• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

30 जुलाई से प्रारम्भ होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 22, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में कोई कमी न रहे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता-जिलाधिकरी

श्रद्धालुओं सुविधा एंव सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी व्यवस्थायें ससमय की जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

सोनभद्र। आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक संचालित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विजयगढ़ किले के समीप स्थित राम सरोवर से पवित्र जल लेकर शिवद्वार मंदिर तक पैदल एवं विभिन्न वाहनों से पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर प्रत्येक व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विजयगढ़ किले के समीप पेयजल, अस्थायी प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करा दी जाएं। शिवद्वार मंदिर तक जाने वाले सभी संपर्क मार्गों का पैचवर्क एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी सड़क पर गड्ढे अथवा अवरोध न रहें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग एवं मंदिर परिसर के आसपास ढीले विद्युत तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, विद्युत लाइनों को सुरक्षित बनाया जाए तथा सभी स्ट्रीट लाइटें पूरी यात्रा अवधि के दौरान सुचारु रूप से संचालित रहें। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिवद्वार मंदिर, विजयगढ़ क्षेत्र एवं संपूर्ण यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, अस्थायी शौचालय, टेंट, विश्राम स्थल एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की प्रभावी निगरानी के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम में प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे किसी भी सूचना अथवा समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रहे। इसके लिए पूर्व सत्यापन कराया जाए तथा डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे विद्युत तारों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं की संभावना न रहे। उन्होंने यात्रा मार्ग पर झाड़ियों की कटाई, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशीष त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी, शिवद्वार मंदिर के पुजारी, धर्मगुरु, व्यापारी प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण।

Next Post

जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा,...

    Recent News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News