• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वृंदावन में बड़ा हादसा, ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 22, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
वृंदावन में बड़ा हादसा, ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News


मथुरा के वृंदावन में ओमेक्स मॉल की शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है।

यूपी के वृंंदावन में बन रहे रुकमणि विहार स्थित ओमैक्स के निर्माणाधीन मॉल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

ओमैक्स द्वारा रुकमणि विहार गोल चक्कर के पास मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। सुबह करीब सात बजे मजदूर शटरिंग के काम में लगे हुए थे। उसी वक़्त शटरिंग टूट कर गिर गई। शटरिंग गिरते ही अफरातफरी मच गई। उसके नीचे चार मजदूर दब गए।

मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। चारों को मलबे के निकाला गया। तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। दो को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर को सिर में गंभीर चोट होने के चलते आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार ही लोग दबे थे। सभी को निकाला गया। तीन की मौत हुई है एक को आगरा भेजा गया है।

एक मजदूर बाल-बाल बचा

बताया जाता है कि तीन साल से यहां पर निर्माण चल रहा है। रोज यहां करीब 50 मजदूर काम करते हैं। हादसे के समय वहां पर पांच मजदूर काम कर रहे थे। एक मजदूर कुछ देर के लिए कहीं चला गया था। इससे वह बच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे।

हादसे में मरने वाले शिवराम की रिश्तेदार मनीषा ने बताया कि शिवराम 6 अगस्त को काम पर आए थे। उसने 7 अगस्त से काम करना शुरू किया था। आज हादसे में उनकी मौत हो गई।

उधर जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर ने बताया कि दिलदार सिंह (40) नामक मजदूर अस्पताल लाया गया था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके सिर में चोट लगी थी। उसे प्राथमिक इलाज के बाद आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

इन तीन मजदूरों की मौत

1- रफ्यूल (उम्र करीब 28 जाति मुस्लिम ) पुत्र मजिदुल नि0 सीताही कूच बिहार , पश्चिमी बंगाल

2- शिवराम (उम्र 42 वर्ष) पुत्र भाई लाल निवासी सिमरी जोशीपुर, वार्ड 06, जिला कैलाली ( नेपाल)

3- आलम (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सोहले मियां निवासी कूच बिहार , पश्चिमी बंगाल

एक मजदूर घायल, आगरा रेफर

4- दिलदार (उम्र 45 वर्ष) पुत्र कौशाम्बिया निवासी कूच बिहार जिला (पश्चिमी बंगाल)



Source link

Previous Post

गलती सुधारने को कर्मचारियों की नौकरी नहीं छीनी जा सकती, हाईकोर्ट ने रद्द किया जल निगम भर्ती बर्खास्तगी आदेश, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सनसनी : गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
सनसनी : गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप, Bihar Hindi News

सनसनी : गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story
  • माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज
  • राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून
  • Chilli Farming Profit | Mirch Ki Kheti | मिर्च की खेती से कमाई | कृषि समाचार | किसानों के लिए फायदेमंद खेती |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    by admin
    October 6, 2026
    0

    नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर...

    Recent News

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    October 6, 2026
    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    October 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News