• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, June 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

admin by admin
June 19, 2026
in खेल
0 0
0
एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?


Last Updated:June 18, 2026, 22:24 IST

Manika Batra Asian Games 2026: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को आगामी एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं मिली है. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा तय किए गए सिलेक्शन क्राइटेरिया को पूरा न कर पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. मनिका की गैरमौजूदगी में भारत की महिला टीम की कमान श्रीजा अकुला संभालेंगी.

एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी मनिका बत्रा, टेबल टेनिस स्टार क्यों हुईं बाहरZoom

मनिका बत्रा एशियन गेम्स 2026 से बाहर.

नई दिल्ली. भारत की सबसे मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को इस साल के एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया, क्योंकि वह भारतीय टेबल टेनिस महासंघ यानी टीटीएफआई के बनाए गए चयन नियमों पर खरी नहीं उतरीं. मनिका ने घरेलू टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लिया, इसी वजह से वह टीटीएफआई रैंकिंग में नहीं आ सकीं. 20वें एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची नागोया में होंगे. वह स्वास्तिका घोष के साथ रिजर्व खिलाड़ी हैं.

मनिका ने राष्ट्रमंडल खेलों में कई मेडल जीते हैं और 2018 एशियाड में ऐतिहासिक मिश्रित युगल कांस्य पदक भी जीता था. अभी आईटीटीएफ रैंकिंग में वह 51वें नंबर पर हैं और श्रीजा अकुला (45) के बाद भारत की दूसरी सबसे अच्छी रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं. टीटीएफआई खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर करता है.

टेबल टेनिस फेडरेशन ने क्या कहा?
टीटीएफआई ने कहा कि चयन प्रक्रिया से यह तय हुआ कि भारत के सबसे अच्छे और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एशिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले. एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा 20 से 28 सितंबर तक होगी. चयन नीति 2023 के मुताबिक, खिलाड़ियों के चयन के लिए राष्ट्रीय रैंकिंग को 50 प्रतिशत, विश्व रैंकिंग को 40 प्रतिशत और 10 प्रतिशत चयन समिति के फैसले पर रखा गया है.

श्रीजा करेंगी टीम की अगुआई
मनिका की गैरमौजूदगी में श्रीजा टीम की अगुआई करेंगी, जिसमें अनुभव और नई प्रतिभा दोनों शामिल हैं. यशस्वी घोरपड़े, दीया चिताले, सुतिर्था मुखर्जी और सिंड्रेला दास मिलकर एक मजबूत टीम बनाती हैं जो महाद्वीप की सबसे मजबूत टीमों को टक्कर देने में सक्षम है. पुरुष टीम की कमान अनुभवी जी साथियान और हरमीत देसाई के हाथ में होगी. इनके साथ मानव विकास ठक्कर और मानुष शाह भी टीम में हैं.

युवा पायस जैन ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके पांच सदस्यीय टीम में जगह बनाई है. अंकुर भट्टाचार्य और रोनित भंजा रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर स्टैंडबाय रहेंगे. एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे जैसी बड़ी टीमें भी हिस्सा लेंगी.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?
  • Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा
  • ‘द केरल स्टोरी 2’ पर नफरत फैलाने का आरोप, हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर को थमाया नोटिस
  • नकटू में पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ एनर्जियो प्रोजेक्ट हेड विद्याशंकर पाण्डेय ने किया उद्घाटन ।।
  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    by admin
    June 19, 2026
    0

    Last Updated:June 18, 2026, 22:24 ISTManika Batra Asian Games 2026: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को आगामी...

    Recent News

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगी भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, क्यों किया गया बाहर?

    June 19, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

    Vrishabh Rashifal: आज ग्रहों का खेल बदलेगा वृषभ राशि का भाग्य! कहीं नुकसान तो कहीं होगा अचानक फायदा

    June 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News