• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, February 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इकबाल भट्टी की कहानी, जो 17 साल बाद लौटा पाकिस्तान, कभी खुद को बताता था देवराज सहगल

admin by admin
February 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
इकबाल भट्टी की कहानी, जो 17 साल बाद लौटा पाकिस्तान, कभी खुद को बताता था देवराज सहगल


Last Updated:February 16, 2026, 20:03 IST

करीब 17 साल तक जेल में सजा काट चुके पाकिस्तानी नागरिक इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को सोमवार को सहारनपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया है. पाकिस्तान बॉर्डर भेजे जाने से पहले इकबाल भट्टी का मेडिकल परीक्षण सहारनपुर जिला अस्पताल में कराया गया.

इकबाल भट्टी की कहानी, जो 17 साल बाद लौटा पाकिस्तान, कभी खुद को बताता था देवराजZoom

पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी.

सहारनपुरः करीब 17 साल तक जेल में सजा काट चुके पाकिस्तानी नागरिक इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को सोमवार को सहारनपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया है. पाकिस्तान बॉर्डर भेजे जाने से पहले इकबाल भट्टी का मेडिकल परीक्षण सहारनपुर जिला अस्पताल में कराया गया. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे विशेष पुलिस टीम की निगरानी में पाकिस्तान की सीमा के लिए रवाना किया गया. सुरक्षा कारणों को देखते हुए पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई. पुलिस टीम में अनुभवी अधिकारी और जवान शामिल रहे, जबकि रास्ते भर निगरानी और एस्कॉर्ट की सख्त व्यवस्था की गई है.

इकबाल भट्टी ने आरोपों को बताया झूठा
मेडिकल के बाद रवाना किए जाने के दौरान इकबाल भट्टी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया. उसने दावा किया कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है और उसने कभी किसी तरह की जासूसी गतिविधि नहीं की. इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल की गिरफ्तारी वर्ष 2008 में पंजाब के पटियाला से हुई थी. उस समय वह फर्जी पहचान के सहारे भारत में रह रहा था. जांच में सामने आया था कि वह खुद को देवराज सहगल बताकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के हकीकत नगर इलाके में रह रहा था और सामान्य नागरिक की तरह जीवन व्यतीत कर रहा था और पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. इसी दौरान उसने अपनी पहचान छिपाकर स्थानीय स्तर पर संपर्क भी बना लिए थे.

17 साल तक जेल में रहा इकबाल भट्टी
इकबाल भट्टी के खिलाफ जासूसी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामलों में अदालत ने उसे 12 वर्ष की सजा सुनाई थी. बाद में अन्य मामलों की कानूनी प्रक्रिया और न्यायिक निरुद्ध अवधि को जोड़ते हुए वह कुल मिलाकर करीब 17 साल तक जेल में रहा. सजा पूरी होने के बाद उसकी रिहाई और पाकिस्तान वापसी को लेकर केंद्र व राज्य स्तर पर औपचारिक प्रक्रिया चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इकबाल भट्टी को लेकर टीम सीमा की ओर रवाना हो चुकी है, जहां संबंधित एजेंसियों के समन्वय से आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर उसे आधिकारिक रूप से पाकिस्तान भेजा जाएगा.

14 साल की सुनाई गई थी सजा
ASP मनोज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहिद इकबाल भट्टी, जो थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में किराए पर रह रहा था, उसके खिलाफ कुल 4 मुकदमे दर्ज थे. इसके अलावा पंजाब पुलिस द्वारा भी उस पर मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 14 वर्ष की सजा सुनाई गई थी, जिसे उसने पूर्ण कर लिया है. सजा पूरी होने के बाद उसके डिपोर्टेशन (निर्वासन) की समस्त वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई. एएसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत कड़ी निगरानी में उसे अटारी बॉर्डर के लिए रवाना किया गया है। कल दोपहर 12 बजे उसे पाकिस्तानी रेंजर्स के सुपुर्द किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

February 16, 2026, 19:54 IST



Source link

Previous Post

शाहरुख की फिल्म में दीपिका-अभिषेक का नया लुक चर्चा में

Next Post

अवैध खनन परिवहन पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी।

admin

admin

Next Post

अवैध खनन परिवहन पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम
  • आर पी एफ को करारी शिकस्त, एस एंड टी ने 83 रन से दर्ज की शानदार जीत।
  • 27 जायरीनो/हज यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण दिया गया।
  • मंडल आयुक्त द्वारा तहसील नगर पंचायत एवं कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का किया गया निरीक्षण।
  • मंडल आयुक्त ने ग्राम पंचायत पकरी में लगाई चौपाल सरकार के योजनाओं की जानी हकीकत।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

    BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

    by admin
    February 16, 2026
    0

    Last Updated:February 15, 2026, 01:51 ISTBWF Para World Championship: वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में प्रमोद भगत ने इतिहास रच दिया है....

    Recent News

    BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

    BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

    February 16, 2026

    आर पी एफ को करारी शिकस्त, एस एंड टी ने 83 रन से दर्ज की शानदार जीत।

    February 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News