• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

admin by admin
June 22, 2026
in खेल
0 0
0
कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास


Last Updated:June 20, 2026, 00:34 IST

Comrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किलोमीटर की कठिन “अप रन” को 9 घंटे 11 मिनट 54 सेकंड में पूरा कर रॉबर्ट मटशाली मेडल हासिल किया. 1750 मीटर की ऊँचाई चढ़ाई वाली इस चुनौतीपूर्ण दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा का नाम रोशन किया. यह उनकी इस मैराथन में तीसरी फिनिश और दूसरी बार यह विशेष मेडल जीतने की उपलब्धि है.

कोटा. खेल और फिटनेस की दुनिया में कोटा के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. शहर के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कॉमरेड्स मैराथन 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा का नाम रोशन किया है. दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित अल्ट्रा मैराथनों में शामिल इस प्रतियोगिता में अवस्थी ने 86 किलोमीटर लंबी चुनौतीपूर्ण अप रन को 9 घंटे 11 मिनट 54 सेकंड में पूरा किया और रॉबर्ट मटशाली मेडल हासिल किया. यह सम्मान कॉमरेड्स मैराथन में ब्रॉन्ज मेडल से उच्च श्रेणी का माना जाता है. कॉमरेड्स मैराथन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग और डरबन शहरों के बीच किया जाता है. इस बार की अप रन में प्रतिभागियों को लगभग 1750 मीटर की कठिन चढ़ाई का सामना करना पड़ा. दुनिया भर से हजारों धावक इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, लेकिन इसे पूरा करना ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

नरेंद्र अवस्थी इससे पहले भी वर्ष 2023 और 2025 में इस प्रतिष्ठित मैराथन को पूरा कर चुके हैं. वे अब तीन बार कॉमरेड्स मैराथन फिनिशर बन चुके हैं वहीं दो बार रॉबर्ट मटशाली मेडल जीत चुके हैं. नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि उनकी खेल यात्रा वर्ष 2017 में एक रनिंग इवेंट में भाग लेने के साथ शुरू हुई थी. उस दौरान लोगों ने उनकी दौड़ने की क्षमता की सराहना की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद उन्होंने एक रनिंग क्लब जॉइन किया और नियमित रूप से रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और जिम ट्रेनिंग शुरू की. लगातार अभ्यास और अनुशासन के कारण उनकी फिटनेस और प्रदर्शन में सुधार होता गया और उन्होंने कई फुल मैराथन तथा अल्ट्रा मैराथन में भाग लिया. अवस्थी की उपलब्धियां केवल मैराथन तक सीमित नहीं हैं, वे जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित प्रतिष्ठित आयरनमैन 140.6 प्रतियोगिता को भी पूरा कर चुके हैं.

इसके अलावा उन्होंने दो बार आयरनमैन 70.3 दूरी भी पूरी की है. वर्ष 2019 में दिल्ली इंटरनेशनल ट्राईथलॉन में उन्होंने फुल आयरनमैन का खिताब हासिल किया था. इस प्रतियोगिता में उन्होंने 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर रनिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. नरेंद्र अवस्थी की यह उपलब्धि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं. युवा खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों के लिए अवस्थी आज एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में



Source link

Previous Post

Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News