• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गुड्डू यादव और संतोष डॉन की संपत्तियां जब्त होंगी, गुंडागर्दी कर करोड़ों की जमीन ली; अब EOU का शिकंजा, Bihar Hindi News

admin by admin
August 13, 2026
in बिहार
0 0
0
गुड्डू यादव और संतोष डॉन की संपत्तियां जब्त होंगी, गुंडागर्दी कर करोड़ों की जमीन ली; अब EOU का शिकंजा, Bihar Hindi News


अपराध और गुंडागर्दी के जरिए करोड़ों की जमीनें बनाने वाले बिहार के दो भू माफिया गुड्डू यादव और संतोष डॉन पर शिकंजा और सख्त होने जा रहा है। ईओयू ने इनकी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर ली है। 

संगठित अपराध के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के निशाने पर आए दो बड़े जमीन माफिया गुड्डू यादव और संतोष डॉन की चिह्नित संपत्तियां जब्त होंगी। इन पर गुंडागर्दी कर करोड़ों की जमीन अर्जित करने का आरोप है। अपराध से अर्जित इन संपत्तियों की कुर्की जब्ती को लेकर बिहार पुलिस बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कोर्ट में आवेदन करेगी। ईओयू ने पटना और नालंदा के संतोष कुमार उर्फ संतोष डॉन सहित गिरोह के 25 अन्य आरोपियों पर 13 जून 2026 को केस दर्ज किया था। वहीं, जमुई के सिकंदरा निवासी गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू राय एवं 17 सहयोगियों के खिलाफ 28 जुलाई 2026 को प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापेमारी की गई थी।

ईओयू की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक इन भू-माफिया गिरोहों पर गुंडागर्दी एवं आम जन में भय फैला कर फर्जीवाड़ा कर संपत्तियां अर्जित करने का आरोप है। संतोष डॉन पर पटना और नालंदा जिले के विभिन्न थानों में 31 केस दर्ज हैं। उसके गिरोह ने बीते 8 सालों में 75 से अधिक परिसंपत्तियों का निबंधन कराते हुए 13.30 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई है।

गुड्डू यादव पर 3 जिलों में केस

वहीं, गुड्डू यादव के खिलाफ जमुई, नवादा और लखीसराय जिले के कई थानों में 39 केस दर्ज हैं। इनमें से 27 मामलों चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, जबकि 6 में कोर्ट ने संज्ञान भी लिया है। गुड्डू यादव ने खुद और अपनी पत्नी के नाम पर कुल 29 संपत्तियां निबंधित कराईं। उसके सहयोगियों के नाम पर भी 61 दस्तावेज मिले हैं।

विवाद में उलझा कर सस्ते दाम पर जमीन खरीदने का आरोप

ईओयू के मुताबिक, इन जमीन माफिया ने राजस्व कर्मचारी कार्यालय में अवैध मुंशी का काम करने वाले लोगों की मदद ली। फिर राजस्व रिकॉर्ड में हेर-फेर कराई। अपराध शैली के मुताबिक यह गिरोह आपराधिक षड्यंत्र कर फर्जी विक्रेता खड़ा कर उसे अपने या अपने किसी गुर्गे के नाम फर्जी निबंधन दस्तावेज तैयार कराता है। फिर जमीन के मालिक को विवाद में उलझा कर उनकी भूमि सस्ते दामों में खरीद लेता है।

जांच एजेंसी ने बताया कि जो जमीन मालिक अपना भूखंड बेचने को तैयार नहीं होते, उन्हें ये माफिया अपने गुर्गों से डरा-धमका कर आतंकित करते हैं। फिर उन्हें कोर्ट केस में उलझा दिया जाता है, ताकि लोग मजबूर होकर औने-पौने दाम पर जमीन बेच दें। इनके द्वारा सरकारी भूमि पर भी कब्जा किए जाने के कई प्रमाण मिले हैं।

सरकारी दर से कम पर कराया निबंधन

ईओयू के मुताबिक, आरोपियों ने दस्तावेजों के निबंधन में भी सरकारी राजस्व का चूना लगाया। गुड्डू यादव ने जमुई निबंधन कार्यालय में जिन 29 दस्तावेजों का निबंधन कराया, उनका सरकारी मूल्य करीब 7.50 करोड़ रुपये है। हालांकि, उसने अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल करते हुए सरकारी मूल्य के करीब एक तिहाई मूल्य 2.60 लाख रुपये में ही निबंधन करा लिया। गुड्डू यादव के आपराधिक सहयोगियों और उनके परिजनों के नाम पर भी कम निबंधन मूल्य पर 6.65 करोड़ रुपये सरकारी मूल्य के 61 दस्तावेज हैं।



Source link

Previous Post

एयरपोर्ट जा रहे विधायक की एस्कॉर्ट में डंपर ने मारी टक्कर, MLA सिक्यूरिटी ड्यूटी के पहले दिन ही दरोगा की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

झारखंड के लिए खुशखबरी! इस शहर से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन; क्या होगा रूट, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
झारखंड के लिए खुशखबरी! इस शहर से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन; क्या होगा रूट, Jharkhand Hindi News

झारखंड के लिए खुशखबरी! इस शहर से चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन; क्या होगा रूट, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News