• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोन क्षेत्र में हादसों को दावत दे रही ओवरलोड सवारी गाड़ियां, प्रशासन से उठी सख्त कार्रवाई की मांग।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 13, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

कोन /सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह के सीजन के बीच ओवरलोड सवारी वाहनों का खतरनाक खेल खुलेआम जारी है। नियम-कायदों को दरकिनार कर पिकअप और छोटे मालवाहक वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को बैठाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि मानो इंसानी जिंदगी की कोई कीमत ही न रह गई हो।
बुधवार को क्षेत्र में एक बेहद चिंताजनक दृश्य देखने को मिला, जिसने राहगीरों और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। एक पिकअप वाहन में दर्जनों लोग ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। वाहन की छत, दोनों किनारों और पीछे लगी सीढ़ियों तक लोग लटककर सफर करते दिखाई दिए। तेज रफ्तार और असंतुलित तरीके से दौड़ रहा यह वाहन किसी भी समय बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोन क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड वाहनों का संचालन बदस्तूर जारी है, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि पुलिस और संबंधित विभाग सबकुछ देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर सख्ती नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा सड़क हादसा कई परिवारों की खुशियां छीन सकता है। लोगों ने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि शादी-विवाह के मौसम में सस्ते किराये और लालच के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हो जाते हैं, जिसका फायदा वाहन संचालक उठा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सड़कों पर चल रही “मौत की सवारी” पर तत्काल रोक लगाए।
इस संबंध में एआरटीओ सोनभद्र ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन: सात्विक-चिराग का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोन क्षेत्र में हादसों को दावत दे रही ओवरलोड सवारी गाड़ियां, प्रशासन से उठी सख्त कार्रवाई की मांग।
  • थाईलैंड ओपन बैडमिंटन: सात्विक-चिराग का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात
  • Paddy Nursery I धान की नर्सरी
  • स्टूडेंट्स की लाइफ पर बेस्ड है ये 8 फिल्में, 1 ने तोड़े थे कमाई के कई रिकॉर्ड, दूसरी ने कायम की थी मिसाल
  • जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    कोन क्षेत्र में हादसों को दावत दे रही ओवरलोड सवारी गाड़ियां, प्रशासन से उठी सख्त कार्रवाई की मांग।

    by Shantosh Mishra
    May 13, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। कोन /सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह के सीजन के बीच ओवरलोड सवारी...

    Recent News

    कोन क्षेत्र में हादसों को दावत दे रही ओवरलोड सवारी गाड़ियां, प्रशासन से उठी सख्त कार्रवाई की मांग।

    May 13, 2026
    थाईलैंड ओपन बैडमिंटन: सात्विक-चिराग का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात

    थाईलैंड ओपन बैडमिंटन: सात्विक-चिराग का विजयी आगाज, ओपनिंग मैच में इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात

    May 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News