• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गरीब परिवार को बेघर करने के 11 दोषियों को 2-2 वर्ष की कैद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 17, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-प्रत्येक पर साढ़े चार हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

-करीब 25 वर्ष पूर्व जाड़े के महीने में घर गिराने का मामला।

-तीन अभियुक्तों की दौरान विचारण मौत हो गई।

-अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगा।

सोनभद्र। करीब 25 वर्ष पूर्व जाड़े के महीने में एक गरीब व्यक्ति का घर गिरकर परिवार को बेघर करने के मामले में सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर 11 दोषियों को दो-दो वर्ष के  कैद की सजा सुनाई। प्रत्येक पर साढ़े चार हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की धनराशि जमा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। तीन अभियुक्तों की दौरान विचारण मौत हो गई। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक इजराइल अहमद पुत्र सुबहान निवासी परासी पांडेय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने 5 जनवरी 2001 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के लन्दर पुत्र शिवनाथ से 8000 रुपये देकर एक बिस्वा जमीन खरीद कर अपना कच्चा मकान बनवाकर उसमें परिवार बच्चों के साथ रह रहा था। 5 जनवरी 2001 को शाम 4 बजे उसके घर पर गांव के समई, प्रभु, हरी, सुरेश उर्फ गुड्डू,नरेश, मुन्ना,राजमनी, जियावन, गोपाल, कल्लू बेचू, रामसूरत उर्फ जगत्तर, वंशी व राममूरत चढ़ आए और परिवार व बच्चों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सामान घर से बाहर निकाल कर रख दिया और घर को गिरा दिया। जब रॉबर्ट्सगंज से मजदूरी करके शाम को घर पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। घटना को गांव घर के कई लोगों ने देखा व सुना है। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। दौरान विचारण तीन अभियुक्तों राजमनी, बेचू व बंशी की मौत हो गई। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए दोषसिद्ध पाकर 11 दोषियों समई, प्रभु, हरी, सुरेश उर्फ गुड्डू, नरेश, मुन्ना, जियावन, गोपाल, कल्लू, रामसूरत उर्फ जगत्तर व राममूरत को दो-दो वर्ष की कैद की सजा सुनाई। प्रत्येक पर साढ़े चार हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की धनराशि जमा न करने पर प्रत्येक को एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की ओर से  वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सतीश वर्मा ने बहस की।

Previous Post

Novak Djokovic australian open 2026: जोकोविच के लिए 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब की राह में 2 खिलाड़ी हैं रोड़ा

Next Post

निकली कलश यात्रा,नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ शुरू।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

निकली कलश यात्रा,नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ शुरू।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News
  • गजब! घायल मरीज के सिर पर माली ने ठोके टांके, सिर में छोड़ दी सुई और फिर…, Madhya-pradesh Hindi News
  • श्योपुर के कराहल में खाद-बीज दुकानों की जांच के दौरान कृषि विभाग की टीम से मारपीट का आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंदसौर लॉ कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, 2 घंटे चला आंदोलन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 7, 2026
    0

    सीएम यादव ने बताया, 'आज छिंदवाड़ा से एक नई शुरुआत हो रही है। अब शुक्रवार को किसी भी कार्यालय में...

    Recent News

    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News