• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, July 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा

admin by admin
July 6, 2026
in खेल
0 0
0
Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा


Last Updated:July 04, 2026, 06:12 IST

Arunima Jaitawat Selected For World School Volleyball Championship China: पाली जिले के सोजत की बेटी अरूणिमा जैतावत का चयन चीन में होने वाली ISF वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए ISSO इंडिया टीम में हुआ है. जापान में जन्मी और सिंगापुर में पढ़ाई करने वाली अरूणिमा ने सिंगापुर नेशनल स्कूल गेम्स में दो बार गोल्ड जीता है. वर्तमान में जयपुर में पढ़ रही अरूणिमा का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है. उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से पूरे राजस्थान और देश में गौरव का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

Pali News: कहते हैं कि प्रतिभा किसी सरहद की मोहताज नहीं होती है, और इस बात को पूरी तरह सच कर दिखाया है राजस्थान के पाली जिले की एक लाडली ने. पाली के सोजत उपखंड के एक छोटे से गांव ‘सिसरवादा’ की बेटी ‘अरूणिमा जैतावत’ का चयन चीन में होने वाली ‘ISF वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ के लिए इंडियन टीम में हुआ है. इस बेटी की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही प्रेरणादायी भी है. जापान में जन्म लेने वाली और सिंगापुर में पढ़ाई करने वाली अरूणिमा अब चीन की धरती पर भारत की जर्सी पहनकर देश के लिए मेडल जीतने उतरेंगी. यही वजह है कि पाली जिले का यह छोटा सा गांव आज अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है.

पाली जिले के सोजत उपखंड के गांव सिसरवादा की बेटी अरूणिमा जैतावत अब चीन में अपना हुनर दिखाएंगी. उनका सिलेक्शन 1 से 10 जुलाई तक चीन के शांगलुओ में आयोजित होने वाली ISF वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए ISSO इंडिया टीम में हुआ है. इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने से न केवल उनके गांव बल्कि पूरे राजस्थान और देश का नाम रोशन हुआ है. अरूणिमा के सिलेक्शन के बाद उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिजनों को अपनी बेटी की इस अद्भुत उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है.

जापान में जन्म और सिंगापुर में हुई शुरुआती शिक्षा
अरूणिमा मूल रूप से पाली जिले के सिसरवादा गांव की रहने वाली हैं. उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी काफी प्रतिष्ठित है. उनके दादा शिवजीसिंह जैतावत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं. वहीं, उनके पिता जितेंद्रसिंह जैतावत सिंगापुर की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीईओ रहे हैं, जबकि माता राजेन्द्र कंवर प्रोफेसर हैं. अरूणिमा का जन्म जापान में हुआ था, जिसके बाद उनका परिवार सिंगापुर शिफ्ट हो गया था. अरूणिमा ने आठवीं क्लास तक की एजुकेशन सिंगापुर में ही ली. उनकी छोटी बहन जिज्ञासा जैतावत ने भी सिंगापुर में छठीं कक्षा तक पढ़ाई की है. वर्तमान में यह पूरा परिवार जयपुर में रह रहा है और दोनों बहनें जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं.

सिंगापुर से लेकर भारत तक रहा है शानदार रिकॉर्ड
अरूणिमा का खेल के प्रति समर्पण शुरुआत से ही बेहतरीन रहा है. सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान उन्होंने ‘सिंगापुर नेशनल स्कूल गेम्स’ में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खास पहचान बनाई थी. इसके साथ ही वे इंटर-स्कूल प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल की अंडर-14 और अंडर-16 वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रहीं. भारत आने के बाद भी उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी रहा. वर्ष 2025 में उन्होंने अंडर-17 गर्ल्स SGFI नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ISSO इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. अपनी इसी शानदार प्रतिभा की बदौलत अब वे चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं.

भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना है अंतिम लक्ष्य
अपने सपनों और कड़ी मेहनत के बारे में बात करते हुए अरूणिमा ने बताया कि उन्होंने छठी क्लास से ही वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया था. वे अपने खेल को निखारने के लिए रोजाना करीब 2 घंटे कड़ी प्रैक्टिस करती हैं. उन्होंने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय टीम (National Team) के लिए लगातार खेलना और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करना है. अरूणिमा की इस बड़ी सफलता से उनके परिवार, सिसरवादा गांव और पूरे पाली जिले में हर्ष की लहर है.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Pali,Pali,Rajasthan



Source link

Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : इधर धन वर्षा होगी, उधर प्रेम संबंधों में मधुरता…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा
  • Aaj Ka Mesh Rashifal : इधर धन वर्षा होगी, उधर प्रेम संबंधों में मधुरता…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी
  • 5700 बेटियों को सिखाया सेल्फ-डिफेंस, ‘रियल लाइफ हीरो’ की तारीफ में फिल्ममेकर ने पढ़े कसीदे, दी जिन्मदिन की बधाई
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान।
  • करमा पुलिस द्वारा 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा

    Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा

    by admin
    July 6, 2026
    0

    Last Updated:July 04, 2026, 06:12 ISTArunima Jaitawat Selected For World School Volleyball Championship China: पाली जिले के सोजत की बेटी...

    Recent News

    Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा

    Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा

    July 6, 2026
    Aaj Ka Mesh Rashifal : इधर धन वर्षा होगी, उधर प्रेम संबंधों में मधुरता…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी

    Aaj Ka Mesh Rashifal : इधर धन वर्षा होगी, उधर प्रेम संबंधों में मधुरता…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी

    July 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News