• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हरियाली आंदोलन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे डॉ. बृजेश महादेव।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 13, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से हरियाली आंदोलन के संयोजक एवं पर्यावरण प्रेमी शिक्षक डॉ. बृजेश महादेव लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उनके नेतृत्व में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, पल्हारी (नगवां) में विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. महादेव ने बताया कि उनका अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि वनों के संरक्षण, वृक्षों की सुरक्षा तथा वर्षा ऋतु में विभिन्न प्रजातियों के बीजों की बुवाई कर प्राकृतिक वन संपदा का विस्तार करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व लगाए गए अनेक पौधे आज विशाल वृक्ष बन चुके हैं, जो इस अभियान की सफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष पंद्रह पुत्रों से भी अधिक उपयोगी होता है।” वृक्ष मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, फूल, औषधियाँ, ईंधन, लकड़ी तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से कम एक वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. बृजेश महादेव ने बताया कि दार्जिलिंग की प्राकृतिक हरियाली से प्रेरित होकर उन्होंने अपने पैतृक गाँव भरहरी तथा कर्मभूमि पल्हारी से हरियाली आंदोलन की शुरुआत की थी। आज इस अभियान के माध्यम से हजारों लोगों को पौधे एवं बीज वितरित किए जा चुके हैं तथा उन्हें वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके घर आने वाले प्रत्येक अतिथि को विदाई के समय एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जाता है तथा उससे पौधे के संरक्षण का संकल्प भी कराया जाता है। विद्यालय में भी विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के संस्कार दिए जा रहे हैं, ताकि वे अपने परिवार और समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर सकें। डॉ. महादेव ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा हरियाली आंदोलन से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जहाँ है हरियाली, वहाँ है खुशहाली।”

Views: 2
Previous Post

‘आंखों पर यकीन नहीं हुआ…’, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद, ट्रैप शूटिंग में इतिहास रचने वाली नीरू ढांडा की तारीफ में किया पोस्ट

Next Post

मिशन शक्ति के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।
  • आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास
  • यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद
  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

    by Shantosh Mishra
    October 30, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र व साहित्य प्रकोष्ठ सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की ओर से...

    Recent News

    सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

    October 30, 2026

    आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    October 28, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News