Last Updated:
टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर सामने आई है. कल आकाशदीप का कल होना है विवाह. क्रिकेटर आकाशदीप की शादी डेहरी के मानिकपुर की अक्षिता राज से हो रही है.
सासाराम: टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर सामने आई है. कल आकाशदीप का कल होना है विवाह. क्रिकेटर आकाशदीप की शादी डेहरी के मानिकपुर की अक्षिता राज से हो रही है. 24 जून यानी कल वाराणसी (काशी) के आलीशान होटल ‘Taj Ganges’ में आकाश दीप अक्षिता राज संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से जुड़ी रस्में पूरे पारंपरिक अंदाज में शुरू हो चुकी हैं, जिसमें सोमवार को हुई मेहंदी सेरेमनी के बाद मंगलवार को हल्दी की रस्म धूमधाम से निभाई गई. आकाश दीप की शादी की खबर सामने आते ही फैंस उनकी मंगेतर की एक झलक देखने को बेताब हैं, जिसका इंतजार अब खत्म हो गया है.
शादी से पहले अक्षिता राज की एक फोटो सामने आई है. फोटो में आकाश दीप की मंगेतर अक्षिता मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं. अक्षिता की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हालांकि, फोटो आकाश दीप और परिवार के किसी सदस्य के आधिकारिक सोशल मीडिया से पोस्ट नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय क्रिकेटर की होने वाली पत्नी ही हैं. आइए जानते हैं अक्षिता राज के बारे में.
कौन हैं आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज?
अक्षिता राज बिहार के रोहतास (मणिकपुर, इंद्रपुरी थाना क्षेत्र) की रहने वाली हैं. वह अमित कुमार सिंह और रेनू सिंह की सुपुत्री हैं. अक्षिता पढ़ाई-लिखाई में बेहद होनहार रही हैं. उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से BCA और MCA की डिग्री हासिल की है. अक्षिता के शानदार एकेडमिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें संस्थान से ही एक बेहतरीन जॉब ऑफर मिला था. हालांकि, इसी बीच आकाश दीप के साथ शादी की बात आगे बढ़ने के कारण उन्होंने इस जॉब को जॉइन नहीं करने का फैसला किया. यह पूरी तरह से दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई एक अरेंज मैरिज है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


