• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, November 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चोपन व अनपरा में एक ही दिन ताबड़तोड़ छापेमारी, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल व उपकरण बरामद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 15, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। में अवैध तेल कालाबजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनहित में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध तेल कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में दिनांक 14.01.2026 को सोनभद्र पुलिस द्वारा दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ सुनियोजित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध तेल कालाबजारी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।

*कार्रवाई संख्या–01 : थाना चोपन क्षेत्र (गुरमुरा)*
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत गुरमुरा में अवैध तेल कालाबजारी के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 02 ड्रमों में कुल 120 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर अवैध पेट्रोल, एक टैंकर संख्या CG12AQ3258, 200 लीटर क्षमता के 05 खाली ड्रम, 50 लीटर क्षमता के 02 खाली ड्रम, 20 लीटर के 02 खाली जर्केन, 01 मोटर पंप, 02 लोहे के कूपे, बरामद कर, मौके से दो अभियुक्तों 01. राम आशीष कुमार, पुत्र श्मादेव प्रसाद यादव, निवासी केन्दुआ, पोस्ट रजौली, थाना रजौली, जनपद नवादा (बिहार), उम्र लगभग 34 वर्ष व 02. मनीष कुमार, पुत्र राजकुमार पनीका, निवासी गुरमुरा, पोस्ट गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जबकि सोनू जायसवाल पुत्र रामन्द्र, निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 287, 316(3), 303(2), 317(2), 317(4), बीएनएस व धारा 3, 4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. राम आशीष कुमार, पुत्र श्मादेव प्रसाद यादव, निवासी केन्दुआ, पोस्ट रजौली, थाना रजौली, जनपद नवादा (बिहार), उम्र लगभग 34 वर्ष ।

2. मनीष कुमार, पुत्र राजकुमार पनीका, निवासी गुरमुरा, पोस्ट गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*
सोनू जायसवाल पुत्र रामन्द्र, निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी का विवरण —*
• 02 ड्रमों में कुल 120 लीटर अवैध डीजल
• 20 लीटर अवैध पेट्रोल
• एक टैंकर संख्या CG12AQ3258
• 200 लीटर क्षमता के 05 खाली ड्रम
• 50 लीटर क्षमता के 02 खाली ड्रम
• 20 लीटर के 02 खाली जर्केन
• 01 मोटर पंप
• 02 लोहे के कूपे
________________________________________
*कार्रवाई संख्या–02 : थाना अनपरा क्षेत्र (बैरपान)*
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत बैरपान में अवैध तेल कालाबजारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 02 ड्रमों से कुल 180 लीटर अवैध डीजल, 02 जर्केन से कुल 50 लीटर अवैध डिजल, 03 अदद खाली गैलन व एक अदद प्लास्टिक की पाईप बरामद किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त अमरेश यादव, पुत्र रामउजागिर यादव, निवासी बैरपान, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जबकि जगत यादव पुत्र रामचरित्र यादव, निवासी बैरपान, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-07/2026 धारा-287, 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
अमरेश यादव, पुत्र रामउजागिर यादव, निवासी बैरपान, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष।

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*
जगत यादव पुत्र रामचरित्र यादव, निवासी बैरपान, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी —* 02 ड्रमों से कुल 180 लीटर अवैध डीजल, 02 जर्केन से कुल 50 लीटर अवैध डिजल, 03 अदद खाली गैलन व एक अदद प्लास्टिक की पाईप।
उक्त प्रकरणों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अवैध तेल कालाबजारी के इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की जाएगी। सोनभद्र पुलिस स्पष्ट करती है कि अवैध कारोबार, कालाबजारी एवं जनविरोधी गतिविधियों के लिए जनपद में कोई स्थान नहीं है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Views: 3
Previous Post

पन्नूगंज मे देशी शराब व बीयर की दुकान में हुई चोरी की घटना मे, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से शराब व नगद बरामद।

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का सघन जन-जागरूकता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का सघन जन-जागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।
  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।
  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    by Shantosh Mishra
    November 11, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। विकास नगर कॉलोनी राबर्ट्सगंज के रहने वाली प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम ( FMGE)...

    Recent News

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    November 11, 2026

    बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।

    November 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News