• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ना मेसी, ना एम्बापे, ना रोनाल्डो.. दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर का नाम भी नहीं सुना होगा

admin by admin
July 16, 2026
in खेल
0 0
0
ना मेसी, ना एम्बापे, ना रोनाल्डो.. दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर का नाम भी नहीं सुना होगा


होमफोटोनॉलेज

ना मेसी, ना एम्बापे, ना रोनाल्डो.. दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉलर तो कोई और है

Last Updated:July 15, 2026, 23:04 IST

Richest Football Players List: दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में फुटबॉल का नाम सबसे ऊपर आता है. इससे जुड़े खिलाड़ी शोहरत के साथ ही साथ पैसा भी खूब कमाते हैं. अभी चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में यह खुमार और भी अधिक बढ़ गया है. लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किलियन एम्बापे, नेमार, अर्लिंग हालैंड जैसे खिलाड़ियों की चर्चा आम है. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉलर कौन है? हैरानी की बात यह है कि ऊपर जिन खिलाड़ियों का नाम लिखा गया है, उनमें से कोई भी सबसे अमीर नहीं है. जो फुटबॉलर सबसे अमीर है, उसका तो नाम भी शायद किसी ने ना ही सुना हो.

दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ी का नाम है- फाइक बोल्किया (Faiq Bolkiah). शायद आप चौंक गए होंगे क्योंकि इनका नाम ही नहीं सुना होगा. वह ब्रुनेई के रहने वाले हैं और यहां के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. ब्रुनेई की बात करें तो यह एशियाई देश है, जो मलेशिया और इंडोनेशिया के पड़ोस में छोटा सा देश है. फाइक असल में सुल्तान परिवार से आते हैं. उनकी संपत्ति लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये यानी 20 बिलियन डॉलर है. वह ब्रुनेई की नैशनल टीम के साथ ही थाईलैंड लीग में राचाबुरी एफसी (Ratchaburi FC) क्लब के लिए खेलते हैं. वह पहले आर्सेनल और चेल्सी जैसी टीमों के साथ भी खेल चुके हैं. हालांकि स्पष्ट कर देना जरूरी है कि फाइक बोल्किया की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा शाही परिवार से होने की वजह से है. खेल से कमाई बहुत ही सीमित है.

 केवल खेल के दम पर कमाई की बात करें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) सबसे आगे हैं. पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी की अनुमानित कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 11 हजार 600 करोड़ की है. वह सऊदी अरब के प्रोफेशनल क्लब अल-नस्र (Al Nassr) के लिए खेलते हैं. दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों में से एक रोनाल्डो की इनकम सऊदी प्रो लीग में मिलने वाले भारी-भरकम वेतन, नाइके के साथ लाइफटाइम डील और कई अन्य आकर्षक विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप से होती है.

इसके बाद नंबर आता है अर्जेंटीना के आन-बान-शान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का. उनकी प्रॉपर्टी 600 मिलियन डॉलर लेकर से 1 बिलियन डॉलर के बीच में है. भारतीय रुपये में देखें तो लगभग 5000 करोड़ से लेकर 8300 करोड़ के बीच में है. वह इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं. उनकी प्रॉपर्टी का मुख्य जरिया बड़े MLS कॉन्ट्रैक्ट्स, एप्पल टीवी के रेवेन्यू में हिस्सेदारी, एडिडास और अन्य प्रमुख ग्लोबल ब्रांडों के साथ एंडोर्समेंट डील हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्राजील के साथ ही सैंटोस एफसी क्लब के साथ जुड़े हुए नेमार (Neymar) जूनियर की अनुमानित संपत्ति 450 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3700 करोड़ रुपये हैं. कमाई के जरिये की बात करें तो उन्होंने यूरोप (बार्सिलोना, पीएसजी) और मिडिल ईस्ट (सऊदी अरब) के बड़े क्लबों से मिलने वाली सैलरी के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए काफी संपत्ति बनाई है.

फ्रांस के सुपरस्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) की टोटल संपत्ति 250 मिलियन यानी लगभग 2000 करोड़ रुपये की है. वह अभी रियल मैड्रिड के साथ जुड़े हुए हैं. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले युवा फुटबॉलरों में से एक जिन्होंने यूरोप में बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स और नाइके जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ बड़े एंडोर्समेंट सौदों के जरिए यह संपत्ति जुटाई है.

फ्रांस के करीम बेंजेमा (Karim Mostafa Benzema) की कुल प्रॉपर्टी करीब 220 मिलियन डॉलर तक की है, जो करीब 1800 करोड़ रुपये है. वो अभी अल-इत्तिहाद क्लब से जुड़े हैं. रियल मैड्रिड में अपने ऐतिहासिक करियर के दौरान मैदान पर की गई कमाई के साथ ही साथ वह सऊदी प्रो लीग में भी भारी-भरकम वेतन कमाते हैं.

इस फीफा विश्वकप की खोज कहे जा रहे अर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) नॉर्वे टीम की जान हैं. उनका नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 830 करोड़ रुपये है. वह मैनचेस्टर सिटी के साथ भी जुड़े हैं. वह फुटबॉल की दुनिया में सबसे तेजी से कमाई बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके पास प्रीमियर लीग का वेतन और नाइके के साथ बड़े एंडोर्समेंट सौदे हैं.

मिस्त्र की नैशनल टीम का हिस्सा मोहम्मद सालाह (Mohamed Salah) की इनकम 90 मिलियन डॉलर यानी लगभग 750 करोड़ रुपये है. वह इंग्लिश प्रीमियर लीग का एक बड़ा चेहरा हैं, जो अभी तक लिवरपूल के लिए खेल रहे थे. एडिडास और पेप्सी के साथ उनकी स्पॉन्सरशिप डील है.

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) भले ही रिटायर हो चुके हैं लेकिन उनका नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 10 हजार करोड़ है. वह अपने बिजनस वेन्चर्स, ग्लोबल ब्रांड साझेदारियों और MLS फ्रैंचाइज़ी ‘इंटर मियामी’ में अपनी मालिकाना हिस्सेदारी की वजह से दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं.

ज्लाटन इब्राहिमोविच (Zlatan Ibrahimovic). स्वीडन और एसी मिलान के लिए ग्राउंड पर जलवा दिखाने वाले इब्राहिमोविच की कुल नेटवर्थ 190 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1500 करोड़ रुपये की है. यूरोप के दिग्गज क्लबों में खेलते हुए मिली सैलरी, मैदान से बाहर किए गए इनवेस्टमेंट्स के साथ ही विज्ञापनों और अपने खुद के ब्रांड (A-Z) की बदौलत प्रॉपर्टी तैयार की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि में आज बनेगा कलनिधि योग, होगी पैसों की बारिश, रिश्तों के लिए भी दिन दुर्लभ

Next Post

कैटरीना ने 90s के आइकॉनिक गाने पर किया कातिलाना डांस, सिल्वर साड़ी में आग लगाते हुए मिलियंस बटोरे व्यूज!

admin

admin

Next Post
कैटरीना ने 90s के आइकॉनिक गाने पर किया कातिलाना डांस, सिल्वर साड़ी में आग लगाते हुए मिलियंस बटोरे व्यूज!

कैटरीना ने 90s के आइकॉनिक गाने पर किया कातिलाना डांस, सिल्वर साड़ी में आग लगाते हुए मिलियंस बटोरे व्यूज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News
  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News
  • उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

    अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के अगर मालवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के...

    Recent News

    अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

    अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News