• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘हमें हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी’; दतिया में जीतू पटवारी का फिर बड़ा बयान, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 27, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
‘हमें हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी’; दतिया में जीतू पटवारी का फिर बड़ा बयान, Madhya-pradesh Hindi News


दतिया उपचुनाव में राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग और प्रशासन इन आरोपों पर क्या रुख अपनाते हैं और चुनावी मुकाबला आगे किस दिशा में बढ़ता है।

मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन को लेकर तीखा बयान दिया है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने पक्षपात किया या किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश की, तो कांग्रेस इसका कड़ा जवाब देगी।

जीतू पटवारी ने रावरी गांव अपने संबोधन में कहा, ”प्रशासन ने अगर उंगली भी दिखाई तो ये कांग्रेस पुरानी वाली नहीं बची है। ये नए दौर की कांग्रेस है। जयवर्धन की, हेमंत कटारे की और कार्यकर्ताओं की कांग्रेस है। हमें हाथ जोड़ना भी आता है और हाथ तोड़ना भी आता है।”

पुलिस अधिकारी बदलने पर उठाए सवाल

यही नहीं, कांग्रेस नेता ने दतिया में पुलिस अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 9 टीआई बदले गए हैं। क्यों? क्या नरोत्तम मिश्रा जिन अधिकारियों को लेकर आए थे, अब उन पर भी भरोसा नहीं रहा? उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अब नए थाना प्रभारी चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष के लिए काम करेंगे। पटवारी ने कहा, ”अब नए टीआई अपनी गाड़ी में दारू भी पहुंचाएंगे और पैसे भी पहुंचाएंगे।”

पटवारी ने दतिया में पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि भाजपा को स्थानीय पुलिस कर्मियों पर भरोसा नहीं है, इसलिए चुनाव से पहले अधिकारियों को बदला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नए पुलिसकर्मियों के जरिये चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मतदान केंद्रों पर मजबूती से डटे रहने और किसी भी कथित गड़बड़ी का विरोध करने की अपील की।

भाजपा ने उपचुनाव में 25 मंत्रियों को प्रचार में उतारा : जीतू

अपने भाषण में जीतू पटवारी ने भाजपा पर चुनाव में पूरी सरकारी ताकत झोंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दतिया जैसे एक विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 25 मंत्रियों को प्रचार में उतार दिया है। उनका सवाल था कि यदि सरकार ने इतना विकास किया है तो फिर इतने बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार की जरूरत क्यों पड़ रही है।

मतदाताओं से वोट खरीदने की कोशिश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में मतदाताओं को पैसे बांटकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 50 करोड़ रुपये लाए गए हैं और मतदाताओं को पांच-पांच हजार रुपये देने की तैयारी है। हालांकि उन्होंने अपने इन आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।

रिपोर्ट – अमित कुमार



Source link

Previous Post

मुरैना में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश; इलाके में सनसनी, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; यूपी में अनोखी बारात, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; यूपी में अनोखी बारात, Uttar-pradesh Hindi News

दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; यूपी में अनोखी बारात, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • प्रशासन से कहा ‘सिर्फ सगाई होगी’, टीम के जाते ही कर दी शादी! इंदौर में बाल विवाह पर 9 पर FIR, Madhya-pradesh Hindi News
  • ड्रोन खतरे से निपटने को सीआईएसएफ ने कसी कमर, डीएफआई से हुआ अहम करार ।।
  • किदांबी श्रीकांत ने चीन मास्टर्स में किया उलटफेर, विक्टर लाई को थमाई हार; वापसी रही जोरदार, Other-sports Hindi News
  • बाजरा पुलाव से ‘श्री अन्न’ तक का जलवा, ब्रिक्स के गाला डिनर में कौन से व्यंजन?, Ncr Hindi News
  • गुड्डू पंडित बनने के चक्कर में लड़कों ने लगवा लिया घोड़े वाला इंजेक्शन, दौड़ में आना चाहते थे फर्स्ट

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    प्रशासन से कहा ‘सिर्फ सगाई होगी’, टीम के जाते ही कर दी शादी! इंदौर में बाल विवाह पर 9 पर FIR, Madhya-pradesh Hindi News

    प्रशासन से कहा ‘सिर्फ सगाई होगी’, टीम के जाते ही कर दी शादी! इंदौर में बाल विवाह पर 9 पर FIR, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    नाबालिग के परिजनों ने प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सामने शपथ पत्र देकर 18 साल की उम्र पूरी...

    Recent News

    प्रशासन से कहा ‘सिर्फ सगाई होगी’, टीम के जाते ही कर दी शादी! इंदौर में बाल विवाह पर 9 पर FIR, Madhya-pradesh Hindi News

    प्रशासन से कहा ‘सिर्फ सगाई होगी’, टीम के जाते ही कर दी शादी! इंदौर में बाल विवाह पर 9 पर FIR, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026

    ड्रोन खतरे से निपटने को सीआईएसएफ ने कसी कमर, डीएफआई से हुआ अहम करार ।।

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News