• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

स्कूल चलो अभियान’ को लेकर निकली भव्य रैली, 500 से अधिक बच्चों ने लिया भाग—नामांकन बढ़ाने का आह्वान।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन सोनभद्र। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन से ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा किया गया, जबकि इसका संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा ने किया। यह रैली ओबरा क्षेत्र के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड और डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए पुनः ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर आकर संपन्न हुई। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटियां, कोठा टोला, प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने जागरूकता नारों के माध्यम से शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनसमुदाय से अपील की कि वे अपने 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि— निःशुल्क यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा एवं स्वेटर के लिए DBT के माध्यम से ₹1200 की धनराशि निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मध्याह्न भोजन योजना प्रत्येक विद्यालय में सक्रिय पुस्तकालय 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल वाटिका स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम
शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की दी गई जानकारी
खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। साथ ही आंगनवाड़ी, बाल वाटिका, दीक्षा ऐप, मीना मंच और बाल संसद जैसी गतिविधियों के महत्व को भी समझाया। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्या सागर ने मदर ओरिएंटेशन, इको क्लब और दीक्षा कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग में 39 वर्षों की सफल सेवा पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सरफराज अहमद खान का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। सहकर्मियों ने उनके योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार, संत जेवियर पब्लिक स्कूल डाला के प्रबंधक जितेंद्र यादव, एआरपी ज्ञान प्रकाश, प्रशांत अवस्थी, वंशदीप सिंह सहित कई वरिष्ठ शिक्षक एवं संकुल शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमन सिंह और आनंद त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ‘स्कूल चलो अभियान’ की इस रैली ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त संदेश दिया।प्रशासन और शिक्षा विभाग की इस पहल से निश्चित रूप से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में मदद मिलेगा।

Previous Post

पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Next Post

हत्या प्रकरण मे रायपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फरार होने की फिराक में थे आरोपी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

हत्या प्रकरण मे रायपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फरार होने की फिराक में थे आरोपी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कौन? पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान संग मचा रहा था आतंक, Jharkhand Hindi News
  • बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग : 16 टेबल पर 31 राउंड होगी गिनती, पोस्टल बैलेट से शुरुआत; नतीजा कबतक?, Bihar Hindi News
  • राम मंदिर के बाद अब वृंदावन के बांकेबिहारी के दान को लेकर सेवादारों पर उठे सवाल, क्या आरोप, Uttar-pradesh Hindi News
  • IAS अफसर के घर किराए पर रह रहे डिप्टी एसपी के यहां चोरों का धावा, अलमारी से ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News
  • BHU CUET UG 2026: पहली लिस्ट जारी, मनचाही सीट मिली या नहीं? यहां चेक करें, Career Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कौन? पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान संग मचा रहा था आतंक, Jharkhand Hindi News

    मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कौन? पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान संग मचा रहा था आतंक, Jharkhand Hindi News

    by admin
    August 3, 2026
    0

    Who was Gangster Sujeet Sinha: झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कभी अमन सिंह का...

    Recent News

    मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कौन? पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान संग मचा रहा था आतंक, Jharkhand Hindi News

    मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कौन? पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान संग मचा रहा था आतंक, Jharkhand Hindi News

    August 3, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग : 16 टेबल पर 31 राउंड होगी गिनती, पोस्टल बैलेट से शुरुआत; नतीजा कबतक?, Bihar Hindi News

    बांकीपुर उपचुनाव काउंटिंग : 16 टेबल पर 31 राउंड होगी गिनती, पोस्टल बैलेट से शुरुआत; नतीजा कबतक?, Bihar Hindi News

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News