• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गलती सुधारने को कर्मचारियों की नौकरी नहीं छीनी जा सकती, हाईकोर्ट ने रद्द किया जल निगम भर्ती बर्खास्तगी आदेश, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 22, 2026
in लखनऊ
0 0
0
गलती सुधारने को कर्मचारियों की नौकरी नहीं छीनी जा सकती, हाईकोर्ट ने रद्द किया जल निगम भर्ती बर्खास्तगी आदेश, Uttar-pradesh Hindi News


हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश जल निगम की वर्ष 2013 में जूनियर इंजीनियर भर्ती मामले में जल्ख टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने जलनिगम भर्ती में बर्खास्तगी के आदेश को भी रद्द कर दिया है।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश जल निगम की वर्ष 2013 में जूनियर इंजीनियर भर्ती में नियुक्त सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के विरुद्ध पारित बर्खास्तगी आदेश को रद्द कर दिया है। न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में हुई गलती का खामियाजा उन कर्मचारियों को नहीं भुगतने दिया जा सकता, जिनकी नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी ने स्वीकृत पदों पर नियमित चयन प्रक्रिया के बाद की थी। जिन पर किसी प्रकार की धोखाधड़ी, गलत बयानी या हेरफेर का आरोप भी नहीं था। न्यायालय ने यह भी कहा कि आरक्षण व्यवस्था को लागू करना अनिवार्य है, लेकिन आरक्षण सुधारने के नाम पर ऐसी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकती जो कानून और मूल चयन प्रक्रिया के विपरीत हो।

इसके साथ ही न्यायालय ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के 28 जनवरी 2014 के आदेश को भी अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए निरस्त कर दिया। न्यायालय ने टिप्पणी की कि जो आदेश विधिक दृष्टि से बुनियादी रूप से ही गलत हो, उसके आधार पर की गई, प्रशासनिक कार्रवाई को भी वैध नहीं ठहराया जा सकता। न्यायमूर्ति इरशाद अली की एकल पीठ ने जूनियर इंजीनियर राकेश प्रताप सिंह व अन्य की ओर से दाखिल अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ सुनवायी करके यह फैसला सुनाया है।

2013 में 470 पदों के लिए शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

जल निगम ने वर्ष 2013 में जूनियर इंजीनियरों के 470 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके संबंध में आरक्षित वर्ग के कुछ अभ्यर्थियों को लेकर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे और इसे सुधारने की कवायद शुरू हुई। 7 जनवरी 2014 को जल निगम के प्रबंध निदेशक ने भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की। याचियों की ओर से कहा गया कि उक्त समिति ने 15 जनवरी 2014 को अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर सिफारिश की कि छूटे हुए अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की उपलब्ध 469 रिक्तियों में समायोजित किया जाए और किसी भी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की सेवा समाप्त न की जाए। बावजूद इसके आरक्षित अभ्यर्थियों के समायोजन की सिफारिश तो स्वीकार कर ली गई, जबकि सामान्य वर्ग के कर्मचारियों को सेवा में बनाए रखने की सिफारिश की अनदेखी कर दी गई।

2014 में 73 सामान्य वर्ग के कनिष्ठ अभियंताओं की समाप्त की गईं थीं सेवाएं

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 28 जनवरी 2014 को जल निगम को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की नई चयन सूची तैयार करने का निर्देश दिया। बाद में 136 अतिरिक्त ओबीसी/एससी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई, इससे 470 मूल पदों के मुकाबले कुल 543 नियुक्तियां हो गईं और उपलब्ध रिक्तियों में उनका समायोजन कर लिया गया। 2 दिसंबर 2014 को याची राकेश प्रताप सिंह समेत 73 सामान्य वर्ग के कनिष्ठ अभियंताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। हाईकोर्ट ने 18 दिसंबर 2014 को बर्खास्तगी आदेशों को निरस्त करते हुए, जल निगम को मामले पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया। अब अपने फैसले में न्यायालय ने कहा कि नियमित चयन और नियुक्ति के बाद कर्मचारियों की नियुक्तियों को केवल चयन प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितता के आधार पर शून्य नहीं माना जा सकता।



Source link

Previous Post

UP Weather: यूपी में आज और कल भारी बारिश, 20 से अधिक जिलों में अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

वृंदावन में बड़ा हादसा, ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
वृंदावन में बड़ा हादसा, ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News

वृंदावन में बड़ा हादसा, ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर ऐक्शन, चिकन सेंटर-होटल समेत कई इमारतें जमींदोज, Madhya-pradesh Hindi News
  • इंदौर में फिर मिला ‘जहरीला पानी’, 6 अस्पतालों के सैंपल फेल; मिले मल वाले बैक्टीरिया, Madhya-pradesh Hindi News
  • चूहे की लीद, कॉकरोच और बिना तारीख वाला खाना; MP के फाइव स्टार होटल की किचन का नाजारा देख उड़े होश, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; 6 गंभीर
  • MP के शहडोल में स्थित कोयला खदान में हादसा; दीवार ढहने से 2 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर ऐक्शन, चिकन सेंटर-होटल समेत कई इमारतें जमींदोज, Madhya-pradesh Hindi News

    उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर ऐक्शन, चिकन सेंटर-होटल समेत कई इमारतें जमींदोज, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 22, 2026
    0

    उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर ऐक्शन चलाया जा रहा है। यहां एक दर्जन से ज्यादा इमारतों को ध्वस्त...

    Recent News

    उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर ऐक्शन, चिकन सेंटर-होटल समेत कई इमारतें जमींदोज, Madhya-pradesh Hindi News

    उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर ऐक्शन, चिकन सेंटर-होटल समेत कई इमारतें जमींदोज, Madhya-pradesh Hindi News

    August 22, 2026
    इंदौर में फिर मिला ‘जहरीला पानी’, 6 अस्पतालों के सैंपल फेल; मिले मल वाले बैक्टीरिया, Madhya-pradesh Hindi News

    इंदौर में फिर मिला ‘जहरीला पानी’, 6 अस्पतालों के सैंपल फेल; मिले मल वाले बैक्टीरिया, Madhya-pradesh Hindi News

    August 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News