• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी के आरोपों से पीछे हटे फलाहारी बाबा, अब यह कहा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 11, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी के आरोपों से पीछे हटे फलाहारी बाबा, अब यह कहा, Uttar-pradesh Hindi News


राम मंदिर में चढ़ावा की चोरी की खबरों के बीच मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर भी चोरी का आरोप लगाकर दिनेश फलाहारी बाबा ने सनसनी फैला दी थी। अब फलाहारी बाबा अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पुजारी ने सुबूत देने को कहा, उसने सुबूत नहीं दिए।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों के बीच श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी इसी तरह से चढ़ावा का आरोप कुछ दिनों पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलहारी बाबा ने लगाया था। इसके बाद उनके खिलाफ ही ट्रस्ट के लोगों ने मोर्चा खोल दिया था। अब फलाहारी अब अपने द्वारा लगाये गये आरोपों से पीछे हट गये हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास इसके पर्याप्त सुबूत नहीं हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष के साथ ही श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामले में दिनेश फलाहारी बाबा याचिकाकर्ता भी हैं। उन्होंने हिन्दुस्तान को बताया कि उनके पास श्री कृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी के पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक पुजारी ने चढ़ावा चोरी की जानकारी दी थी। बताया था कि वहां से चढ़ावा चोरी हो रहा है। चढ़ावे में आने वाले आभूषण आदि की रसीद नहीं दी जाती। उस पुजारी ने उन्हें सुबूत देने को कहा था लेकिन अब उस पुजारी ने उन्हें सुबूत नहीं दिये हैं। इसलिए वह कह सकते हैं कि उनके पास पर्याप्त सुबूत नहीं हैं कि जन्मस्थान से चंदा चोरी हो रहा है। दिनेश फलाहारी ने कहा कि अब तो उन्होंने भी (जन्मस्थान सेवा संस्थान ने) जांच की मांग कर दी है। जांच में सच्चाई पता लग जाएगी।

गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष व श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामले के एक याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 17 जून को खून से पत्र लिखकर श्री कृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा चोरी होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की संपत्तियों की जांच करायी जाए।

दिनेश फलाहारी आरोप लगाया था कि जब दानपात्रों को खोला जाता है तो सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। रुपये, आभूषण, हीरे और जेवरात सब का बंदरबांट कर लिया जाता है। मंदिर की सभी गुल्लक खोलते समय सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। हालांकि श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने उसी दिन आरोपों को गलत बताया था।

21 जून को श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। उनका कहना था कि संस्थान और उन पर व्यक्तिगत रूप से बिना कोई प्रमाण दिए मिथ्या आरोप लगाए गए हैं। फलाहारी बाबा पर ही कई आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी।



Source link

Previous Post

रेप केस में फंसाने वाली महिलाओं पर शिकंजा, पुलिस कर रही वसूली के आरोपों की जांच, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

नवादा की घटना झकझोड़ देगी; जिंदा महिला को चिता पर जलाने का था प्लान, पुलिस आई तो बची जान, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
नवादा की घटना झकझोड़ देगी; जिंदा महिला को चिता पर जलाने का था प्लान, पुलिस आई तो बची जान, Bihar Hindi News

नवादा की घटना झकझोड़ देगी; जिंदा महिला को चिता पर जलाने का था प्लान, पुलिस आई तो बची जान, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News