• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मल्चिंग से स्प्रिंकलर तक…तेज गर्मी से सब्जी की फसलों को बचाएगी ये ट्रिक, खरपतवार से भी मिल जाएगी मुक्ति

admin by admin
March 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
मल्चिंग से स्प्रिंकलर तक…तेज गर्मी से सब्जी की फसलों को बचाएगी ये ट्रिक, खरपतवार से भी मिल जाएगी मुक्ति


अलीगढ़. गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर फसलों पर भी दिख रहा है. फल और सब्जियों वाली नाजुक फसलें तेज धूप कारण जल्दी चपेट में आती हैं. इस मौसम में फसलों को सुरक्षित रखना और उनकी गुणवत्ता बनाए रखना, किसानों के लिए बड़ी चुनौती है. लोकल 18 से अलीगढ़ उद्यान विभाग के उप निदेशक बलजीत सिंह बताते हैं कि गर्मी में फसलों को बचाने के लिए सबसे जरूरी है सही सिंचाई और नमी का संतुलन. पानी की कमी होने पर पौधों में “विल्टिंग” यानी मुरझाने की समस्या देखने को मिलती है. कभी-कभी तेज तापमान के कारण कुछ समय के लिए पौधे मुरझा जाते हैं, जिसे टेम्परेरी विल्टिंग कहा जाता है और पानी देने पर पौधे फिर सामान्य हो जाते हैं. लेकिन यदि समय पर पानी न मिले और पौधा दोबारा ठीक न हो, तो यह परमानेंट विल्टिंग की स्थिति बन जाती है, जो फसल के लिए गंभीर खतरा है.

बलजीत सिंह कहते हैं कि गर्मी से बचाव के लिए मल्चिंग एक बेहद कारगर तरीका है. इसमें पॉलिथीन शीट या फसल अवशेष जैसे भूसा, पत्तियां आदि को जमीन पर बिछा दी जाती हैं, जिससे मिट्टी की नमी बनी रहती है, जड़ों को सीधी गर्मी नहीं लगती. इससे खरपतवार भी नियंत्रित रहते हैं. सिंचाई की आधुनिक तकनीकें जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाने से पानी की बचत होती है और पौधों को जरूरत के अनुसार नमी मिलती रहती है.

ये तत्व जरूरी

बलजीत सिंह कहते हैं कि इन प्रणालियों के माध्यम से उर्वरक भी आसानी से दिया जा सकता है. फलदार फसलों में समय-समय पर पत्तियों और फलों की हल्की धुलाई करना भी फायदेमंद है. इससे पत्तियों की श्वसन क्रिया बेहतर होती है और धूल या अन्य कण हट जाते हैं, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं. मैग्नीशियम, जिंक, बोरॉन और कोबाल्ट जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व (माइक्रोन्यूट्रिएंट्स) का प्रयोग करने से पौधों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे हीट वेव जैसे झटकों को बेहतर तरीके से सहन कर पाते हैं.

और क्या-क्या करें

बलजीत सिंह का कहना है कि सिंचाई हमेशा शाम के समय करना ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि इस समय पानी का वाष्पीकरण कम होता है और पौधों को अधिक नमी मिलती है. दोपहर में सिंचाई करने से पानी जल्दी उड़ जाता है और उसका पूरा लाभ फसल को नहीं मिल पाता. खेत में अधिक कीचड़ न होने दें, बल्कि हल्की और संतुलित सिंचाई करें. जहां संभव हो, छायादार फसलों जैसे हल्दी या कुछ मसाले और सब्जियों को आंशिक छाया में उगाया जा सकता है. खेत के किनारों पर पेड़ लगाकर “विंड ब्रेक” तैयार किए जा सकते हैं, जो तेज गर्म हवाओं, लू के प्रभाव को कम करते हैं और मुख्य फसल की रक्षा करते हैं.

ज्यादा खाद खतरनाक

बलजीत सिंह बताते हैं कि गर्मी के मौसम में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग सीमित रखना चाहिए, क्योंकि इससे पौधों में पानी की मांग बढ़ जाती है. इसके स्थान पर बायोफर्टिलाइजर और बायोपेस्टिसाइड का प्रयोग करना अधिक सुरक्षित और लाभकारी होता है. इससे फसल की गुणवत्ता भी बेहतर रहती है और पौधों की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.



Source link

Previous Post

‘खुद लिखा और कंपोज किया’, अपारशक्ति का नया रोमांटिक गाना ‘तेरे पीछे’ ने जीता दिल, रिलीज होते ही छाया

Next Post

8 घंटे जेल में बिताने के बाद रिहा हुए टाइगर वुड्स…नशे में गाड़ी ठोकने के बाद खानी पड़ी जेल की हवा, आधी रात को ट्रक से टकराई कार

admin

admin

Next Post
8 घंटे जेल में बिताने के बाद रिहा हुए टाइगर वुड्स…नशे में गाड़ी ठोकने के बाद खानी पड़ी जेल की हवा, आधी रात को ट्रक से टकराई कार

8 घंटे जेल में बिताने के बाद रिहा हुए टाइगर वुड्स...नशे में गाड़ी ठोकने के बाद खानी पड़ी जेल की हवा, आधी रात को ट्रक से टकराई कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कौन है वो शख्स… जो भारतीय मेंस जूनियर हॉकी टीम का बन सकता है कोच, 48 साल के फ्रेडरिक के पास खेल प्रबंधन में है मास्टर्स की डिग्री
  • aaj ka Mesh rashifal 14 May 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 14 मई 2026
  • 15 मई को रिलीज होगी सनी हिंदुजा की वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’, पूरा हुआ प्रोड्यूसर पीयूष दिनेश गुप्ता का बचपन का सपना
  • इमरती कॉलोनी में जलभराव समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।
  • बारातियों से भरी पिकअप पलटी, घायलों का हाल जानने रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कौन है वो शख्स… जो भारतीय मेंस जूनियर हॉकी टीम का बन सकता है कोच, 48 साल के फ्रेडरिक के पास खेल प्रबंधन में है मास्टर्स की डिग्री

    कौन है वो शख्स… जो भारतीय मेंस जूनियर हॉकी टीम का बन सकता है कोच, 48 साल के फ्रेडरिक के पास खेल प्रबंधन में है मास्टर्स की डिग्री

    by admin
    May 14, 2026
    0

    Last Updated:May 13, 2026, 21:46 ISTपीआर श्रीजेश की जगह भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कोच फ्रेडरिक सोयेज बन सकते...

    Recent News

    कौन है वो शख्स… जो भारतीय मेंस जूनियर हॉकी टीम का बन सकता है कोच, 48 साल के फ्रेडरिक के पास खेल प्रबंधन में है मास्टर्स की डिग्री

    कौन है वो शख्स… जो भारतीय मेंस जूनियर हॉकी टीम का बन सकता है कोच, 48 साल के फ्रेडरिक के पास खेल प्रबंधन में है मास्टर्स की डिग्री

    May 14, 2026
    aaj ka Mesh rashifal 14 May 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 14 मई 2026

    aaj ka Mesh rashifal 14 May 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 14 मई 2026

    May 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News