Last Updated:
सोनम वांगचुक बीते 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वह कॉकरेज जनता पार्टी के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर हैं. इस बीच उन्हें बॉलीवुड का भी सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन अब उनके सपोर्ट में स्वरा भास्कर भी आ गई हैं.
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को अब स्वरा भास्कर का सपोर्ट मिल रहा है. हाल ही में वह जंतर मंतर पहुंचीं और 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से मुलाकात की.साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक का आभार जताया.
पिछले 17 दिनों से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं.हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज यानी मंगलवार को प्रदर्शन स्थल पहुंचकर उनसे मुलाकात की है.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी स्वरा भास्कर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल दो सप्ताह से अधिक समय तक जारी है, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर चिंता बढ़ गई है. लेकिन हर तरफ से लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. अब स्वरा भास्कर भी उनके सपोर्ट में आ गई हैं. उन्होंने शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की और बच्चों के भविष्य के लिए जो कदम उन्होंने उठाया उसके लिए आभार जताते हुए पोस्ट भी शेयर किया है.
वायरल हो रही पोस्ट
पोस्ट शेयर कर जताया आभार
जंतर-मंतर पर मुलाकात करने के बाद स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटोज शेयर की है, इनमें .एक में वह कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ नजर आ रही हैं और दूसरी फोटो में वह सोनम वांगचुक के साथ नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘हमारे सभी बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका धन्यवाद.’
बता दें कि सोनम वांगचुक के सपोर्ट में स्वरा से पहले भी कई बड़ी और चर्चित हस्तियां आ चुकी हैं. इनमें दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी भूख हड़ताल पर चिंता जताई थी. उन्होंने सरकार से अपील की थी कि वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर बातचीत शुरू की जाए.’3 इडियट्स’ में चतुर रामालिंगम का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों से इस अनशन पर आवाज उठाने की अपील की थी. वहीं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह समेत कई लेखकों, कलाकारों और शिक्षाविदों ने भी जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे प्रदर्शनकारियों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें



