• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भीलवाड़ा के तैराकों का जलवा, मिष्ठी बनी गोल्डन गर्ल; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल की बरसात

admin by admin
July 9, 2026
in खेल
0 0
0
भीलवाड़ा के तैराकों का जलवा, मिष्ठी बनी गोल्डन गर्ल; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल की बरसात


Last Updated:July 08, 2026, 19:07 IST

Bhilwara swimmers win medals in State Junior Swimming: उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते हैं. भीलवाड़ा के लिए स्वस्ति कंवर ने रजत पदक से शुरुआत की, जबकि मिष्ठी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा सुमन मीणा, रामघनी, दक्ष ओझा और आदित्य लक्षकार सहित रिले टीमों ने भी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है. इस सफलता पर खेल प्रेमियों और तैराकी संघ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है.

ख़बरें फटाफट

 राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने जीते कई मेडलZoom

भीलवाड़ा के तैराकों ने जीते कई पदक

Bhilwara: उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के तैराकों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. भीलवाड़ा के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं. इस शानदार सफलता से भीलवाड़ा के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के लिए पदकों का खाता स्वस्ति कंवर राणावत ने खोला. उन्होंने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में अपनी रफ्तार का जलवा बिखेरते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) पर कब्जा किया. इसके बाद बालिका वर्ग-2 में मिष्ठी शर्मा ने पूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर भीलवाड़ा को गौरवान्वित किया. बालिका वर्ग-1 की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में भी भीलवाड़ा की बेटियों का दबदबा रहा, जहाँ सुमन मीणा ने रजत पदक और विद्या कुमारी मीणा ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया. इसके अतिरिक्त, बालिका वर्ग-2 की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रामघनी कहार ने रजत पदक जीता, जबकि 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.

बालक वर्ग में दक्ष और आदित्य ने दिखाए जौहर
बालिका वर्ग की तरह ही बालक वर्ग में भी भीलवाड़ा के तैराकों ने उम्दा प्रदर्शन किया. बालक वर्ग-1 की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले (आईएम) स्पर्धा में दक्ष ओझा ने कड़े मुकाबले के बीच कांस्य पदक सुरक्षित किया. इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में आदित्य लक्षकार ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. वहीं, बालक वर्ग-2 में लोकेन्द्र सिंह खंगारोत ने भी भीलवाड़ा के लिए रजत पदक जीता.

रिले स्पर्धाओं में भी भीलवाड़ा की टीमों ने मारी बाजी
व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ-साथ भीलवाड़ा की रिले टीमों ने भी शानदार तालमेल दिखाया. बालक वर्ग-2 की 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले स्पर्धा में लोकेन्द्र सिंह, शुभम, आदित्य और रिधम की चौकड़ी ने शानदार टाइमिंग के साथ रजत पदक पर कब्जा किया. इसके साथ ही बालक वर्ग-1 की 4×100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में आदित्य लक्षकार, शिव देव सिंह, श्रेयांस और दक्ष ओझा की टीम ने अपनी तकनीक से सबको प्रभावित किया.

खिलाड़ियों की इस बड़ी कामयाबी पर भीलवाड़ा तैराकी संघ, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रदर्शन से भीलवाड़ा में तैराकी के खेल को एक नया आयाम मिलेगा.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Bhilwara,Rajasthan



Source link

Previous Post

Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा! पैसा, प्यार और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Next Post

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का श्रवण कर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश।

admin

admin

Next Post

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का श्रवण कर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 7.90 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, 50 हजार की बाइक जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनने के बाद ग्वालियर पहुंचे आशीष अग्रवाल, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर में 6 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, पर्ची कटने के बाद भी गरीब परिवार परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • …तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे दिग्विजय सिंह, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम ने दी चेतावनी, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 26, 2026
    0

    26 अगस्त, बुधवार: रीवा के पनगड़ी गांव में 40 साल पुराना रास्ता दो वर्षों से बंद है। ग्रामीणों का आरोप...

    Recent News

    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 26, 2026
    नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 7.90 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, 50 हजार की बाइक जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 7.90 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, 50 हजार की बाइक जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News