• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ज्वेरेव पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे… 114वीं रैंक के खिलाड़ी को सेमीफाइनल में हराया

admin by admin
July 11, 2026
in खेल
0 0
0
ज्वेरेव पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे… 114वीं रैंक के खिलाड़ी को सेमीफाइनल में हराया

[ad_1]

Last Updated:July 10, 2026, 22:36 IST

Alexander Zverev first time wimbledon final: जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विम्बलडन के फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उन्होंने दुनिया के 114वें रैंक के खिलाड़ी को हराया. ज्वेरेव पहली बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे हैं.

ज्वेरेव पहली बार विम्बलडन के फाइनल में, 114वीं रैंक के खिलाड़ी को हराया Zoom

विम्बलडन के फाइनल में पहली बार पहुंचे ज्वेरेव.

लंदन.  फ्रेंच ओपन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के महज एक महीने बाद जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव अब विम्बलडन के फाइनल में पहुंच गए हैं.  ऑल इंग्लैंड क्लब में शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल में उन्होंने ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी के शानदार अभियान का अंत किया.  दूसरी वरीयता प्राप्त 29 साल के इस खिलाड़ी ने विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज फेरी पर 7-6, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की.

इस जीत के बाद एलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने कहा, ‘विम्बलडन हमेशा मेरे लिए सबसे कठिन ग्रैंड स्लैम रहा है और अब मैं इसके फाइनल में हूं. रविवार को अभी एक मुकाबला और बाकी है, फिलहाल पूरा ध्यान उसी पर है.  ज्वेरेव अब पेशेवर युग (1968 के बाद) में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं, जो अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के तुरंत बाद अगले ही ग्रैंड स्लैम का खिताब भी अपने नाम करे.

विम्बलडन के फाइनल में पहली बार पहुंचे ज्वेरेव.

रविवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर और सात बार के विम्बलडन विजेता नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.  फेरी का घर ऑल इंग्लैंड क्लब से थोडी ही दूरी पर है. घरेलू दर्शकों का पूरा समर्थन फेरी को मिल रहा था, लेकिन ज्वेरेव ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा. पहले सेट के टाईब्रेक में फेरी की शुरुआती डबल फॉल्ट ने जर्मनी के खिलाड़ी को निर्णायक बढ़त दिला दी.

लगभग छह फुट छह इंच लंबे ज्वेरेव ने अपनी दमदार सर्विस से भी दबदबा बनाए रखा. उनकी सर्विस की रफ्तार 224 किमी प्रति घंटा तक पहुंची, फेरी की सर्विस करीब 193 किमी प्रति घंटा रही.  ज्वेरेव इससे पहले कभी विम्बलडन के चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे. अब वह 1995 के बाद विम्बलडन फाइनल में पहुंचने वाले जर्मनी के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. 1995 में बोरिस बेकर फाइनल में पीट सैम्प्रास से हार गए थे.

विम्बलडन का पुरुष एकल खिताब जीतने वाले जर्मनी के पिछले खिलाड़ी माइकल स्टिच थे, जिन्होंने 1991 के फाइनल में बोरिस बेकर को हराया था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

[ad_2]

Source link

Views: 1
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज खुशियों भरा दिन, प्रमोशन से लेकर लव लाइफ तक मिलेंगे शुभ संकेत

Next Post

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

admin

admin

Next Post

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास
  • यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद
  • Opinion: 2012 में सिर्फ 1 मेडल, 2026 में 128 पदक, पैरा गेम्स में भारत का बढ़ता ग्राफ, ये एथलीट भी नाम-ईनाम के हकदार
  • दूध मांगने की ये ऐसी सजा? मासूम को गर्म कढ़ाई में डाल दिया, बच्चा छटपटाता रहा और हंसता रहा दरिंदा
  • महेश बाबू के बेटे ने ‘द पैराडाइज’ का किया रिव्यू, नानी की फिल्म को दी 1 स्टार रेटिंग, बोले- बहुत घटिया है एडिटिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    by admin
    October 25, 2026
    0

    नई द‍िल्‍ली. भारतीय पैरा खेलों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ चुका है. देश के पैरा खिलाड़ियों ने...

    Recent News

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

    October 25, 2026
    यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

    यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

    October 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News