• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, March 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Noida International Airport | Jewar Airport Inauguration | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

admin by admin
March 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Noida International Airport | Jewar Airport Inauguration | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट


Noida International Airport: एक ऐसा हवाई अड्डा जो न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर की भीड़ को कम करेगा, बल्कि भारत को एविएशन के नए युग में ले जाएगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की, जहां सोलर पावर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए पर्यावरण संरक्षण को नई ऊंचाई दी गई है. डिजी यात्रा जैसी आधुनिक फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, कॉन्टैक्टलेस चेक-इन, हाई-स्पीड बैगेज हैंडलिंग और स्पेशस टर्मिनल. यहां हर चीज यात्री के आराम और सुविधा को प्राथमिकता देती है. चलिए जानते हैं, कैसे यह एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के कारोबार, रोजगार और लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलने वाला है.नो

पश्चिमी यूपी के लिए साबित होगा गेम-चेंजर, हाउसिंग सोसाइटी के दाम में होगा इजाफा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है. 28 मार्च यानी कुछ ही घंटों बाद देश को एक और बड़ा इंटरनेशनल एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने जा रहा है. ये सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी यूपी के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. रियल एस्टेट से लेकर सरिया, कांच, पीतल, जूता, लेदर, पॉटरी और ताला उद्योग तक… आसपास के हर जिले का कारोबार नई उड़ान भरने वाला है. एयरपोर्ट के खुलने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रियल और हाउसिंग सोसाइटी के दाम में इजाफा देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद नौकरियों के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.

हाउसिंग सोसाइटीज-कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की कीमतों में होगी बढ़ोतरी
एयरपोर्ट के आसपास इंडस्ट्रियल प्लॉट्स, हाउसिंग सोसाइटीज और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की कीमतें काफी हद तक बढ़ चुकी हैं. लेकिन, सबसे बड़ा फायदा सरिया इंडस्ट्री को मिलने वाला है. क्योंकि, गाजियाबाद देश की सबसे बड़ी लोहा मंडी है. जेवर एयरपोर्ट, नए रनवे, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब, होटल और लॉजिस्टिक पार्क… इन सबके निर्माण में हाई-ग्रेड सरिया की भारी मांग बढ़ेगी. जिससे व्यापारियों और आम जनता दोनों को फायदा होगा.

नोएडा का स्काईलाइन दिखेगा ‘दुबई’ जैसा शानदार
दुबई की ताकत उसका इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सी-पोर्ट है. नोएडा इसी फॉर्मूले पर काम कर रहा है. जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल भारत, बल्कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक होगा, जिसके जनवरी 2026 तक चालू होने की उम्मीद है. दुबई की ही तरह, नोएडा में भी अब ऊंची इमारतों पर से ऊंचाई की पाबंदी हटा दी गई है, जिससे यहां का स्काईलाइन अब दुबई जैसा शानदार दिखने लगा है. यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) इसे न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के व्यापारिक केंद्रों से जोड़ते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट और टाटा जैसी कंपनियां इसे बना रही अपना बेस
दुबई निवेश के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री माना जाता रहा है, लेकिन नोएडा अब ‘ग्रोथ’ और ‘किफायत’ के मामले में दुबई को चुनौती दे रहा है. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की प्रति व्यक्ति आय अब ₹10.17 लाख तक पहुंच चुकी है, जो जापान जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं के क्रय शक्ति (PPP) के समकक्ष है. जहां दुबई अब सैचुरेशन (संतृप्ति) की ओर बढ़ रहा है, वहीं नोएडा में रियल एस्टेट की कीमतें पिछले कुछ सालों में 100% से भी अधिक बढ़ी हैं. सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट और टाटा जैसी कंपनियां इसे अपना बेस बना रही हैं, और यहां ₹20000 करोड़ से अधिक का निवेश केवल इलेक्ट्रॉनिक और डेटा सेक्टर में आ रहा है.

नोएडा इंटरनेशनल नए भारत की प्रगति का चेहरा
दुबई अपनी जीरो-क्राइम पॉलिसी के लिए प्रसिद्ध है. नोएडा ने भी पिछले कुछ वर्षों में अपनी सुरक्षा व्यवस्था में भारी सुधार किया है. यूपी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और आधुनिक पुलिसिंग ने निवेशकों और परिवारों के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया है. दुबई में रहना जहां 3 से 5 गुना महंगा है, वहीं नोएडा ग्लोबल स्टैंडर्ड की सुविधाएं बहुत ही कम खर्च पर प्रदान करता है. यहां के ‘ग्रीन बिल्डिंग’ प्रोजेक्ट्स और विशाल पार्क्स इसे एक सस्टेनेबल शहर बना रहे हैं. दुबई जहां एक स्थापित ग्लोबल फिनिश लाइन है, वहीं नोएडा एक उभरती हुई ग्लोबल रेस है, जिसकी रफ्तार अब थमने वाली नहीं है. आज नोएडा केवल यूपी का आर्थिक इंजन नहीं, बल्कि नए भारत की प्रगति का चेहरा है.

निवेशकों की पहली पसंद बना नोएडा
दुनिया के नक्शे पर जब भी आधुनिकता और बेमिसाल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होती है, दुबई का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन आज, भारत का एक शहर उसी ‘दुबई मॉडल’ की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वो है नोएडा. पिछले 9 वर्षों में, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नोएडा को केवल एक औद्योगिक शहर से बदलकर एक ‘ग्लोबल मेगासिटी’ बनाने का जो सपना देखा था, वह अब हकीकत में बदल रहा है. आज हम तुलना करेंगे इन दोनों शहरों की और जानेंगे कि क्यों अब नोएडा दुनिया भर के निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

योगी सरकार के फैसलों ने नोएडा को बनाया ‘आर्थिक इंजन’
जब हम शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, चौड़ी सड़कें और आसमान छूती इमारतों की बात करते हैं, तो दिमाग में सबसे पहला नाम ‘दुबई’ आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के उत्तर प्रदेश में एक ऐसा शहर आकार ले रहा है जिसकी तुलना अब वैश्विक मंच पर दुबई से की जा रही है? हम बात कर रहे हैं नोएडा की…. पिछले 9 सालों में, योगी सरकार के फैसलों ने इस शहर को न केवल यूपी का ‘आर्थिक इंजन’ बना दिया है, बल्कि इसे एक ग्लोबल डेस्टिनेशन में तब्दील कर दिया है.

नोएडा में प्रति व्यक्ति आय ₹10.17 लाख तक गई है पहुंच
नोएडा आज केवल एक शहर नहीं, बल्कि कमाई का पावरहाउस है. आंकड़े गवाह हैं गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) की प्रति व्यक्ति आय अब ₹10.17 लाख तक पहुंच गई है, जो दिल्ली से भी अधिक है और क्रय शक्ति के मामले में जापान के बराबर आंकी जा रही है. उत्तर प्रदेश की $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य में अकेले नोएडा का योगदान 10% से अधिक है. जहां 2017 से पहले यह शहर भ्रष्टाचार और अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता था, आज वहां दुनिया की दिग्गज कंपनियां जैसे सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब अपना घर बना रही हैं.

लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई जैसे शहरों से जुड़ेगा नोएडा
दुबई की सफलता के पीछे उसका ‘कनेक्टिविटी’ मॉडल था, और ठीक यही मॉडल योगी सरकार ने नोएडा में लागू किया. जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो 2026 की शुरुआत तक चालू हो जाएगा. भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की राह पर है. ये न केवल व्यापार को गति देगा बल्कि नोएडा को सीधे लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई जैसे शहरों से जोड़ेगा. इसके अलावा, 1,000 एकड़ में बन रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी और देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर हब नोएडा को ‘स्मार्ट सिटी’ की श्रेणी में सबसे ऊपर खड़ा करता है. चौड़ी सड़कें, अंडरपास और बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम आज नोएडा की पहचान बन चुके हैं.

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने निवेशकों का भरोसा जीता
ये बदलाव रातों-रात नहीं आया. इसके पीछे थे सरकार के कड़े फैसले. ‘Ease of Doing Business’ को बढ़ावा देने के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू किया गया. सालों से अटके हुए बिल्डर-बायर विवादों को सुलझाने के लिए सख्त कदम उठाना एक मील का पत्थर साबित हुआ. सुरक्षा और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने निवेशकों का भरोसा जीता, जिससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा बेल्ट में अब तक ₹21000 करोड़ से अधिक का निवेश केवल डेटा सेंटर्स में आ चुका है. विकास की ये रफ्तार यहीं थमने वाली नहीं है.

‘नोएडा केवल यूपी का गौरव ही नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत है’
न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 के तहत 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक का नया शहरी क्षेत्र विकसित किया जा रहा है. ये शहर आधुनिकता और हरियाली का बेजोड़ संगम होगा, जिसमें 10-12% हिस्सा पार्कों और खुले स्थानों के लिए आरक्षित है. यहां का लाइफस्टाइल अब केवल ‘रहने’ के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर की ‘लग्जरी’ और ‘सुविधा’ के लिए तैयार हो रहा है. पिछले 9 वर्षों में नोएडा ने साबित कर दिया है कि अगर विजन सही हो और इरादे नेक, तो एक औद्योगिक शहर को दुनिया के सबसे शानदार महानगरों की कतार में खड़ा किया जा सकता है. नोएडा केवल उत्तर प्रदेश का गौरव नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत की तस्वीर है.



Source link

Previous Post

सिद्धू मूसेवाला पर मिस्ट्री पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, खुलेगा मर्डर का कोई गहरा राज! फिर उठी न्याय की मांग

Next Post

छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

admin

admin

Next Post
छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक
  • Noida International Airport | Jewar Airport Inauguration | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • सिद्धू मूसेवाला पर मिस्ट्री पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, खुलेगा मर्डर का कोई गहरा राज! फिर उठी न्याय की मांग
  • ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू
  • Agriculture news I खरपतवार बने सूरजमुखी की खेती में किसानों के लिए दोस्त

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

    छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

    by admin
    March 27, 2026
    0

    X छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास! Success Story : जालोर जिले के...

    Recent News

    छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

    छोटे गांव की बड़ी उड़ान; जालोर की बेटी ने नेशनल ट्रैक पर रचा इतिहास, जीते दो पदक

    March 27, 2026
    Noida International Airport | Jewar Airport Inauguration | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    Noida International Airport | Jewar Airport Inauguration | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    March 27, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News