• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बिजली संकट से जूझ रहा सोनभद्र मेडिकल कॉलेज: 12 घंटे से ठप व्यवस्था, मरीज और तीमारदार बेहाल।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 29, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो हजार मरीजों का इलाज करने वाले मेडिकल कॉलेज में बीती रात लगभग 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं और मरीज गर्मी, पानी और जांच सुविधाओं के अभाव में बेहाल हैं।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ओपीडी, ब्लड जांच, ऑपरेशन थिएटर और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही जांच कराने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण ब्लड टेस्ट के लिए लिए गए सैंपल्स भी प्रभावित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के चलते कई ब्लड सैंपल खराब हो चुके हैं, जिससे जांच रिपोर्ट की शुद्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आए दिन ऐसी समस्या बनी रहती है। कई लोग पिछले दिन भी जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे थे, लेकिन बिजली न होने के कारण रिपोर्ट नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह से भी मरीज और तीमारदार रिपोर्ट के इंतजार में मेडिकल कॉलेज परिसर में बैठे रहे। लोगों का कहना है कि इलाज के लिए पहले ही काफी परेशानी उठानी पड़ती है, ऊपर से इस तरह की अव्यवस्था मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा रही है।
सबसे गंभीर बात यह है कि मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में बिजली जाने के बाद किसी प्रकार की बैकअप व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। यहां न तो इनवर्टर की सुविधा है और न ही जनरेटर की समुचित व्यवस्था। जबकि इसी ब्लॉक में ब्लड जांच, डेंटल ओटी और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं। ऐसे में अचानक बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। सी ब्लॉक की प्रभारी डॉ. ज्योति अग्रवाल ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले ही इस ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि अब तक इस ब्लॉक में जनरेटर और इनवर्टर जैसी मूलभूत सुविधाएं क्यों उपलब्ध नहीं कराई गईं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। डॉ. अग्रवाल ने यह भी माना कि लंबे समय तक बिजली न रहने के कारण ब्लड सैंपल प्रभावित हुए हैं, जिसका असर जांच रिपोर्ट पर पड़ सकता है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बिजली व्यवस्था को बहाल करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Previous Post

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

Next Post

90s का ‘नेशनल क्रश’, हिला दिया था रजनीकांत का एंपायर, एक्टिंग छोड़ खड़ा किया बिजनेस, आज 3,300 करोड़ का मालिक

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
90s का ‘नेशनल क्रश’, हिला दिया था रजनीकांत का एंपायर, एक्टिंग छोड़ खड़ा किया बिजनेस, आज 3,300 करोड़ का मालिक

90s का 'नेशनल क्रश', हिला दिया था रजनीकांत का एंपायर, एक्टिंग छोड़ खड़ा किया बिजनेस, आज 3,300 करोड़ का मालिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News