• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP विधानसभा में UCC बिल हो गया पास, शादी-लिव इन समेत कई नियम बदल जाएंगे, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 23, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP विधानसभा में UCC बिल हो गया पास, शादी-लिव इन समेत कई नियम बदल जाएंगे, Madhya-pradesh Hindi News


रविवार को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने यूसीसी विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित कानून में तीन तलाक और निकाह हलाला को दंडनीय बनाने, बहुविवाह पर रोक लगाने तथा एक महीने के भीतर लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण नहीं कराने पर तीन महीने तक के कारावास का प्रावधान किया गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के विरोध के बीच ध्वनि मत से समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) के पास भेजने की मांग की, लेकिन सरकार ने इसे मंजूर नहीं किया। मुख्य विपक्षी दल ने इस विधेयक को संविधान के अनुच्छेद 29 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ और राजनीतिक एजेंडा बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बावजूद सरकार ने बिल को सदन से पास करा लिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश यूनिफॉर्म सिविल कोड को पास करने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है। इससे पहले गोवा (आजादी के समय से), उत्तराखंड, गुजरात और असम में यूसीसी लागू है।

विधानसभा में बिल को पेश करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा में एक सुनहरा इतिहास रचा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति और इसे आदिवासी-विरोधी बताने के कारण इस मौके को गंवा रही है।

कांग्रेस की एक मांग को किया नामंजूर

उधर सदन में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने बिल का विरोध किया और पार्टी विधायक आरिफ मसूद की उस मांग का समर्थन किया जिसमें बिल को चर्चा के लिए एक सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि UCC बिल पास करने के बजाय, भाजपा सरकार को OBC समुदाय के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहिए।

विपक्षी विधायक विरोध करते हुए वेल में पहुंच गए

यादव का भाषण पूरा होने के बाद, स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) नरेंद्र सिंह तोमर ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल से बिल को ध्वनि मत से पास कराने के लिए पेश करने को कहा। जिसके बाद विपक्षी विधायकों के सदन के बीचों-बीच (वेल में) विरोध जारी रखने के बावजूद बिल पास हो गया।

सोमवार को सदन में रखा गया था बिल

इससे एक दिन पहले मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 का पेश किया था, जिसमें बहुविवाह पर रोक तथा सभी धर्मों के लिए विवाह और तलाक का पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रावधान है।

‘मुस्लिम महिलाओं को होगा सबसे ज्यादा फायदा’

बिल पेश करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से मुस्लिम महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा और इससे उनके जीवन की कई समस्याओं, जैसे हलाला का समाधान होगा। यादव के अनुसार राज्य में ‘राम, रहीम और रॉबिन’ समेत सभी के लिए एक समान कानून जरूरी है।

इससे पहले रविवार को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने यूसीसी विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित कानून में तीन तलाक और निकाह हलाला को दंडनीय बनाने, बहुविवाह पर रोक लगाने तथा एक महीने के भीतर सहजीवन (लिव-इन रिलेशनशिप) का पंजीकरण नहीं कराने पर तीन महीने तक के कारावास का प्रावधान किया गया है।



Source link

Previous Post

रतलाम में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी कोर्ट पहुंची, दूसरी शादी के आरोप में महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

मुरैना में 400 मीटर सड़क बनी दलदल, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम; ग्रामीणों ने मांगी पक्की सड़क, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मुरैना में 400 मीटर सड़क बनी दलदल, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम; ग्रामीणों ने मांगी पक्की सड़क, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मुरैना में 400 मीटर सड़क बनी दलदल, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम; ग्रामीणों ने मांगी पक्की सड़क, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • होम्योपैथी की गोली देते ही बेनकाब हुए दिमागी नक्सल, PM मोदी का तंज, Ncr Hindi News
  • सहारनपुर में मस्जिद टूटी तो जमीन ने उगला राज, मलबे के नीचे मिली ऐसी चीज, पुरातत्व विभाग को करना पड़ा फोन
  • ‘कोई मुझे गाली नहीं देगा’, अमिताभ बच्चन ने जब फिल्म के लिए रखी शर्त, डायरेक्टर को माननी पड़ी थी बात
  • MP के सागर में जहरीली शराब से हड़कंप! कई लोगों की मौत, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    होम्योपैथी की गोली देते ही बेनकाब हुए दिमागी नक्सल, PM मोदी का तंज, Ncr Hindi News

    होम्योपैथी की गोली देते ही बेनकाब हुए दिमागी नक्सल, PM मोदी का तंज, Ncr Hindi News

    by admin
    September 6, 2026
    0

    कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

    Recent News

    होम्योपैथी की गोली देते ही बेनकाब हुए दिमागी नक्सल, PM मोदी का तंज, Ncr Hindi News

    होम्योपैथी की गोली देते ही बेनकाब हुए दिमागी नक्सल, PM मोदी का तंज, Ncr Hindi News

    September 6, 2026
    सहारनपुर में मस्जिद टूटी तो जमीन ने उगला राज, मलबे के नीचे मिली ऐसी चीज, पुरातत्व विभाग को करना पड़ा फोन

    सहारनपुर में मस्जिद टूटी तो जमीन ने उगला राज, मलबे के नीचे मिली ऐसी चीज, पुरातत्व विभाग को करना पड़ा फोन

    September 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News