विधायक जी धोते हैं, अब ऐसे विषय लेकर के लोग खड़े हो रहे हैं, जिनकी जमानतें नहीं बची हैं, जो पार्षद के लायक व्यक्ति नहीं हैं वो बात उठा रहे हैं, उनकी क्या हैसियत है।’

विधायक के इसी जवाब को लोगों का अपमान बताते हुए कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘लोगों की हैसियत क्या है- जो ऐसे विषय उठा रहे हैं? क्या गाड़ी विधायक जी धोते हैं?- ये कहना है BJP विधायक रामनिवास शाह का।’ कांग्रेस ने आगे लिखा, ‘विधायक ने पहले फायर ब्रिगेड बुलवाकर अपनी गाड़ी धुलवाई और जब लोग इसके खिलाफ लिखने लगे तो जनता की हैसियत नाप रहे हैं।’

कांग्रेस पार्टी ने आगे इस बारे में लिखते हुए कहा, ‘कभी कोई BJP का नेता जनता को ‘भाड़े का टट्टू’ बताता है, तो कभी इन जैसे विधायक जनता को अपमानित करते हैं। BJP नेताओं का फंडा साफ है- जनता को लूटो, मौज करो और कोई सवाल उठाए तो उसे गालियां दो।’

इससे पहले रामनिवास शाह पर कांग्रेस ने तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया था। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इस बारे में बताते हुए पार्टी ने कहा था, ‘सिंगरौली में राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के अपमान को लेकर BJP विधायक रामनिवास शाह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर घेराव किया।’



Source link

Previous Post

मंदसौर में तेज बारिश से जलभराव, सड़कें बनीं तालाब, नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था पर उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

मुरैना के छात्रावास में बीमार छात्रा की हालत बिगड़ी, परिजनों को देर से सूचना देने का आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मुरैना के छात्रावास में बीमार छात्रा की हालत बिगड़ी, परिजनों को देर से सूचना देने का आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मुरैना के छात्रावास में बीमार छात्रा की हालत बिगड़ी, परिजनों को देर से सूचना देने का आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर
  • लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई
  • कोन क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट।
  • ‘आप मेरे लाइफ के हीरो हो ‘ 83 के हुए अमिताभ बच्चन, तो भावुक हुए संजय दत्त और चिरंजीवी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
  • PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    by admin
    October 11, 2026
    0

    Last Updated:October 10, 2026, 16:53 ISTDelhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की...

    Recent News

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    October 11, 2026
    लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

    लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

    October 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News