• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वाराणसी में बाढ़ से पहले ही गंगा में छोटी-बड़ी सभी नावों प रोक, केवल क्रूज चलेंगे, क्यों फैसला?, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 11, 2026
in वाराणसी
0 0
0
वाराणसी में बाढ़ से पहले ही गंगा में छोटी-बड़ी सभी नावों प रोक, केवल क्रूज चलेंगे, क्यों फैसला?, Uttar-pradesh Hindi News


वाराणसी में बाढ़ का खतरा भले ही अभी काफी दूर है लेकिन गंगा में छोटी-बड़ी सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। अब केवल क्रूज ही चलेंगे। प्रशासन का कहना है कि तेज हवाओं और लहरों को देखते हुए फैसला लिया गया है।

वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदू या खतरे के निशान से काफी दूर हैं लेकिन छोटी-बड़ी सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध के पीछे तेज हवाओं और गंगा में उठ रही लहरों को कारण बताया गया है। रविवार को गंगा का जलस्तर पूरे दिन स्थिर रहने के बाद शाम में धीमी रफ्तार से बढ़ने भी लगा है। फिलहाल आधा सेमी प्रति घंटा से भी कम की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।

वाराणसी में पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण यहां के गंगा घाट और नाव की सवारी है। नाव संचालन पर रोक से पर्यटकों के साथ ही नाविकों को भी निराश होना पड़ रहा है। सावन में बड़ी संख्या में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने श्रद्धालु भी काशी आ रहे हैं। पूरी तरह नाव पर ही निर्भर रहने वाले परिवारों के सामने संचालन बंद होने से कई तरह की परेशानी खड़ी हो जाती है। वाराणसी में चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। रविवार को जलस्तर 63.73 मीटर पर था।

आरती स्थल दोबारा बदला गया

उधर, गंगा में बढ़ाव के कारण दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल रविवार शाम दोबारा बदला गया। घाट की सीढ़ियों तक बाढ़ का पानी चढ़ आने के बाद भी आरती देखने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें दशाश्वमेध घाट से मीर घाट होते हुए ललिता घाट के गंगाद्वार के रास्ते विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लगातार सचेत कर रही हैं।

गंगा में पुलिस और एनडीआरएफ की गश्त बढ़ाई गई

रविवार से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन-अभिषेक के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु-कांवरियों की संख्या को देखते हुए जल पुलिस औऱ एनडीआरएफ के जवानों ने गंगा में गश्त और सुरक्षा बढ़ा दी है। कांवरियों को गंगा की गहराई में न जाने की हिदायत दी जा रही है। गंगा में बांस-बल्लियों की बैरिकेडिंग और ऊपर कर दी गई है। उधर घाटों का सम्पर्क टूटने से तटवर्ती गलियों में भीड़ का दबाव बढ़ गया है।

विश्वनाथ मंदिर गंगा द्वार पर दो सीढ़ी नीचे जलस्तर

काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार के सामने केवल दो सीढ़ी नीचे गंगा जल हिलारें ले रहा था। मणिकर्णिका घाट पर निचला शवदाह स्थल जलमग्न होने से शवों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि गंगा के तेज बहाव में नाव संचालन खतरे से खाली नहीं है। इसलिए उनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। बताया कि क्रूज संचालन पर अभी प्रतिबंध नहीं है। आगे बढ़ाव की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

बाढ़ के पानी से मोकलपुर का रास्ता बंद

वहीं, चिरईगांव इलाके में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से ब्लाक में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले 40 हजार की आबादी वाले ढाब क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ चली है। रमचन्दीपुर, रेता पार गोबरहां, रामपुर मोकलपुर आदि गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरने शुरू हो गए हैं। ढाब के सोता में पानी आने से मोकलपुर से अम्बा कुकुढ़ा के रास्ते भगतुआ, जाल्हूपुर, बलुआघाट और चौबेपुर आदि स्थानों पर आने-जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। अब रमचन्दीपुर और मुस्तफाबाद के सामने बने पक्के पुल से ही लोगों को आवागमन करना पड़ेगा।

तीन से चार मीटर बढ़ा तो ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगा संकट

शहर के दक्षिणी हिस्से में गंगा का जलस्तर 10 फीट यानी तीन से चार मीटर और बढ़ा तो रमना, टिकरी, तारापुर, सरायडंगरी, नरोत्तमपुर, नेपुरा गांवों में पानी प्रवेश कर जाएगा। इन गांवों में भी अनाज, सब्जी एवं पपीता आदि की बड़े पैमाने पर खेती होती है।

वहीं, चिरईगांव ब्लाक के चांदपुर, मुस्तफाबाद, छितौना, जाल्हूपुर, छितौनी, सरसौल, लूठा कला, शिवदसा सहित लगभग दो दर्जन गांवों के किसानों ने सोता और गंगा तलहटी की सैकड़ों एकड़ जमीन में परवल, नेनुआ, भिन्डी, कोहड़ा, करैला, आदि सब्जियों के अलावा बड़े भूभाग में चारा लगा रखा है।

किसान एवं भाजपा नेता जितेन्द्र कुमार सिंह जित्तू, अनमोल सिंह बबलू, रामकिशुन, लालजी यादव, तहसीलदार सिंह, लालबिहारी, संजय, छबिनाथ, रघुनाथ, बनारसी ने बताया कि अगर इसी तरह गंगा में बढ़ाव जारी रहा तो पशुओं के चारे का संकट पैदा होने के साथ आमदनी का जरिया भी खत्म हो जाएगा।



Source link

Previous Post

Mecca Joint Defense Agreement में पाकिस्तान से जुड़ने पर Turkiye को क्या फायदा?| Saudi |Iran, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

रेप केस में फंसाने वाली महिलाओं पर शिकंजा, पुलिस कर रही वसूली के आरोपों की जांच, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
रेप केस में फंसाने वाली महिलाओं पर शिकंजा, पुलिस कर रही वसूली के आरोपों की जांच, Uttar-pradesh Hindi News

रेप केस में फंसाने वाली महिलाओं पर शिकंजा, पुलिस कर रही वसूली के आरोपों की जांच, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News