• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, July 28, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अब मेकर्स जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती

admin by admin
July 28, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अब मेकर्स जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती


Last Updated:July 27, 2026, 23:55 IST

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के मेकर्स पीछे हटने के मूड में नहीं हैं. सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े विवाद में अब निर्माता सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

फिल्म 'काला हिरण' को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अब मेकर्स जाएंगे सुप्रीम कोर्टZoom

फिर गरमाया मामला

नई दिल्ली. सलमान खान की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने वाला है. फिल्म के मेकर्स ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने का फैसला कर लिया है. उन्हें फिल्म का टीजर, प्रमोशनल कंटेंट और निर्माता अमित जानी के इंटरव्यू हटाने के निर्देश दिए गए थे.

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी साल 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है. इसी को लेकर सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था. उनका आरोप था कि फिल्म के प्रचार में उनकी पहचान से जुड़े कई संकेत बिना इजाजत इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स प्रभावित हो रहे हैं.

टीजर हटाने के दिए थे निर्देश

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर से जुड़े सभी ऑनलाइन लिंक हटाने के निर्देश दिए. साथ ही निर्माता अमित जानी के प्रमोशनल इंटरव्यू भी हटाने का आदेश दिया. कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा की रक्षा जरूरी है. अदालत ने यह भी पूछा कि फिल्म के प्रमोशन में सलमान खान से मिलते-जुलते प्रतीकों का इस्तेमाल क्यों किया गया.

सलमान ने उठाए थे सवाल

सलमान खान की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि फिल्म के पोस्टर और टीजर देखकर दर्शक आसानी से उन्हें जोड़ सकते हैं. याचिका के मुताबिक, एक किरदार को सलमान खान की पहचान माने जाने वाले नीले ब्रेसलेट के साथ दिखाया गया है. वहीं एक अन्य पोस्टर में उसके हाथ में राइफल भी नजर आती है. सलमान का कहना है कि इस तरह का प्रचार लोगों को भ्रमित कर सकता है और उनकी छवि पर गलत असर डाल सकता है. खास बात यह है कि काला हिरण मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट केस में उन्हें पहले ही बरी किया जा चुका है.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा मामला

फिल्म के निर्देशक भारत एस श्रीनेत ने कहा कि उनकी टीम अदालत और कानून का पूरा सम्मान करती है. उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान और प्रतिष्ठा की रक्षा का अधिकार है. लेकिन फिल्म निर्माताओं को भी संविधान के तहत अभिव्यक्ति और रचनात्मक स्वतंत्रता का अधिकार मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाया जाएगा. वहां यह तय होगा कि किसी व्यक्ति के अधिकार और रचनात्मक अभिव्यक्ति के बीच संतुलन किस तरह बनाया जाए. श्रीनेत ने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट संविधान और कानून के दायरे में रहकर इस विवाद का समाधान करेगा.

बता दें कि निर्देशक ने यह भी जानकारी दी कि फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को जल्द ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास सर्टिफिकेट के लिए भेजा जाएगा.

ं

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

ओंकारेश्वर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत, सब इंजीनियर सस्पेंड, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News
  • सायोनी घोष विपक्ष को धोने लगीं, कहा- सदन चलने दो, अच्छे सुझाव पर अमल करेगी सरकार, National Hindi News
  • विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News
  • फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अब मेकर्स जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती
  • ओंकारेश्वर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत, सब इंजीनियर सस्पेंड, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News

    बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News

    by admin
    July 28, 2026
    0

    बिंदियारानी देवी ने ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को 58 किलो ग्राम भार वर्ग में वेटलिफ्टिंग...

    Recent News

    बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News

    बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News

    July 28, 2026
    सायोनी घोष विपक्ष को धोने लगीं, कहा- सदन चलने दो, अच्छे सुझाव पर अमल करेगी सरकार, National Hindi News

    सायोनी घोष विपक्ष को धोने लगीं, कहा- सदन चलने दो, अच्छे सुझाव पर अमल करेगी सरकार, National Hindi News

    July 28, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News