• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, July 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 27, 2026
in देवरिया
0 0
0
VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News


देवरिया में एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने के बाद उन्होंने जमकर नोट उड़ाया। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और एक्शन लेते हुए दो गाड़ियों पर चालान ठोक दिया।

Deoria News: यूपी के देवरिया में रविवार की रात एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने के बाद उन्होंने जमकर नोट उड़ाया। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली व यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। यातायात पुलिस ने इस मामले में दो वाहनों का 13500 रुपए चालान काटा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात कसया रोड पर एक बारात निकली थी। आगे-आगे रोड लाइट के साथ दूल्हा चल रहा था। उसके पीछे बाराती वाहनों के बोनट व छत पर सवार हो गए और आतिशबाजी करने के साथ ही रुपये की गड्डी उड़ाने लगे। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल में जा रही थी। जाम की समस्या उत्पन्न होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह लोगों को हटाकर आवागमन बहाल कराया।

वहीं इसे लेकर यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि कुछ युवक बारात में जाते समय वाहन के छत पर चढ़ गए थे। जाम की समस्या से निजात दिलाया गया। मैरेज हाल संचालकों को आए दिन नोटिस भी पार्किंग के लिए दिया जा रहा है। इस मामले में एक वाहन का 12 हजार और एक का 1500 रुपये चालान भी काटा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर बारातियों की आलोचना के साथ ही पुलिस कार्यवाही को सही ठहरा रहे हैं।

बुलंदशहर में भी युवकों ने गाड़ी की छत से उड़ाए थे नोट

इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने भी ऐसा ही मामला बुलंदशहर से सामने आया था। जहां शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने चलती सड़क पर गाड़ी की छत से नोट उड़ाए, जिसके बाद राहगीरों के बीच नोट लूटने की होड़ लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

यह घटना पहासू क्षेत्र के शिकारपुर रोड की थी। जहां कुछ युवक थार गाड़ी की छत पर चढ़ गए और सड़क पर 100-500 रुपये के नोट उड़ाने लगे। अचानक नोटों की बारिश देखकर सड़क से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर नोट बटोरने में जुट गए। देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर थार पर खड़े चार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।



Source link

Previous Post

दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News
  • दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • दतिया के चंद्रपुरा गांव में एक रात 3 घरों में चोरी, बाइक और गैस सिलेंडर समेत सामान ले गए चोर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; यूपी में अनोखी बारात, Uttar-pradesh Hindi News
  • ‘हमें हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी’; दतिया में जीतू पटवारी का फिर बड़ा बयान, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 27, 2026
    0

    देवरिया में एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने...

    Recent News

    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    July 27, 2026
    दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 27, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News