• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

admin by admin
July 3, 2026
in खेल
0 0
0
सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया


Last Updated:July 02, 2026, 23:07 IST

Saleem Al-Ashqar killed in Gaza: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच फुटबॉल जगत से झकझोर देने वाली खबर आई है. इजरायली सेना की गोलीबारी में खान यूनिस सर्विसेज क्लब के 32 वर्षीय फिलिस्तीनी गोलकीपर सलीम खादर अल-अश्कर की मौत हो गई. महज 5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे सलीम अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गए. वह सात बहनों के इकलौते भाई थे. अक्टूबर 2023 से जारी गाजा संघर्ष में अब तक 567 फुटबॉलरों सहित 1,009 फिलिस्तीनी खिलाड़ियों की जान जा चुकी है.

5 महीने पहले हुई थी शादी, स्टार गोलकीपर की गोली मारकर हत्या Zoom

फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या.

नई दिल्ली. एक तरफ जहां इस समय पूरी दुनिया फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच में डूबी हुई है, वहीं फुटबॉल जगत से एक ऐसी झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जिसने खेल प्रेमियों की आंखों को नम कर दिया है. फिलिस्तीन के 32 वर्षीय स्टार फुटबॉलर और खान यूनिस सर्विसेज क्लब के भरोसेमंद गोलकीपर सलीम खादर अल-अश्कर अब इस दुनिया में नहीं रहे. इजरायल डिफेंस फोर्स की गोली लगने से मैदान के इस मुस्तैद प्रहरी की जीवनलीला समाप्त हो गई. इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि फिलिस्तीनी फुटबॉल संघ ने कर दी है, जिसके बाद से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है.

फिलिस्तीनी फुटबॉल संघ द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा खान यूनिस के उत्तर-पूर्व में स्थित अल-करारा कस्बे में हुआ. सलीम खादर अल-अश्कर (Saleem Al-Ashqar) इसी इलाके में मौजूद थे, जब उन्हें इजरायली सेना की गोली का शिकार होना पड़ा. पीएफए ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे फिलिस्तीनी खेल जगत के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति बताया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. मैदान पर अपनी चपलता और गोलपोस्ट के आगे दीवार बनकर खड़े होने वाले सलीम का इस तरह जाना उनके प्रशंसकों और साथी खिलाड़ियों के लिए एक गहरे सदमे जैसा है.

फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या.

अधूरी रह गई पिता बनने की ख्वाहिश
इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक और भावुक करने वाला पहलू सलीम का निजी जीवन है. सलीम अल-अश्कर की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी. उनका वैवाहिक जीवन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था कि इस त्रासदी ने सब कुछ उजाड़ दिया.

एक अजन्मा बच्चा और अधूरी खुशियां
सलीम की पत्नी इस समय गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. यह बेहद हृदयविदारक है कि सलीम अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने और उसे अपनी बांहों में थामने से पहले ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए. एक अजन्मा बच्चा, जिसने अभी दुनिया में कदम भी नहीं रखा है, उसने अपने पिता को खो दिया है.

सात बहनों के इकलौते भाई थे सलीम
सलीम सिर्फ अपनी पत्नी और अजन्मे बच्चे के ही रक्षक नहीं थे, बल्कि वे अपने माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा और सात बहनों के इकलौते भाई थे. बहनों के उस इकलौते भाई के चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिससे उबर पाना उनके लिए नामुमकिन सा है. सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई है। पीएफए के आधिकारिक हैंडल और खेल प्रेमियों के सोशल मीडिया पेजों पर हजारों की तादाद में लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स सलीम को श्रद्धांजलि देने वाले संदेशों और उनके परिवार के लिए की जा रही प्रार्थनाओं से पटे पड़े हैं. उनके साथी खिलाड़ियों और कोचों ने भी रोते हुए अपने इस चहेते गोलकीपर को याद किया.

खेल जगत में पसरा सन्नाटा
एक ऐसे समय में जब दुनिया भर के फुटबॉल फैंस अपनी पसंदीदा टीमों की जीत का जश्न मना रहे हैं, फिलिस्तीन के इस युवा गोलकीपर की मौत ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युद्ध की विभीषिका किस कदर मासूमों के सपनों को कुचल देती है. सलीम अल-अश्कर की दास्तान सिर्फ एक खिलाड़ी की मौत की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक बिखर चुके परिवार, एक बेवा हो चुकी युवा पत्नी और एक ऐसे बच्चे की त्रासदी है जो कभी अपने पिता को नहीं देख पाएगा. फुटबॉल का मैदान आज अपने एक बेहतरीन रखवाले के लिए रो रहा है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ वालों आज नौकरी की तलाश होगी खत्म, शेयर बाजार से मिलेगा तगड़ा रिटर्न, लव लाइफ में बरतें सावधानी

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ वालों आज नौकरी की तलाश होगी खत्म, शेयर बाजार से मिलेगा तगड़ा रिटर्न, लव लाइफ में बरतें सावधानी
  • गोविंदा ने तारीफ सुनकर महंगी शर्ट कर दी गिफ्ट, राजकुमार ने बना लिया रूमाल, मूवी ‘जंगबाज’ के सेट का मजेदार किस्सा
  • प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात।
  • तेज बहाव वाले प्राकृतिक नाले में महिला और मासूम बहे, मची अफरा-तफरी, आठ माह की बच्ची का शव मिला, महिला की तलाश जारी।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

    सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

    by admin
    July 3, 2026
    0

    Last Updated:July 02, 2026, 23:07 ISTSaleem Al-Ashqar killed in Gaza: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच फुटबॉल जगत...

    Recent News

    सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

    सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

    July 3, 2026
    Vrishabh Rashifal: वृषभ वालों आज नौकरी की तलाश होगी खत्म, शेयर बाजार से मिलेगा तगड़ा रिटर्न, लव लाइफ में बरतें सावधानी

    Vrishabh Rashifal: वृषभ वालों आज नौकरी की तलाश होगी खत्म, शेयर बाजार से मिलेगा तगड़ा रिटर्न, लव लाइफ में बरतें सावधानी

    July 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News