• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

tractor helmet challan | tractor challan | UP Helmet Tractor | UP Police

admin by admin
July 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
tractor helmet challan | tractor challan | UP Helmet Tractor | UP Police

[ad_1]

Last Updated:July 19, 2026, 01:05 IST

UP Police Bizarre Challan: उत्तर प्रदेश पुलिस के चालान काटने के अजीबोगरीब कारनामे अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन सुल्तानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे. यहां घर पर खड़े एक ट्रैक्टर का ‘बिना हेलमेट’ चालान काट दिया गया. हद तो तब हो गई जब ई-चालान में फोटो किसी बिना हेलमेट वाले बाइक सवार की लगी थी, लेकिन चालान ट्रैक्टर के नंबर पर भेज दिया गया.

गजब यूपी पुलिस! घर पर खड़ा था 'ट्रैक्टर', थमा दिया 'बिना हेलमेट' का चालान…Zoom

यूपी पुलिस ने बिना हेलमेट वाले ट्रैक्टर का चालान कर दिया है.

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली और ट्रैफिक चालान के अजब-गजब कारनामे अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार कार चलाने वालों का हेलमेट न पहनने का चालान कट जाता है, लेकिन इस बार पुलिस ने ‘अनोखा’ चालान काटा है. सुल्तानपुर में एक किसान के घर पर खड़े ट्रैक्टर का पुलिस ने ‘बिना हेलमेट’ ड्राइविंग करने के जुर्म में चालान काट दिया है.

यह हैरान कर देने वाला मामला सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव का है. यहां के निवासी बृजेश वर्मा एक किसान हैं और उनके पास खेती-किसानी के लिए एक ट्रैक्टर है. हाल ही में उनके मोबाइल पर ई-चालान का एक मैसेज आया. जब उन्होंने इसे ऑनलाइन खोलकर चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. उनके ट्रैक्टर का चालान कट गया था और वजह बताई गई थी – हेलमेट न पहनना.

तस्वीर बाइक सवार की, चालान ट्रैक्टर का

जब बृजेश ने ई-चालान पोर्टल पर सबूत के तौर पर अपलोड की गई तस्वीर देखी, तो उसमें एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाता नजर आ रहा था. लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चालान में जो रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज किया, वह बृजेश के ट्रैक्टर का था. इसके अलावा, चालान कटने का स्थान भी गलत दिखाया गया था.

IGRS पोर्टल पर शिकायत के बाद खुला राज

इस बेतुके चालान से परेशान होकर पीड़ित बृजेश वर्मा ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत (शिकायत संख्या: 92617900029137) दर्ज कराई. मामले की जांच हुई तो पता चला कि यह कारनामा सुल्तानपुर पुलिस का नहीं, बल्कि पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर की बेवाना थाना पुलिस का है. आईजीआरएस की आख्या रिपोर्ट में पुलिस ने अपनी गलती सुधारने के बजाय पल्ला झाड़ते हुए पीड़ित को सलाह दी है कि वह बेवाना थाने या संबंधित एआरटीओ कार्यालय से संपर्क करके इस चालान का निस्तारण कराएं. बिना गलती के आरटीओ के चक्कर काटने को मजबूर पीड़ित किसान अब सिस्टम से परेशान है, वहीं इलाके में यूपी पुलिस के इस ‘हेलमेट वाले ट्रैक्टर’ चालान की जमकर चर्चा हो रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ambedkar Nagar,Uttar Pradesh

[ad_2]

Source link

Views: 2
Previous Post

Anuradha Paudwal LGBTQ Remark: ‘शादी की पवित्रता को खत्म किया’, LGBTQ पर कमेंट करना अनुराधा पौडवाल को पड़ा भारी, लोगों ने किया ट्रोल

Next Post

Commonwealth Games 2026: मीराबाई-लवलीना थामेंगी तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी के लिए बड़ी जिम्मेदारी

admin

admin

Next Post
Commonwealth Games 2026: मीराबाई-लवलीना थामेंगी तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी के लिए बड़ी जिम्मेदारी

Commonwealth Games 2026: मीराबाई-लवलीना थामेंगी तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी के लिए बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।
  • आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास
  • यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद
  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

    by Shantosh Mishra
    October 30, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र व साहित्य प्रकोष्ठ सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की ओर से...

    Recent News

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

    October 30, 2026

    आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    October 28, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News