• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

43 की उम्र…पर मुक्का अभी भी है भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं ‘सुपरमॉम’ मैरी कॉम!

admin by admin
March 29, 2026
in खेल
0 0
0
43 की उम्र…पर मुक्का अभी भी है भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं ‘सुपरमॉम’ मैरी कॉम!


Last Updated:March 29, 2026, 17:00 IST

M C Mary Kom Statement: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट एमसी मैरी कॉम ने 43 की उम्र में प्रो-बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखने का इशारा कर दिया है.उम्र की पाबंदियों के कारण अमेच्योर रिंग से दूर हुई ‘सुपरमॉम’ अब पेशेवर सर्किट पर तबाही मचाने को तैयार हैं. मणिपुर की इस धाकड़ बॉक्सर ने साफ कह दिया है कि वह अभी बूढ़ी नहीं हुई हैं और अपनी फिटनेस व पावर से दुनिया को चौंकाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

43 की उम्र, पर मुक्का अभी भी भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं 'सुपरमॉम'Zoom

एमसी मेरी कोम प्रो बॉक्सिंग में दूसरी पारी खेल सकती हैं.

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराने वाली छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम एक बार फिर रिंग में उतरने की योजना बना रही हैं. 43 वर्षीय मैरी कॉम ने रविवार को संकेत दिए कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में अपनी किस्मत आजमाने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं. मैरी कॉम ने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था, अब अमेच्योर मुक्केबाजी के लिए तय आयु सीमा (40 वर्ष) को पार कर चुकी हैं. इस कारण वह अब इंटरनेशनल स्टेज पर देश के लिए अमेच्योर सर्किट पर प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकतीं. हालांकि, मुक्केबाजी के प्रति उनका जुनून अभी कम नहीं हुआ है.

‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के दौरान मैरी कॉम (M C Mary Kom) ने कहा, ‘मैं अपनी उपलब्धियों के बारे में क्या कह सकती हूं? छह विश्व चैंपियनशिप जीतना अविश्वसनीय था. हालांकि मैं उस स्टेज में पहुंच गई हूं जहां उम्र के प्रतिबंधों ने मुझे देश के लिए अमेच्योर मुक्केबाजी में आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन पेशेवर मुक्केबाजी में एक नया अवसर सामने आया है.’ उन्होंने आगे कहा कि वह फिलहाल इस पर विचार कर रही हैं और लोगों को यह दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं कि वह अभी भी क्या करने में सक्षम हैं.

एमसी मेरी कोम प्रो बॉक्सिंग में दूसरी पारी खेल सकती हैं.

मणिपुर और खेल अकादमी के प्रति समर्पण
खेल से दूर होने के बावजूद, मैरी कॉम जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने में जुटी हुई हैं. मणिपुर में उनकी मुक्केबाजी अकादमी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. मणिपुर की मौजूदा संवेदनशील स्थिति के बावजूद, वह अपनी अकादमी के प्रबंधन में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं. उन्होंने साझा किया कि मणिपुर की स्थिति के कारण कभी-कभी वहां जाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन वह फोन के जरिए लगातार संपर्क में रहती हैं. मैरी कॉम का सपना है कि वह उम्र की परवाह किए बिना जब तक संभव हो फिट रहें और युवाओं को प्रेरित करती रहें.

भारत का खेल भविष्य और सरकारी पहल
भारत द्वारा 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की संभावनाओं पर बात करते हुए मैरी कॉम ने खेलों के महत्व पर जोर दिया. उनका मानना है कि किसी भी देश की वैश्विक पहचान बनाने में खेलों की भूमिका सबसे अहम होती है. उन्होंने कहा, ‘खेल विकास बेहद जरूरी है. इसके बिना किसी देश के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा बनाना कठिन है.’ मैरी कॉम ने भारत सरकार द्वारा खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना की. उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि अब देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मुक्केबाजी के बुनियादी ढांचे की तुलना अभी आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों से नहीं की जा सकती, लेकिन सुविधाओं में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 29, 2026, 17:00 IST



Source link

Previous Post

ये हरी चीज शरीर के लिए नेचुरल AC, भीषण गर्मी भी हो जाएगी बेअसर, वजन घटाने में माहिर, कई रोगों का तोड़

Next Post

बेचू वीर धाम मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र।

admin

admin

Next Post

बेचू वीर धाम मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News