• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, July 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

China Open 2026: जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर

admin by admin
July 21, 2026
in खेल
0 0
0
China Open 2026: जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर


Last Updated:July 20, 2026, 22:32 IST

PV Sindhu China Open 2026: जापान ओपन 2026 का खिताब जीतकर शानदार फॉर्म में लौटीं पीवी सिंधु अब चाइना ओपन 2026 में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी. 2016 की चाइना ओपन चैंपियन सिंधु के साथ महिला एकल में उन्नति हुड्डा और देविका सिहाग भी उतरेंगी, जबकि पुरुष एकल में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और आयुष शेट्टी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधुZoom

चाइना ओपन खेलने उतरेंगी पीवी सिंधु.

नई दिल्ली. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट, चाइना ओपन 2026 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी. सिंधु ने हाल ही में जापान ओपन में शानदार जीत के साथ लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया है. 31 वर्षीय पीवी सिंधु ने जापान ओपन के खिताबी मैच में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से मात देकर लगभग दो साल में अपना पहला खिताब जीता था. अब मजबूत आत्मविश्वास के साथ सिंधु चीन पहुंची हैं.

जीत चुकी हैं चाइना ओपन
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया, जो इस बात को दर्शाता है कि वह उस फॉर्म में लौट आई हैं जिसने उन्हें बड़े मंचों पर उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक बनाया था. पीवी सिंधु ने साल 2016 में चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था. अब वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर एक और शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी हालिया सफलता को आगे बढ़ाना चाहेंगी.

विमेंस सिंगल्स प्रतियोगिता में भारत के तीन प्रतिनिधि होंगे, जिसमें देविका सिहाग और होनहार युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा मुख्य ड्रॉ में सिंधु के साथ शामिल होंगी. मेंस सिंगल्स में, लक्ष्य सेन मिले-जुले सीजन के बाद फिर से निरंतरता हासिल करने की कोशिश करेंगे. उनके साथ वर्ल्ड नंबर 24 आयुष शेट्टी और अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय भी होंगे.

सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर
एशियन गेम्स के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के हटने के बाद मेंस डबल्स में भारत की उम्मीदें पूरी तरह से एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन की जोड़ी पर टिकी हैं. स्टार जोड़ी टूर्नामेंट से पहले ही हट गई क्योंकि सात्विक कंधे की चोट से उबर रहे थे, जिसने पिछले हफ्ते जापान ओपन में उनकी वापसी में बाधा डाली थी. मिक्स्ड डबल्स में, भारत रोहन कपूर/रुत्विका शिवानी गद्दे और ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो की जोड़ियां उतारेगा, लेकिन विमेंस डबल्स में देश का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा.

चाइना ओपन के लिए भारतीय टीम
मेंस सिंगल्स: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणॉय.
मेंस डबल्स: एमआर अर्जुन-हरिहरन अमसाकरुणन.
विमेंस सिंगल्स: पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग.
मिक्स्ड डबल्स: रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी गद्दे, ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : नौकरी में प्रमोशन, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम…मेष राशि के आज अच्छे दिन

Next Post

सावन में राष्ट्र कल्याण का संकल्प: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज करेंगे रुद्राभिषेक।

admin

admin

Next Post

सावन में राष्ट्र कल्याण का संकल्प: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज करेंगे रुद्राभिषेक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सावन में राष्ट्र कल्याण का संकल्प: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज करेंगे रुद्राभिषेक।
  • China Open 2026: जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर
  • Aaj Ka Mesh Rashifal : नौकरी में प्रमोशन, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम…मेष राशि के आज अच्छे दिन
  • 5 स्टारकिड हसीनाएं, जिनका नहीं जमा बॉलीवुड में सिक्का, बड़े सितारों की बेटियां होकर भी डेब्यू नहीं चला
  • वनाधिकार पट्टा से वंचित आदिवासियों की महापंचायत, प्रस्तावित पावर प्रोजेक्ट के विरोध में ‘जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा’ का हुआ गठन।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सावन में राष्ट्र कल्याण का संकल्प: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज करेंगे रुद्राभिषेक।

    by Shantosh Mishra
    July 21, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम काल माना जाता है। इस पावन मास में भगवान...

    Recent News

    सावन में राष्ट्र कल्याण का संकल्प: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज करेंगे रुद्राभिषेक।

    July 21, 2026
    China Open 2026: जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर

    China Open 2026: जापान में खिताबी जीत के बाद अब चीन में धमाल मचाने उतरेंगी पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग चोट के चलते बाहर

    July 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News